pre marriage tips know hindi / विवाह पूर्व टिप्स जाने / रिश्ता विवाह का जिन्हे चुनना होता है उनके लिए सबक जाने

Pre marriage tips know hindi / विवाह पूर्व टिप्स जाने / रिश्ता विवाह का  जिन्हे चुनना होता है उनके लिए सबक जाने

रिश्ता विवाह का तलाश करना आजकल टेड़ी खीर हो गया है कुछ लोगो को रिश्ता एक बार में ही मिल जाता है और कुछ लोगो को हजार रिश्ते सामने रख दो तब भी कुछ समझ में नहीं आता है । ये किस कारण और किस लिए होता है उसको समझे। जो शिक्षित लड़की है जिसने अच्छी शिक्षा ग्रहण की है उसको अपने लेबिल का लड़का चाहिए होता है यदि उनको सरकारी जॉब वाला भी लड़का मिल रहा है लेकिन यदि वो शिक्षा में उनके लेबिल का नहीं है तो लड़किया उनसे रिश्ता करना नही चाहती है बहुत कम लड़किया होगी जो इस तरह का रिश्ता पसंद करती होगी।  ऐसे में इस तरह के रिश्ते में ज्यादा समय नहीं खपाना चाहिए। हा या ना जल्द लेना चाहिए।

दूसरी चीज जिन बच्चों के परिवार में कोई भी घर का सदस्य अच्छा कमा रहा है वे भी यही चाहती है की उनके मुकाबले का रिश्ता मिले जबकि बहुत बार ये संभव नहीं होता है। जिनके माता पिता अच्छा कमा रहे है यदि उनकी बेटी घर पर खाली है तब भी उनको मोटी कमाई वाला रिश्ता चाहिए। इस तरह के रिश्ते में भी ज्यादा समय नहीं खपाना चाहिए। जिनकी इकलौती बेटी है उनके माता पिता के भी नखरे हो सकते है वहा भी ज्यादा समय बर्बाद नही करे। 











विवाह के रिश्ते की बात कहा चालानी चाहिए

जिनकी एक से अधिक बेटी है वहा रिश्ता की बात चलाने पर जल्दी रिश्ता तय हो सकता है। 

यदि आपका बेटा या बेटी जिस क्षेत्र की है उस क्षेत्र का बालक बालिका तलाशने पर रिश्ता जल्दी मिल सकता है।

बीएड बालिका किसी भी रिश्ते में फिट बैठती है उनकी जॉब को ज्यादातर लोग पसंद करते है। बस ध्यान और सावधानियां  ऊपर  दिया बाते पर रखे तभी  रिश्ता संभव हो पायेगा।

आईटी क्षेत्र के बालक बालिका आईटी क्षेत्र ही तलाशे तभी रिश्ते आसानी से मिल पाएंगे। दूसरे क्षेत्र में समय खराब करके फायदा नही। 

सरकारी जॉब सीमित है उसमे भी ऊंचे और नीचे दर्जे की पोस्ट है सबको अपना लेबिल चाहिए। इसलिए फालतू मे समय बर्बाद नही करे।

अपने नजदीकी रिश्ते तलाश कीजिए। दूर के रिश्ते में समय बरवाद नही करे। अजकल लोग रुपया देख रहे है पैकेज अच्छा होने पर उनकी सोच होती है सब ठीक हो जायेगा लेकिन अपनी अपनी लाइन भी कोई चीज होती है। अपनी लाइन का रिश्ता मिल जाए पेकेज कम ज्यादा कुछ भी हो उसकी बात ही अलग होती है। बैंक कर्मी टीचर की जॉब कुछ ऐसी जॉब है जो दिन की होती है उनमें छुट्टियां भी ठीक ठाक होती है । लेकिन कुछ जॉब में रात दिन की होती है जिसमे पेकेज अच्छा होने पर भी ठीक नही माना जाता है। लाइफ का सेड्यूल खराब रहता है । विवाह के रिश्ते करते समय इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए। पहले पहाड़ के लोग फौज में जॉब होने पर लड़की आसानी से देते थे लेकिन जब से अग्निवीर योजना चली है सुनने में आ रहा है तब से उनको भी आसानी से दुल्हन नही मिल रही है। प्राइवेट जॉब जिनकी देरी से।लगी है उनके पेकेज कम ही होंगे कुछ को छोड़ कर वाकी अधिकतर के पेकेज पांच साल की जॉब के बाद ही ठीक होते है जिन बच्चों के कम पेकेज है उसका फायदा समझदार लोग समय पर उठा सकते है अगर किसी का पैकेज ज्यादा है लेकिन उम्र आपसे तालमेल नहीं बैठती है तो ऐसे पेकेज किसी काम के आपके लिए नही है आज अधिकतर लोगो का विवाह जो नही हो पाया है वो पेकेज बनाने के चक्कर में रहे। अब पेकेज तो बन गया लेकिन वो किसी काम का नहीं इसलिए जिस लिए बनाया था उसकी उम्र तो निकल रही है।

यदि सोच समझ कर विवाह का रिश्ता तलाश करेगे तो विवाह के रिश्ते में बात जरूर बनेगी। यदि अपनी बात पर अड़े रहेंगे तो दश हजार विवाह के  रिश्ते में भी रिश्ता नही मिल पाएगा। समझदार है सोच समझ कर फैसला करे । हक आपके पास है जो आपकी हामी का इंतजार कर रहा है।










विवाह पूर्व टिप्स

  लड़के लड़कियों को आपस में क्या देखे

लड़को को लड़कियों में ज्यादा कुछ देखनी की जरूरत नहीं यदि ज्यादा कुछ देखेगे तो जिंदगीभर शादी नही होगी। इसलिए कुछ खास चीज ही देखे जैसे की अधिकतर माता पिता देखते है जैसे लड़की की शिक्षा घर परिवार और कार्यरत किस जॉब में है क्या आप दोनो का  समाजस्य बैठ पाएगा। कही लालच में कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए। कोशिश कीजिए की लड़की की जॉब जिस जगह हो आप भी उसके आसपास ही हो। जॉब हो या नहीं वो आप दोनो के रिश्ते पर निर्भर करेगा। यदि जॉब के बाद दोनो रात में एक साथ निवास करते है तो उससे बाडिया रिश्ता कोई नही हो सकता है। पैसे के लालच में किसी ऐसे रिश्ते से बचना चाहिए जहां दोनो को साथ रहने को नही मिल रहा है। धन को महत्व एक सीमित दायरे तक ही दीजिए। कोई भी रिश्ता दोनो को मिल कर बनता है इसलिए रिश्ते में प्यार तो होना ही चाहिए। प्यार के लिए सुंदरता को देखे और उसमे बातचीत को ज्यादा महत्व दीजिए। कुछ लोगो को कम बोलना पसंद होता है कुछ लोग ज्यादा बोलते है कुछ कॉमेडी पसंद करते है कुछ लोग सिर्फ ज्ञान की पढ़ाई लिखाई की ही बात करते है कुछ लोगो को घूमना फिरना पसंद है तो कुछ लोगो को पेंटिंग और कुछ लोगो को गाना सुनना । आप को क्या पसंद है चुन लीजिए।















Previous
Next Post »