महंत योगी आदित्यनाथ का असल परिचय / Introduction of yogi Adityanath
महंत योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है । उनका जन्म पौढ़ी गढ़वाल में 5 जून 1972 को हुआ था। उनके पिता सरकारी सेवा में थे।इनकी माता जी का नाम सावित्री देवी और इनके पिता जी का नाम आनन्द सिंह बिष्ट था। अजय बिष्ट ने बीएससी की शिक्षा हेमवतीनंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी से प्राप्त की थी। उन्ही कालेज के दिनों में वे एबीपी से जुड़ गये थे। एबीपी में जुड़ने के कारण उनको कई बार आंदोलनों में भाग लेने के लिये उत्तर प्रदेश जाना पड़ता था। एक बार उन्होंने उत्तर प्रदेश में किसी आंदोनल को संबोधित किया था। जिसकी वजह से वह उनके सम्पर्क में आये थे। 1990 में अजयबिस्ट राम मंदिर आंदोलन से जुड़ गये थे। वही से उनको समाज के लिये कुछ करने का विचार आया । 1993 में वे एमएससी करने के दौरान गोरखनाथ पर शोध के लिये गोरखपुर आये । वही वह अपने चाचा महंत अवेद्यनाथ के सम्पर्क में आये। सन 1994 में अजय सिंह बिष्ट ने पूर्ण सन्यास धारण किया। उसके बाद वह महंत योगी आदित्यनाथ हो गये। आज वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही गोरखपुर मठ के महंत भी है। महंत योगी आदित्यनाथ ने अनेक बार सांसद का चुनाव लड़े ओर बराबर जीते। कम से कम पांच बार वे गोरखपुर से सांसद बने। सन 2017 के उत्तर प्रदेश में विधान सभा के चुनाव हुए । उसमे बीजेपी पार्टी को भारी बहुमत मिला था। जब उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की बात आयी तो मोदी जी ने उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए उनको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिये नामित किया। उस समय वे सांसद थे। बाद में गोरखपुर से विधायक का चुनाव लड़ कर वे विधानसभा के सदस्य भी बने।
योगी आदित्यनाथ का विवाह
योगी आदित्यनाथ ने अपने जीवन मे कभी विवाह नही किया। वे एक सच्चे महंत योगी है। उत्तर प्रदेश की सेवा परिवार समझ कर रहे है कि मानो सारा देश प्रदेश उनका परिवार है। उनकी सोच ओर मोदी जी जो हमारे प्रधानमंत्री है दोनों नेता हिंदुस्तान की जनता को अपना परिवार मानते है। हिंदुस्तान की जनता के बीच ये बहुत प्रसिद्ध है। आज देश मे हर मुख में इनका नाम ओर काम ही बोलता है। उसी के बूते ये खुद भी जीतते है ओर अपनी पार्टी को भी जिताते है। आज उत्तर प्रदेश में लोग विधायक को वोट बाद में देते है पहले उनकी नजर में योगी मोदी जी की छवि आती है। उसी के बल पर आज हिंदुस्तान में बीजेपी राज कर रही है ओर आगे 50 साल ओर राज करेगी।
योगी जी का कार्यकाल में काम
योगी जी के कार्यकाल में भगवान राम का मंदिर का निर्माण हो रहा है 2024 से पहले ही यह मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा। यह मंदिर अयोध्या में बन रहा है जिसको राम की नगरी कहा जाता है। यह मंदिर उसी स्थान पर बन रहा है जहाँ पर भगवान राम का जन्म हुआ था। इस मंदिर के निर्माण में अनेक बाधाएं आयी परन्तु अंत मे सत्य की जीत हुई।भारत के विद्वान न्यायाधीश ने अपना निर्णय सुनाया जो मंदिर के पक्ष में गया। इस तरह हिंदुओ की जीत हुई।
अयोध्या में जब से मन्दिर का निर्माण हो रहा है जहाँ अनेक विश्वस्तरीय सुविधाएं जुटाई जा रही है जिनमे बड़े बड़े होटल, पार्किंग सड़क चौड़ीकरण, बड़े अस्पताल, की सुविधा हो रही है। अयोध्या को धर्मनगरी के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसमे मोदी जी का विशेष योगदान है। आज की तारीख में उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। न्याय ब्यवस्था अच्छी है। किसी को भी शिकायत का मौका नही है। सब ओर उत्तर प्रदेश खुशहाल है।
हिंदुस्तानी पहेली बूझो तो जाने शान से /Hindustani paheli bujho to jane shan se hindi
हिंदुस्तानी पहेली बूझो तो जाने शान से /Hindustani paheli bujho to jane shan se hindi