पाइल्स / बबासीर के कारण लक्षण इलाज / What is Piles hindi ( Bavasir ke karan lakshmi elaj )

Babasir  kya he ( बबासीर क्या है ) / what is piles hindi? 
        
बबासीर क्या है इसके लक्षण कारण बचाव के बारे में हम आज सरल भाषा में समझएगे। बबासीर दो तरह की होती है। एक  अन्दुरुनी ओर दूसरी बाहरी। मस्से दोनों में होते है। देखने मे यदि आसान लगे पर परेशानी बहुत होती है। वैसे कब्ज को दूर किया जाय तो पाइल्स(बबासीर) कोई समस्या है ही नही।।


Bawasir ka Lakshan hindi / बबासीर के लक्षण 
( PILES SYMPTOM HINDI )


बबासीर या पाइल्स एक ऐसी बीमारी है जिसमे गुदा के अंदर ओर बाहरी हिस्सो की शिराओ में सूजन आ जाती है। इसकी वजह से गुदा के अंदुरुनी ओर बाहरी हिस्सो में मस्से बन जाते है। दर्द भी होता है। 

हम जब पाखाना में जोर लगते है तो  मस्से बाहर आ जाते है। अगर परिवार में किसी एक को ये समस्या है तो आने वाली पीढ़ी को भी इसकी आशंका बनी रहती है।

पाइल्स का ग्रोथ चार  स्तर पर होती है ।पहली ओर दुसरी स्तर पर परेशानी कम होती है ।जिस वजह से मरीज लापरवाही कर जाता है ओर बबासीर के जाल में फंस जाता है।अगर हम पहले स्तर पर पहचान कर संयमित भोजन करे। 

सही दवा ले ।तो ये ठीक हो जाता है।सर्जरी की आवस्यकता भी नही पड़ती है। लेकिन जब मस्से  बड़े हो जाते है अंदर नही जाते है तो ये तीसरी ओर चौथी स्तर पर होती है।दर्द भी ज्यादा होता है । खून भी ज्यादा निकलता है। ये  इस समय खतरनाक स्तर पर होता है। इन्फेक्शन फैलने का डर रहता है।

पाईल्स के लक्षण---/ Piles different symptom hindi

मल त्याग के वक्त खून आना,गुदा के आसपास सूजन आना या गांठ सा महसूस होना,गुदा के आसपास खुजली होना।मल त्याग के बाद भी ऐसा लगना की पेट साफ नही हुआ।कब्ज बने रहना यही  बबासीर के मुख्य लक्षण है।

पाइल्स का कारण / Reason of piles hindi

कब्ज पाईल्स(PILES) की सबसे बड़ी वजह है।कब्ज की वजह से कई बार मल त्याग के समय जोर लगाना पड़ता है। उसकी वजह से गुदा के  आसपास प्रेसर पड़ता है।जिससे नसों में खिंचाव आता है। उसी से बबासीर हो जाता है। मोटापा भी एक कारण हो सकता है। खाना खाते ज्यादा पानी पीने से भी कब्ज हो जाती है। तरल  पदार्थ कम लेने से भी कब्ज हो जाती है ।कब्ज को दूर करो । बबासीर नही होगी। फ़ास्ट फूड का सेवन ज्यादा  करना।

पाइल्स ओर फिसर  का फर्क / different  Piles and fishar hindi

कई बार पाइल्स ओर फिसर में लोग कन्फ्यूज हो जाते है।फिसर भी गुदा का ही रोग है।इसमें गुदा में क्रैक आ जाता है।क्रैक छोटा भी होता है तो उसमें से खून निकलता है।

बबासीर का पहले ओर दूसरे स्तर पर इलाज आसान /  piles treatment ist and 2nd stage hindi

बबासीर का पहली ओर दूसरी स्तर में होने पर इलाज जैसे कि ये एक कब्ज की समस्या से उपजता है।उस समय इसका इलाज आसान है ।कब्ज दूर करने वाली किसी भी दवा से इसे ठीक किया जा सकता है। 

बबासीर में कब्ज तोड़ने का धरेलू इलाज / constipation home remedies hindi

1.रात को सोने से पहले त्रिफला का चूर्ण ले।
2.दही का सेवन करे।
3.दही ओर अजवाइन को मिला कर  ले।एक कटोरे दही में आधा चम्मच अजवाइन ले।
4.सुबह दो भीगे बादाम खाये।
5.शहद को रोजाना छोटी चम्मच से ले ।इन चीजों का इस्तेमाल करते समय अपने डॉक्टर से भी सलाह ले सकते है।
6.अजवाइन ,सोठ,काला नमक गर्म पानी जे ले।।














Previous
Next Post »