white Sugar or Brown Sugar Why danger for humans body knows hindi / सफेद चीनी या भूरी चीनी मानव शरीर के लिए क्यों खतरनाक है जाने

White sugar or brown Sugar Why danger for body knows hindi / सफेद चीनी या भूरी चीनी मानव शरीर के लिए क्यों खतरनाक है जाने

कुछ लोगो को मीठा खाना पसंद होता है और कुछ लोगो को नमकीन। जिन लोगो की जो पसंद होती है अगर वह चीज उनके सामने आ जाती है तो वह खुद को उसे खाने से रोक नही पाते है जिसका परिणाम यह होता है की वह धीरे धीरे उस चीज के एडिक्ट हो जाते है। जब हम किसी चीज के एडिक्ट हो जाते है तब उस चीज को हम जरूरत से ज्यादा खा लेते है और फिर धीरे धीरे हम अनेक बीमारियो की चपेट में आ जाते है। उन बीमारियों में मधुमेह , मोटापा तो प्रमुख है उसके साथ ही शरीर के भीतरी अंगों में सूजन और दूसरी चीजें भी परेशानी का कारण बनती है और सफेद चीनी या ब्राउन चीनी मानव शरीर के लिए खतरनाक का एक कारण यह है की यह शराब की तरह हमारे लीवर को खराब करती है विशेषज्ञ रिसर्चर डॉक्टर का यही कहना है। जिन लोगो का कोलोस्ट्रोल बढ़ा रहता है या दिल की बीमारी या मधुमेह है उनको किसी भी किस्म की खासकर सफेद शुगर या ब्राउन शुगर खाने से बचना चाहिए। यह उनकी स्वास्थ्य समस्या को बढ़ा सकता है।

सफेद चीनी  या ब्राउन चीनी की जगह क्या खाए

 कुछ लोग मीठा खाए बिना नहीं रह सकते आखिर ऐसे।लोग क्या करे किस तरह मीठा का सेवन करे । क्या बिना चीनी के जिया जा सकता है ऐसे अनेक सवाल हमारे अंदर उठते है उनका हल हमारा ये ब्लॉक आपको बतलाएगा। सफेद चीनी या ब्राउन चीनी की जगह आप नेचुरल शुगर ले सकते है चीनी हर चीज में है यह ज्यादातर फलों में पाई जाती है जिनमे केला, सेब, संतरा आम जैसे फल इसके मुख्य स्रोत है। जब प्राकृतिक शुगर लेगे तो शरीर के अंदर शुगर तो कम होगी लेकिन नुकसान के चांस कम होगे। चावन , दाल , आलू जितनी भी चीजे में खाते है अधिकतर में चीनी पाई जाती है इसके अलावा खजूर में भी प्राकृतिक शुगर पाई जाती है। शहद हो या गुड़ इसमें  भी प्राकृतिक शुगर है लेकिन जिनको मधुमेह है उनको शहद और गुड़ खाने से बचना चाहिए।।तो अब हो गया आपका सफेद चीनी  ब्राउन चीनी का समाधान।


एक महीना चीनी नही खाने में क्या होगा

यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या नही है तब आपको नेचुरल शुगर का सेवन करना चाहिए और जब एक महीना नेचुरल शुगर का सेवन कर लेगे तो धीरे धीरे आपकी सफेद चीनी ब्राउन चीनी खाने की लत कम होगी और जब छह महीने तक यह कर लेगे तो सफेद चीनी ब्राउन चीनी  को सदा के लिए छोड़ सकते है। प्राकृतिक चीनी लेने का मतलब आप अनेक रोगों से अपने को बचा रहे है और अपने जीवन को लंबा कर रहे है। कोन नही चाहता है की उनका जीवन लंबा हो। इसलिए कोशिश कीजिए सफलता जरूर मिलेगी। अब सवाल है की एक महीना चीनी नही खाने से कोई स्वास्थ्य समस्या होगी । यदि आपको कोई रोग नही है तब आपको कोई समस्या नही होगी। हा जिनकी शुगर लो रहती है उनको चिकित्सक की राय लेकर ही शुगर कम करनी चाहिए लेकिन उनके लिए भी तीन छोटे चम्मच शुगर प्रयाप्त होती है अधिक शुगर लेने से वह भी बचे।
Previous
Next Post »