रूस के यूक्रेन ( Russia & Ukraine War) पर अटैक करने के मुख्य 5 कारण / The 5 main reason to attack yukarin by russia hindi

रूस के यूक्रेन ( Russia & Ukraine War ) पर अटैक करने के 5 मुख्य कारण/ The 5 reason to attack Ukraine  by russia hindi

रूस के यूक्रेन पर अटैक करने को लेकर सारी दुनिया अचंभित थी लेकिन वही रूस इसको लेकर अपनी रणनीति पहले ही बना चुका था। रूस ने यूक्रेन को काफी समय से यह संदेश देने की कोशिश कर रहा था कि वह अपनी हरकतों से बाज आये । वही यूक्रेन का मोह पश्चिमी देशों अमेरिका  आधारित नाटो  देशों की ओर था। यूक्रेन एक समय रूस का ही हिस्सा था लेकिन अब समय बदला है अब कोई भी देश स्वतंत्र रहना  चाहता।  यूक्रेन की भी यही सोच रही है।  यूक्रेन में दो गुट है एक गुट रूस को सपोर्ट करता है दूसरा गुट जो वर्तमान राष्ट्पति का है वह अमेरिकी नाटो  को जॉइन करना  चाहता है।  रूस का यूक्रेन पर अटैक के मुख्य 5 कारण है उनको समझिए।

1 रूस का  यूक्रेन पर अटैक का मुख्य कारण उसका झुकाव अमेरिका आधरित नाटो देशों की ओर था। यह चीज रूस को  नागवार गुजर रही थी। जिसको रूस अपने लिये खतरा मान रहा था। 

2 अगर यूक्रेन अमेरिका आधारित नाटो में शामिल हो जाता है तो नाटो  का समर्थन यूक्रेन को मिल जाता । यह समर्थन रूस के लिये एक सिक्योरिटी डेंजर होता है। 

3 यूक्रेन को नाटो का साथ मिलने से वह आर्थिक रूप से भी मजबूत होता । क्योकि अमेरिका उस पर खुले हाथ से रुपया लुटाता। जिससे कि वह रूस के खिलाफ मजबूत होकर रहे।

4 यूक्रेन के नाटो के साथ जाने से रूस को नाटो सेनाएं जल थल वायु हर तरीके से सिक्योरिटी  चेलेंज मिलता । जिसको रूस कभी बर्दास्त  नही कर सकता है।

5 रूस ने यूक्रेन को बहुत समझाया कि वो नाटो की तरह न जाये। लेकिंन यूक्रेन को अमेरिका ओर नाटो पर भरोशा था की यदि रूस उस पर अटैक करता है तो वह उनकी मदद को आगे आयेंगे। परन्तु ऐसा नही हुआ। क्योकि अभी तक यूक्रेन नाटो का सदस्य देश नही था। वही रूस इस बात को भांप गया था सो उसने सबक सिखाने के लिये यूक्रेन पर अटैक कर दिया। 

इस समन्ध में  यूक्रेन ने  दुनिया से मदद मांगी खासतोर पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी से। मोदी जी ने 25 मिनट रूस के राष्ट्पति पुतिन से बात भी की ओर शायद उन्होंने युद्ध को आगे नही बढ़ाने ओर अपने नागरिकों की सुरक्षा की बात की होगी। भारत ने अपने संदेश में संयुक्त रास्ट्र में भी कहा कि युद्ध किसी समस्या का हल नही है। रूस यूक्रेन ओर नाटो देशों से बात कर इस समस्या का हल निकाले। युद्ध का परिणाम तो रूस के साथ जाएगा लेकिन जेलेसकी राष्ट्पति यूक्रेन ने लोगो का दिल जीत लिया। जेलेसकी एक  रास्ट्र भक्त राष्ट्पति है। वह अपने देश के लिये खुद लड़ रहे है। वह सरेंडर को तैयार नही।
Previous
Next Post »