भारत के उत्तर पूर्व की यात्रा / Journey north east India hindi

भारत के उत्तर पूर्व की यात्रा / Journey north east India hindi
यह बात उन दिनों की है जब मैं भूटान देश के नजदीक भारत मे निवाश करता था। उस समय जो मेने देखा ओर महसूस किया उसी का वर्णन में यहां कर रहा हु यह बात सन 2001 की है। उस समय हमने भूटान देश के साथ हीं भारत के अरुणाचल प्रदेश के टूरिस्ट स्पॉट का भी भृमण किया जो बहुत ही रमणीक स्थल है। इन सब जगहों पर जाने के लिये गोहाटी तेजपुर  शहर होकर जाना पड़ता है । गोहाटी तेजपुर बहुत ही सुंदर शहर है । मन को अकस्मात ही मोह लेते है। असम में विभिन्न जातियां है अनेक भाषा वाला असम प्रदेश मन को मोह लेता है।


 असम का गमझा बहुत ही प्रशिद्ध है। यह असम की पहचान है लेकिन बहुत जल्द यह भारत की पहचान बन जायेगा। असम के चाय बागान बहुत प्रशिद्ध है । अकस्मात ही मन को मोह लेते है। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला तवांग की यात्रा बहुत सुंदर है । इन जगहों पर बुद्धिस्ट लोग निवाश करते है जो बहुत दयालु है। अरुणाचल प्रदेश में बहुत सी जनजातीय लोग निवाश करते है। जो भारत से बहुत प्रेम करते है । इनमें मुख्य जनजातीय आदि आपातानी निसिंग मीजी लोग है ।   जहा तक  भूटान की बात है भूटान का भारत से बहुत गहरा  नजदीकी रिस्ता  है। भूटान के लोग बुद्ध धर्म को मानते है। 


 भूटान देश के लोग जब भी कुछ बड़ी चीज खरीदनी होती थी तो वह भारत मे ही प्रवेश करते थे। वो सिलसिला आज भी जारी है। भूटान देश वाशियो के लिये भारत का बाजार पूरा खुला है। इसी तरह भूटान का भी आप आनन्द ले सकते है। भूटान देश मे रात्रि में निवाश के लिये परमिशन लेना पड़ता है। लेकिन भूटान में दिन में घूमने के लिये कोई परमिशन नही चाहिये। मैं भूटान देश के एक सब डिवीज़न के नजदीक  था। उस सब डिवीज़न में बड़ा बाजार नही होने के कारण भूटान के नागरिक ज्यादातर भारत के बाजारों पर निभर्र रहते है। खासतोर पर  ताजी सब्जी फलो ओर दूसरी चीजो के लिये उनको भारत आना होता है। भूटान देश के लोग अपने उत्पाद भारत मे आसानी से बेच पाते है। 




भूटान देश के मुख्य उत्पाद संतरा अदरक जैसी चीजें है। भूटान देश मे शराब बहुत सस्ती मिलती है। भूटान में शराब पीने पर प्रतिबंध नही है। वहा ज्यादातर दुकानें शराब बेचने की है। महिलाये यहां खूब ब्यापार करती है। भुटानिज लोग बाहरी लोगों का बहुत सम्मान करते है।  भूटान एक सुंदर देश है। यहां जंगल बहुत सुंदर है । पेड़ो को बेवजह काटना मना है। भूटान  के लोग बहुत सीधे साधे होते है। उनकी अपना पहनावा होता है। कोई भी भारतीय भूटान देश मे दिन में घूम सकता है । परंतु रात्रि में बाहर देश के ब्यक्तियो को वहां रुकने की इजाजत नही है। यहां के कानून बहुत सख्त है। भूटान में जाकर आप भारतीय रुपयों से आसानी से सामान खरीद सकतो हो। 

भूटान भारत का मित्र देश है। भारत देश हर दम भूटान की मदद को तैयार रहता है। भूटान की राजधानी थिम्पू है जो एक बहुत ही सुंदर शहर है। जब भी मौका मिले भूटान घूमने का प्लान कर सकते है। जब भी उत्तर पूर्व की यात्रा का प्लान बनाये तो शिलॉग घूमना न भूले। बोमडिला तवांग की यात्रा पर यदि जाना चाहते है तो उसके लिये तेजपुर से इनर लाइन पास co office अरुणाचल प्रदेश से बनवा लीजिये ।अगली बार जब भी उत्तर पूर्व की यात्रा का प्लान बनाये तो लोहित डिस्ट्रिक्ट के अंदर पड़ने वाले परशुराम कुंड जरूर जाए।  परशुराम कुंड की अपनी कहानी है । इस कुंड में परशुराम जी ने अपना परसा  को धोया था। जिनके मातापिता नही है। वह यदि इस कुंड में स्नान कर लेते है तो वे पाप मुक्त हो जाते है। अगली बार किसी अन्य यात्रा पर।





Previous
Next Post »