why delay marriage nowdays and how to solve hindi / विवाह में आजकल देरी के कारण ऑर निदान हिंदी / Vivah me deri ka karan aur nidan hindi

Why delay marriage nowdays and how to solve  hindi / विवाह में देरी के कारण ऑर निदान

विवाह में देरी का कारण पहले समय में कुंडली को दिया जाता  था की अमुक ग्रह के कारण  अमुक दशा के कारण विवाह में देरी हो रही है लेकिन आज समाज बदला है ज्योतिष हजारों साल पहले लिखे ग्रथ है जिनको कोई भी चैलेंज नही कर सकता लेकिन आज जो हमारा समाज का परिवेश बदला है हमारा खानपान  पढ़ाई लिखाई बदली है उसी के अनुसार ये पीढ़ी भी बदली है आज लोग लव मैरिज कर रहे है कोई लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है क्या कभी हमारे पूर्वजों ने ये कल्पना की थी उत्तर मिलेगा नही। हम सभी भारतवासी चाहे वो कही का हो किसी भी प्रदेश जाती से उसका  तो आज विवाह में देरी का कारण तो बन ही रहा है जहा तक जनरल कास्ट उच्च जाति की हो वहा तो मानो कंपीटिशन देर से शादी का चल रहा है अभी भी कुछ लोग कुंडली पर ज्यादा भरोसा रखते है जो सरासर आज की पीढ़ी के साथ अन्याय है। एक सीमा तक कुंडली देखना तो ठीक है लेकिन जो कुछ ज्यादा ही  छानबीन करते है अल्प ज्ञान के विद्वान बने फिरते है उनके बच्चो पर तरस आता है आज उनके विवाह  में देरी हो रही है या नही हो पा रहे है उम्र गुजर रही है   कलयुग में 75 साल एक खुशनुमा सफर माना जाता है और उम्र लगभग  लोगो की ज्यादातर इतनी बीत  जाए तो लोग खुश हो जाते है उसका कारण यह है की इस समय तक अधिकांश काम निपट जाते है। सबको पता है इस कलयुग में खानपान और उम्र इसके बारे में और क्या लिखूं।












Reasons delay of Marriage and how to solve the problem hindi / विवाह में देरी के कारण निदान

1, कुंडली मिलान  कुंडली मिलान को सीमित दायरे तक रखे। बहुत ज्यादा  गहराई में जाने की जरूरत नहीं।

2, प्राइवेट जॉब वालो को पैकेज  पर ज्यादा फोकस करेगे तो विवाह में देरी होना लाजिमी है यह दो तरह से होता है एक तो बालक बालिका चाहती है की पहले उनका पैकेज अच्छा हो जाए फिर विवाह करेगे। विवाह कोई बच्चो का खेल नही है वो भी अरेंज मैरिज में खासकर जहा बहुत बवाल  होते है पैकेज  एक समस्या लेकर खड़ा हो जाता हैं। अमुक का पैकेज कम है या बड़ा। पैकेज चाहिए चाहे खुद की बेटी कुछ भी नही कमा रही हो या कमाने लायक ही नहीं लेकिन बाते पैकेज की करती है। पैकेज की यही समस्या बनी रही तो  हालात खराब हो सकते है और तब ऐसे लोगो को अधिक।उम्र में शादी का  जश्न मनाने से कोई नहीं रोके पाएगा क्योंकि जवानी तो तब तक गुजर चुकी होगी।  चिकित्सको का कहना है। तब बच्चे भी पैदा करने में भी समस्या आती है लेकिन देखा जाए तो बढ़ती आबादी  पर नियंत्रण जरूर हो जाएगा कुछ सीमा तक। लेकिन उनका क्या जो समय से पहले विवाह कर अंगिनित पैदा कर बेरोजगारी बड़ा रहे है।

3,  नवजवान लोग जब  पैकेज के चक्कर में पड़ गए है अच्छी पढ़ाई की ,अच्छी नोकरी  है तो फिर शादी  समय से नही तब उम्र तो निकलनी ही है। अब आ गया उम्र 30,34 किसी की तो ,चालीस पहुंचने वाली है। सब कुछ है लेकिन ज्यादा उम्र होने की वजह से विवाह योग्य कन्या या बालक मतलब बालक बालिका नही मिल रहा है। समाज में जगरूप्ता की जरूरत है। लोगो को समझदार होना पड़ेगा। यह हमारी पीढ़ी के साथ ही देश के लिए भी ठीक नही है। समय पर मतलब 30से पहले लड़के का 25से पहले  लड़की का विवाह उत्तम समझा जा सकता है। भविष्य तो बनते रहेगा। जब दो लोग मिलते है तब और अच्छा भविष्य बनता है। इसलिए समय पर बालक बालिका का विवाह जरूरी है। ध्यान रहे लड़की उसी की मांगों जो दे खुशी से दे । जो पैकेज देख कर लड़की देते है वे क्या आपके घर बेटे को देख पायेगी। वो तो पैकेज को देखेगी जिस दिन पैकेज घटेगा उस दिन जीना दुभर होगा। इसलिए सोच समझ कर कन्या तलाश कीजिए किसी के बहकावे में नही आना है यह लड़का लड़की दोनो पर लागू है।

4, सुंदरता भी अपने आप में मायने रखती है कुछ लडकिया का विवाह इसलिए देरी में होता है जिसकी वजह बनता है उनका सुंदर नही होना सबको फिल्म वाली पतली हिरोइन चाहिए।  दूसरा हाइट आजकल लड़को को चाहिए वो बहुतों को नही मिल पाती है। इस सोच को बदलना होगा।

5 सरकारी नोकरी कुछ लोगो का विवाह में देरी का कारण होता है दूसरी तरह कुछ लोगो का विवाह इसलिए देरी में होता है की उनको सरकारी नोकरी वाली बहु चाहिए  किसी।को सरकारी दामाद चाहिए कुछ लोग सिर्फ उनको टीचर बहु चाहिए तो कुछ लोग को डॉक्टर बहु। नाना लोग नाना सोच। इस चीज को ठीक करना होगा। तभी विवाह की अड़चन दूर होगी। अब  तो पूजा पाठ भी काम नही कर रही है उसका कारण आदमी की सोच ठीक नही है जिस का कारण वो खुद है। पंडित जी से कुंडली मिलान से कुछ से नही अपने बनने वाले रिश्ते को जोड़ने की सोचो।






















Previous
Next Post »