क्या मोटापा उम्र घटाता है / kya motapa umra ghatata he hindi

क्या मोटापा उम्र घटाता है. / Kya motapa umra ghatata he hindi

मोटापा दुःख का कारण उनके लिए होता हे जो हद से ज्यादा मोटे होते है। जो लोग खूब चलते फिरते है ओर रोजाना पांच किलोमीटर पैदल चलते है  ओर अपने कार्य स्वयं करते है उनके लिए मोटापा कोई मायने नहीं रखता है। उन्हे मोटापा तब परेशान करता है  जब वे चलना फिरना कम करते है। खासतौर पर बुढ़ापे में उनको ज्यादा परेशानी होती है। मोटापा बहुत बार दिल के रोग का कारण भी बनता है। इसलिए जब मोटापा दिल के रोग का कारण बनता ही तब यह उम्र को घटाता है। यदि आप चाहते ही की उम्र बढ़े तो मोटापे पर नियंत्रण जरूरी है। एक मोटा आदमी बहुत बार हंसी का पात्र भी बनता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके अपने मोटापे पर नियंत्रण जरूरी है। खाओ खूब खाओ लेकिन पचाने की तागत रखो तभी सेहत ठीक रहेगी। मोटापे को अपना दुश्मन मत बनाओ वल्कि हथियार बनाओ जिससे की मोटापे से खूब काम लिया जा सके। मोटे लोगो को बहुत बार में चुस्त दुरुस्त देखा है जो की उनकी तंदुरुस्ती को बताता है। आपने शादी विवाह में बहुत से मोटे आदमियों ऑर महिलाओ को सुंदर नृत्य करते देखा होगा। उनको नृत्य करते हुए देखते हुए हमे विश्वाश नही होता है की एक ब्यक्ति जो इतना अधिक वजनी है शरीर से भरी है वह इतना अच्छा नृत्य कर सकता है यह उसका नृत्य कही न कही उसके शरीर की चुस्ती फुर्ती उसकी इंटरल पावर को दिखाता है लेकिन बहुत बार यह उसके लिए जानलेवा भी हो सकता है वो उस कंडीशन में जब की उसका उच्च ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती हो। इसलिए जो लोग शरीर से हेल्थी है उनको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। उन्हे समय से अपना ब्लड प्रेशर नपवाते रहना चाहिए ओर मधुमेह  थायराइड की भी जांच करवाते रहना चाहिए। सबसे बड़ी बात यह है की उनको स्वास्थ्य से संबंधित लेख भी जरूर पड़ने चाहिए।

बच्चो एवम जवान बुजुर्को दराज की उम्र को
 लंबी कैसे करे / How to increase life long life children, young, Adult age person hindi

उम्र को लम्बा करेगे तभी आगे जीवन जीने की कल्पना भी कर सकते है। हर जीव का जीवन परमात्मा के हाथ में है लेकिन फिर भी बहुत बार इंसान अपनी लापरवाही से अपनी जिंदगी को गंवा देता है। जीवन बहुत कीमती है इस जीवन पर हमारा अकेला अधिकार नही है। जब हम बच्चे होते है तब इस।जीवन पर माता पिता का संरक्षण अधिकार होते है। हम बचपन में उन्ही के निर्देशों पर चलते है। बहुत बार बच्चे माता पिता की बात नही मानते है ओर शैतानी करते है। जिसमे उनको।चोट भी लगती है। यह चोट भी एक जीवन के हिस्से का पाठ ही होता है कुछ इस गलती से सीख जाते है ओर कुछ नही सीख पाते है। आखिर ये जीवन है जो लाजवाब जीवन है जिसमे कोई चिंता नहीं है कुछ कमाना नही है बस खेलना कूदना खाना शैतानी करना ओर सोना है। जब बड़े हो जाते है तब स्कूल जाना होता है। आजकल बच्चो पर पढ़ाई का वजन भी बहुत हो गया है यदि हम अपने बच्चो पर।पढ़ाई का अधिक वजन डालेंगे तो यह उनको असमय ही बुजुर्क बना देगा। आजकल आपने देखा भी।होगा की बहुत से बच्चे बुजुर्को जैसा बात करने लगे। असल में उनका ज्ञान तो बड़ गया है लेकिन वे अपने असली जीवन को जी नही पाते है।जिस जीवन में उनको मस्ती करनी होती है उस जीवन में उनके ऊपर बहुत ही पढ़ाई का लोड होता है। उनका शारीरिक विकास भी रुक जाता है कुछ को नजर का चश्मा लग जाता हे ओर कुछ अधिक मोटे ओर  नेस्ती हो जाते है उन्हे चलना फिरना भी अच्छा नहीं लगता है वे तो बस लैपटॉप पर ही अधिक समय बिताते है। उनका यदि सही ख्याल नही रखा तो ऐसे बच्चो को स्वास्थ्य समस्याएं आ जाती है। उनकी समस्या को दूर करने के लिए उन्हें भोजन में हरी सब्जियों , दूध, दही जरूर देना चाहिए। जो लोग मांसाहारी है उनको मछली , चिकन , मटन भी खा सकते है। वैसे देखा जाय तो शाकाहारी जीवन उत्तम है बस उसमे दूध , दही, पनीर, देशी घी , दाल ओर हरी सब्जियां यदि बच्चे क्या जवान ।बुजुरको को भी ये भोजन जरूरी है तभी स्वास्थ्य जीवन को  जिया जा सकता है। बस बुजुर्को को अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहना चाहिए । उन्हे बहुत सोच समझ कर भोजन करना चाहिए। अपनी दवाइया डॉक्टर के निर्देशों का पालन ऐसी करना चाहिए। यही सुखी जीवन जीने का मंत्र है।

