कल्लू की असफल लव स्टोरी / kallu unsuccess love story hindi

कल्लू की असफल लव स्टोरी /kallu unsuccess love story hindi


कल्लू एक मोटा तखडा गांव का नवजवान लड़का जिसका वजन 100 किलो है। लंबाई 6 फिट लगभग है। वह रंग का काला है। जब हंसता है तो उसके सफेद दांत चाँदी की तरह चमकते है। लेकिन कल्लू दिल का बहुत अच्छा था। वह घर गांव में सभी की मदद करता था। स्कूल के समय मे भी वहअपने  सभी साथियों  की मदद  करता था। उसके इसी ब्यवहार के कारण उसको सभी चाहते थे। 

यहां तक कि लड़कियां भी उसको अच्छा पाती थी। उन्ही दिनों शहर की एक छोरी गांव में आयी थी । उसने जब  कल्लू का ब्यवहार देखा तो वह उस पर फिदा हो गयी। वह रोज कल्लू को मोबाइल पर मैसेज भेजती थी। वो मेसेज प्यार के होते थे। इस तरह कल्लू की लव स्टोरी शुरू हुई। अब कल्लू भी गांव घर के  काम कम करने लगा था। जो कल्लू पहले पड़ोसियों की मदद करता था ।


 वो कल्लू अब बदल गया था। अब वह बहाने मारने लगा था। सब लोग  उसको देख कर हैरान थे लेकिन कल्लू था वो तो मस्त था। कल्लू की भाभी भी उससे बहुत परेशान थी। क्योकि पहले कल्लू उनका काम कर दिया करता था लेकिन अब  कल्लू अपने प्यार के सपनो में खोया रहता था। वही वो शहर की छोरी जो कल्लू के पड़ोस में आयी थी । कल्लू उसका सारा काम करता था। 


 वो छोरी आखिर कल्लू से कोंन सा काम करवाती थी आपको आश्चर्य होगा कि वो कल्लू से अपने हिस्से के सारे काम करवाती थी। वो काम आखिर थे क्या। दोस्ततो वह काम थे भेस गाय का गोबर निकालना, ओर घास काटना। कल्लू को यह काम करने में शर्म आती थी। इसलिये वह छुप कर दिन या रात के समय उसकी मदद  करता था। शहर की छोरी को गांव में उसके मातापिता ने यह सोच कर भेजा था कि यह घर के काम करना सीख जाएगी लेकिंन वह तो अपने सारे काम कल्लू से करवा रही थी।



 कल्लू को वह शहर की चीजें लाकर दे देती थी । कल्लू खुश था। कल्लू को उसने अपने प्यार में भी फंसा लिया था। इसलिये कल्लू अब मजबूर था उसके  सभी काम करने को। आखिर कल्लू की आशिकी थी वो। कल्लू को लुभाने के लिये वह फिल्मी गाने भी सुनाती थी। कल्लू अब बहुत खुश था। कल्लू को क्या पता उसके साथ खेला हो रहा है एक दिन वह शहर की छोरी अपने शहर चली जाती है ओर कल्लू को अपने शादी में  आने का निमंत्रण देती है।


 कल्लू हतप्रभ रहता है। वी तो उसको अपना प्यार समझता था। कल्लू ने उसको फोन लगाया ओर अपने प्यार की दुहाई दी तो वह बोली अरे तू तो हमारे घर के नोकर लायक भी नही है। हम लोग जब  घर मे नोकर रखते है तो उसका भी इंटरव्यू लेते है। ज्यादा फैटी को हम जॉब नही देते है क्योंकि वह शहर में  सीढ़ी नही चढ़ पायेगा। हम शहर में ऐसे लोगो को काम पर रखते है जो होशियार हो। 


तुम्हारी तरह नही जो किसी की  प्यार भरी फिल्मी बातों को सुन कर दिल दे भेटते हो। आज कल्लू अपने को प्यार में असफल पाया। अब वह समझ गया कि पिताजी ने गांव की भोली से शादी को क्यो कहा था। अब वह भोली से ही शादी करेगा। भोली कम से कम उसको धोखा तो नही देगी।
Previous
Next Post »