Why Marriage engagment broken due to any reason know hindi / शादी की सगाई क्यों किसी कारण से टूट रही

Why Marriage  Engagement  broken due to any reason  / शादी की सगाई क्यों किसी कारण से टूट रही 

नवरात्र शुरू हो गए है अब लोग अपने बच्चो के विवाह के लिए बात आगे बढ़ाना चाहते है कुंडली मिल चुकी है बायोडाटा भी पसंद है लड़की लड़का भी पसंद है आखिर बात बनते बनते बिगड़ क्यों जा रही है जब की सबकी हा है। लोग ये भी समझ चुके है की इससे बेहतर रिश्ता नही मिलेगा , क्या ये समझे की अभी और इंतजार करना होगा। बनते रिश्ते बिगड़ने के अनेक कारण हो सकते है उनको सीरियली समझे। 

1 शादी की बात बनते बनते अगर बिगड़ रही है या सगाई टूट रही है तो सबसे पहले अपनी कुंडली चेक करवा लीजिए। किसी भी विवाह में कुंडली में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए किसी अच्छे ज्योतिष से अपनी कुंडली चेक करवा लीजिए। वे आपको समाधान बतला देगे।

2 बच्चो के विवाह में जाति को लेकर ज्यादा बखेड़ा खड़ा नही करे। ब्राह्मण को ब्राह्मण चाहिए ये सोच विकसित करे।

3, बच्चो के विवाह के समय अनुचित मांग नही करे। 

4 जितनी अपनी शिक्षा को नोकरी को महत्व देते हो उतनी ही दूसरो की शिक्षा और नोकरी को दीजिए।

5 पेकेज को ज्यादा महत्व मत दीजिए। मानो पेकेज मिल गया लेकिन अपना जोड़ीदार ठीक नही मिला तो जिन्दगी भर पस्ताना पड़ेगा। रिश्ता टूटने का भी डर है।

6 शिक्षा महत्वपूर्ण है जिसने अच्छी शिक्षा ली है कोई विशेष परीक्षा पास की है चाहे जॉब हाथ में फिलहाल नही भी है उसको हल्के में लेने की कोशिश मत कीजिए। ऐसे लोग कुछ भी करने का माद्दा रखते है और आगे आने वाली पीढ़ी के लिए लाभकारी होते है।

7 विवाह में  खासकर लड़कियों के मामले में जॉब से ज्यादा घरेलू काम काज पर ध्यान देने वाली कन्या को सहर्ष स्वीकार कीजिए। 

8 अपने इस्ट देवता को प्रसन्न रखे। उनसे अपने विवाह के लिए प्रार्थना करे। आजकल एक बात देखने को मिल रही है लोग झुकने को तैयार नहीं है आप खुद देख रहे है की वर्ड उप जिस ग्रुप से आप जुड़ रहे है उसमे देखा जाय ग्रुप के माध्यम से एक प्रतिशत भी विवाह नही हो पा रहा है अब सोचिए ग्रुप एडमिन ने जो सुविधा दी है हम उसका लाभ भी नही उठा पा रहे है तो गलती किसकी कही हमारा घमंड तो आड़े तो नही आ रहा है। यदि यही चलता रहा तो विवाह करना एक जटिल काम हो जायेगा। इसलिए समझदारी का परिचय दीजिए और शिक्षा को महत्व दीजिए लेकिन आप शायद ही मानोगे। बेरोजगार लड़के लड़कियों का क्या होगा उनकी तरफ तो लगता है कोई रिश्ता को तैयार नहीं यदि होते तो कई रिश्ते हो चुके होते । लोगो को तो आज मोटे पेकेज चाहिए। अब सबका तो मोटा पेकेज या सरकारी नोकरी तो नही। जरूर सोचिए।





यदि इन सब बातो पर फोकस करेगे तो बनते रिश्ते कभी नही टूटेंगे। और ज्यादा लोग आपसे रिश्ते के लिए जुड़ेंगे।



















Previous
Next Post »