सुखी जीवन जीने के टिप्स / tips of happy life hindi

१जीवन में हर कोई चाहता है की वो सुखी जीवन जिए। क्या आपको पता है की मनुष्य के पास सब कुछ होते हुए भी बहुत बार वो सुखी जीवन जी नही पाता है। आपने अपने आसपास इसे अनेक उदाहरण देखे होगे। जिनके पास रुपया पैसा की कमी नही है फिर भी सुखी नही है । आजकल तो जो लोग बड़े पद पर है वे भी सुखी नही है पता नहीं कब किस तरह की रेड उनके घर पर पड़ जाए। रातदिन डर बना रहता है। आखिर बने भी क्यों नही अरे काम ही ऐसा किया है। जिस सुख के लिए रुपया कमाया था वो सुख अब दुःख में बदल गया है । मनुष्य को अपने जीवन में सुख के लिए इतना कमाना चाहिए की उसकी खुद की आवस्यकता पूरी हो जाए और खुद और बच्चे सुखी जीवन जी सके। सरकार की नजर यदि उसके धन पर पड़ भी जाए तो उसको घबराने की जरूरत नहीं है। यदि अच्छा सच्चा सरल जीवन है। हा यदि आप चाहते है की आपको अडानी अंबानी बनना है तो कमाना तो पड़ेगा लेकिन उसके लिए आपको सच्चे रास्ते पर चलना होगा। सरकार की गाइड लाइन का पालन कर टैक्स भरना होगा। यदि आप ऐसा करते है तो आपके सुखी जीवन को कोई भी छीन नही सकता है। इसलिए जीवन में जीतना भी कमाई करो उसका सरकार को टैक्स भरो फिर देखो कैसे आपका जीवन दिन रात चिंतामुक्त रहने वाला है। जिनकी आमदनी कम है उनको चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे तो कमाओ ऑर परिवार को पालो वाकी भगवान पर छोड़ दीजिए।। सब अच्छा ही होगा।

२ सुखी जीवन ओर एक लम्बे जीवन को जीने के लिए फास्टिंग भी बहुत जरूरी है। अपने खास खास व्रत त्योहार को खूब मनाओ। उससे घर में हर्ष आता है घर के लोग त्योहार पर उनको प्रसन्न रखो। कुछ कपड़े जूते अन्य गिफ्ट उनको खरीद दीजिए। इसमें कंजूसी मत कीजिए। अपने बजट के अनुसार ही खर्च करे। गलत चीज मत लीजिए। कम खरीदे कम खाए लेकिन जो भी खरीदे जो भी खाए वो अच्छा हो।कुछ लोग सस्ते के चक्कर में गलत चीज खरीद लेते है फिर पछताते है वो ठीक नही है। कपड़े ब्रांडेड नही भी खरीदे तो कोई बात नही आजकल बहुत कुछ जो अच्छा है वो मार्केट से खरीद लीजिए। आजकल बंद पैकेट का जमाना है जो की बहुत महंगा होता है। जो आटा ३६ रुपए पैकेट का है वह खुले में २५ रुपया पर उपलब्ध है। वो भी ताजा मिलेगा। चावल भी चक्की से लीजिए। पैकेट बंद चीजों का सेवन कम कीजिए। जब बहुत ही जरूरी हो तब ही कीजिए।  फल हमेशा सीजनल ही खाने चाहिए। 

३ जीवन में गरीब की जरूर मदद कीजिए। आपको उसकी मदद करनी है जिसको मदद की सख्त जरूरत है। फालतू में मदद का कोई लाभ नहीं मिलता है। रुपया पैसा अनाज कपड़े किसी भी चीज से मदद एक जरूरत मंद को कीजिए। जो लोग अपंग है उनकी हर कदम पर मदद करनी चाहिए। दान का नियम यह कहता है की जो दान का पात्र है उसी को दान दीजिए। कुपात्र को दान देने का मतलब यह है की आप भी उसके पाप में शामिल है। यदि आप किसी जरूरत मंद की मदद करते है तो आपको एक सुकून मिलेगा जो आपको हर्ष देगा। वो हर्ष ही आपके जीवन को सुखी ओर लम्बा बनाएगा।


















Previous
Next Post »