एक पूरी तरह से खराब लिवर को बदलना जीवन को कितना लंबा करेगा / Ek Puri tarah se khrab liver ko badalna jivan ko kitna lamba karega hindi

एक पूरी तरह से खराब लिवर को बदलना जीवन को कितना लंबा करेगा /  Ek Puri tarah se khrab  liver ko badalna jivan ko kitna lamba karega hindi




जब किन्ही कारणों से हमारा लिवर पूरी तरह से खराब हो जाता है तो हमे अपने जीवन की चिंता होने लगती है। यह जरूरी भी है तभी तो हम जीवित रह पाएंगे। हमे जीने के लिये आहार लेना पड़ता है जिसको पचाने के काम लिवर करता है। यदि लिवर ही काम नही करेगा तो हमारा जीवित मुश्किल हो जाएगा। दूसरी तरह हमारे शरीर के कुछ फंक्शन होते है जो एक दूसरे के साथ तालमेल बना कर रखते है उनमें से यदि कोई एक भी सिस्टम से बाहर हो जाएगा तो ब्यक्ति बीमार पड़ जायेगा। ब्यक्ति का बीमार पड़ना ही उसके जीवन के लिये खतरनाक होता है ओर वो भी जब बीमार लिवर जैसे महत्वपूर्ण अंग के लिये पड़े तो जीवन मुश्किल में जान पड़ता है। 

लिवर डोनर प्रत्यारोपण क्या होता है
लिवर डोनर प्रत्यारोपण  यह लिवर का एक  ऑपरेशन होता है जिसमे शरीर से रोगमुक्त या डैमेज लिवर को निकालकर उसके बदले में एक स्वस्थ्य लिवर को प्रत्यारोपित किया जाता है। इसको लिवर डोनर प्रत्यारोपण कहते है ।  डॉक्टर जो इस के विशेषज्ञ होते है वह इसकी अनुशंसा तभी देते है जब लिवर अपना सामान्य कार्य  पूरी तरह से  करना बंद कर देता है या उसकी कार्य करने की  संभावना न हो। 

लिवर ट्रांसप्लांट क्या है
लिवर ट्रांसप्लांट एक ऑपरेशन की प्रकिर्या है जिसमे लिवर या लिवर का हिस्सा  किसी स्वस्थ्य जीवित ब्यक्ति से लेकर खराब मत्तलब लिवर डैमेज ब्यक्ति को लगा दिया जाता है। जिसमे डोनर ओर ट्रांसप्लांट ब्यक्ति दोनों का लिवर धीरे धीरे  अपना पूर्ण आकार लेता है। जिससे दोनों ब्यक्ति कुछ दिनों के बाद पहले की तरह ही स्वस्थ्य जीवन जीते है ओर उनकी आयु पर इस लिवर डोनर वाले को कोई फर्क नही पड़ता है। जिनको लिवर ट्रांसप्लांट करके लगाया जाता है उनका जीवन भी लंबा हो जाता है।

लिवर ट्रांसप्लांट में अस्पताल में कितने दिन रहना होगा
लिवर ट्रांसप्लांट में डॉक्टर जो इस काम मे महारत हासिल रखते है उनका कहना है कि लिवर प्रत्यारोपण के लिये एक सप्ताह का समय लगता है। लेकिन जो डोनर है उसको रिकवरी में दो माह का समय लगता है ओर प्रातकर्ता को छह माह से साल भर लग जाता है। उस दौरान डॉक्टरों के मुताबिक चलना होता है। ब्यायाम वगैरह करना होता है जिससे कि रिकवरी जल्दी हो। खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।

प्रश्न क्या लिवर ट्रांसप्लांट हर बार सफल होता है ?
उत्तर नही , कई बार लिवर ट्रांसप्लांट फेल भी हो जाता है क्योंकि  यह एक हाई रिस्क ट्रांसप्लांट होता है। 
उसका कारण हमारा शरीर दूसरे शरीर से लिये लिवर को बहुत बार एक्सपेक्ट नही करता है जिस कारण से समस्याये आती है जिनका पता ब्लड रिपोर्ट से लगता है जिसमे ब्लड में एंजाइम बढ़ जाता है जिसमे जो लक्षण सामने आते है वह इस रूप में आते है जैसे   पेट दर्द , हल्का बुखार , त्वचा का पीला होना अपने को बीमार महसूस करना। 

लिवर ट्रांसप्लांट किनका नही हो सकता
लिवर ट्रांसप्लांट हर किसी का नही हो सकता है। डॉक्टर विशेषज्ञों का कहना है कि जिनको सीरियस हार्ट है ओर जो कैंसर से पीड़ित है उनका लिवर ट्रांसप्लांट नही हो सकता है। लंग ओर नर्व डिजीज का भी लिवर ट्रांसप्लांट नही हो सकता है।

लिवर ट्रांसप्लांट पर  खर्च कितना 
लिवर ट्रांसप्लांट एक महंगा है । हमारे खुद के रिश्तेदार ने यह दिल्ली में करवाया था। जिसका लगभग 40 लाख रुपये आज से तीन साल पहले खर्च हुआ था। अब आप समझ सकते है कि यह कितना खर्चीला है लेकिन जब लिवर प्राप्तकर्ता का  शरीर लिवर को स्वीकार कर लेता है तो वह सालभर के अंदर नार्मल जीवन जी सकता है। उससे पहले महीने तक वह ज्यादा वजन नही उठा सकता है ।।।







Previous
Next Post »