बच्चों को किस तरह गाइड पढ़ाने में करे / How to children guide for studies hindi

बच्चों को किस तरह पढ़ाई में गाइड करे / How to children guide for studies hindi
 
बच्चों को पढ़ाना मतलब पहले खुद पढ़ना, खुद याद करना। जब छोटे छोटे बच्चे पढ़ना शुरू करते है उस समय यदि बच्चे को हमने A सिखाना होता है पढ़ाना होता है तो बच्चा जितनी बार A बोलता है उससे कई बार ज्यादा हमको A बोलना पड़ता है। बच्चे बहुत ही नाजुक होते है थोड़ा सा हमने जोर से क्या बोला कि रोने लगते है। फिर चुप कराना बड़ा मुश्किल होता है। आज हम कुछ टिप्स दे रहे है जिसके हिसाब से बच्चों को पढ़ायेंग तो बहुत लाभ मिलेगा।

बच्चों की सिखलाई का तरीका

1 बच्चों को फुसलाकर पढ़ाई कराना । 
बच्चों को हमेशा फुसलाकर ही पढ़ाना चाहिये। जैसे टॉफी का लालच, खेलने का लालच, घूमने का लालच, कुछ अच्छी चीज खरीदने का लालच।
2 बच्चों को डांटना नही
बच्चों को कोशिश करे कि उनको कभी भी डॉटना नही चाहिये। खासतोर पर , जब तक तो बिल्कुल नही जब तक जरूरी नही हो जाय।
3 बच्चों को पीटना नही
बच्चों को पीटना तो बिल्कुल नही चाहिये।उसका कारण यह है कि जब हम बच्चों को पीटते है तब बहुत  बार गलत जगह पीट देते है।जिसका खामियाजा बाद में भुगतना पड़ता है।
4 बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिये
बच्चों को हमेशा अच्छे संस्कार देने चाहिये। किसी की भी बुराई उनके सामने नही करनी चाहिये।
5 बच्चों का होम वर्क महत्वपूर्ण
बच्चों का होमवर्क महत्वपूर्ण है। हमेशा उसको पूरा करने की कोशिश कीजिये।
6 बच्चों को कहानियों सुनानी चाहिए
कहानियां बच्चों को प्रेरित करती है। इसलिये बच्चों को हमेशा कहानियां ज्ञान वर्धक जरूर सुनानी चाहिये।
7  बच्चों का जन्म दिन जरूर मनाए
आजकल जन्मदिन मनाने का रिवाज है । बच्चों का जन्म दिन जरूर मनाना चाहिये। इससे बच्चों का उत्साह बड़ता है।
8 बच्चों को आशीष जरूर 
बच्चे अपने हो या पराए उनको पैर छूने पर आशीष जरूर देना चाहिये। उनकी लम्बी उम्र की कामना करनी चाहिये। इससे भी उनके अंदर उत्साह जाग्रत होता है।

9 बच्चों के कपड़े / पानी की बोतल/ रुमाल य्या नेपकिन का ध्यान रखे
बच्चों को हमेशा साफ घुले कपड़े ही पहनाने चाहिये। स्कूल जाते समय  जुते जरूर पहनावे। बच्चों को पानी को बोतल रुमाल  या नेपकिन जरूर दे। 

10  बच्चे ईमानदार होते 
बच्चों को ऐसी कहानी की पुस्तक दे जो उनके अंदर अच्छे संस्कार दे।  उनको झूठ बोलने की आदत से बचावे। जब बच्चे झूठ बोलते है तब उनको झूठ बोलने के नुकसान को समझाये।

यदि बच्चा सही रास्ते पर चलेगा तो पढ़ाई तो वह कर ही लेगा। बस बच्चे में ईमानदारी ओर देश प्रेम की भावना बनाये रखे। जब भी छोटे बच्चों को पढ़ाओ । उस समय बच्चों को पढ़ाते समय चित्रों ओर खिलौनों से पढ़ाने में मदद लीजिये। बच्चा गलतीं भी करता है तो तभी धमकाये जब जरूरी हो। जैसे बच्चा झूठ बोल रहा है। किसी दूसरे बच्चे से झगड़ रहा है। होम वर्क नही कर रहा है। पहले समझाइये। यदि बच्चा जिद्दी है तो कान पकड़ कर खड़े रहने को कह सकती है। लेकिन बच्चे को पीटना नही है। यह शिक्षा देने का सही तरीका  नही होगा।

इसे भी पढ़े







Previous
Next Post »