पुनर्नवा पुट पाक स्वरस के लाभ किन बीमारियो में मिलते है / punrawa put Pak swaras ke labh kin bimariyo me milte hai hindi

पुनर्नवा पुट पाक स्वरस का लाभ किन बीमारियो में मिलते है 

पुनर्नवा पुट पाक स्वरस का लाभ अनेक किस्म की शारीरिक समस्या के लिए होता है।जिनमे से मुख्य शारीरिक समस्या कमर दर्द की समस्या,पथरी की समस्या,प्लीहा मतलब तिल्ली का बढ़ जाना, मोटापा को नियंत्रित करना, पथरी की समस्या , पेट की सूजन को कम करना, मूत्रकच्छ, गुर्दा विकार, यकृत की  समस्या, शारीरिक कमजोरी इम्यूनिटी को मजबूत करना। जब किसी की तिल्ली बढ़ जाती है तो उस दशा में उसके सूजन को घटाने के लिए पुनर्वा रस को देते है। यदि दर्द हो तो उस दशा में ग्वारपाटा देते है ओर संक्रमण की दशा में गिलोय का रस देते है।

प्लीहा क्या है

प्लीहा तिल्ली के बढ़ने को कहते है। जब किसी की तिल्ली किन्ही कारणों से बढ़ जाती है तो उसको प्लीहा कहते है। तिल्ली शरीर का एक अंग है जो ड्रेनेज के रूप में काम करता है। यह मानव शरीर को संक्रमण से बचाता है। तिल्ली आमतौर पर इम्यूनो सिस्टम को व्हाइट सेल को स्टोर करने ऑर antibody एंटीबॉडी के निर्माण में मदद करता है। इसके अलावा यह रेड सेल को रिप्रोसेस ओर आयरन को रिसाइकिल का काम करता है।  तिल्ली हमारे शरीर को इन्फेक्शन से लड़ाई के लिए जरूरी है। क्योंकि यह शरीर में व्हाइट ब्लड सेल ओर टी ब्लड सेल का निर्माण स्रोत है। आमतौर पर यह मुठ्ठी के आकार का होता है। आमतौर पर शरीर में इसके  बड़ने के कोई लक्षण नहीं दिखते। डॉक्टर परीक्षण में इसका पता लगा सकते है। तिल्ली की सामान्यत लम्बाई 5सेंटीमीटर ओर चौड़ाई एक से दो सेंटीमीटर होती है।

प्लीहा के लक्षण

1 जब ज्यादा खाना नही खाया जा रहा हो मतलब थोड़ा खाने पर भूख सिमट जाती हो।

2 पेट के ऊपरी हिस्से में बैचेनी दर्द का महसूस होना।

3शरीर में खून की कमी जिसको एनीमिया कहते है।

4 थकान

5 वजन कम होना

6 जल्दी जल्दी इन्फेक्शन होना

7 तिल्ली के बढ़ने पर हल्का बुखार भी बना रहता है।

8 हार्ट की धीमी  गति के कारण भी प्लीहा मतलब तिल्ली बढ़ सकती है। हार्ट की धीमी गति के कारण खून हार्ट तक नहीं पहुंच पाता है इसलिए भी प्लीहा बढ़ जाता है।

9  कब्ज का हमेशा बने रहना।

10 तिल्ली पसलियों के ऊपर होती है इसलिए इस समस्या में ऐसा लगता है की पसलियों में कोई समस्या हो रही हो।















Previous
Next Post »