हाथ पैरों के दर्द को कैसे ठीक करे /Hath pero ke dard ko kaise thik kare hindi

हाथ पैरों के दर्द को कैसे ठीक करे /Hath pero ke dard ko kaise thik kare hindi

हाथ पैरों के दर्द से बुजर्क तो परेशान रहते ही है परंतु बहुत बार नवजवान भी परेशान रहते है। हाथ पैरों के दर्द का कारण मुख्यतः कमजोरी को माना गया है ओर दूसरी वजह बुढ़ापे को। बुढापा अच्छे अच्छे को रुला देता है। लेकिन जब नवजवान हाथ पैरों के दर्द  से रोता है तब बड़ी परेशानी का कारण बनता है। नवजवान के हाथों पैरों में दर्द के क्या कारण है जब कि हम रोज अच्छा भोजन करते है । जिसमे दाल चावल सब्जी रोटी के साथ दूध के साथ दही  फल भी खा रहे है। फिर भी हाथ पैरों में दर्द हो रहा है। इस दर्द का कारण आप जानना चाहिगे। क्योकि यह बुजुर्को को होने वाली समस्या होती है। आज हम अपने इस ब्लॉक में बुजर्क के हाथ पैरों के दर्द से  लेकर नवजवानों के हाथ पैरों के दर्द को  समझेंगे।

नवजवानों ओर बुजुर्को के हाथ पैरों में दर्द के कारण/ Naujawano sur bujurgo ke hath pero me dard ke karan hindi

आज नवजवान अपनी गलत खानपान की आदत के कारण हाथ पैरों के दर्द से परेशान रहते है। उसका कारण बहुत बार गलत खानपान भी होता है।जैसे फ़ास्ट फ़ूड का अत्यधिक सेवन दूसरी ओर हरी सब्जियों दालों को नजर अन्ताज करना । जिसमें हमारे शरीर को पोष्टिक विटामिन्स मिनरल्स नही मिल पाते है। हम जवानी में ही हाथ पैरों के  दर्द  से परेशान रहते है। दूसरा कारण गलत चीजो को इस्तेमाल के  कारण जिसमे बीड़ी सिगरेट खैनी शराब के कारण भी यह हो सकता है। तीसरी चीज गलत आचरण जिसमे हस्त मैथुन या अत्यधिक सहवास के कारण भी यह हो सकता है। जो लोग बुजर्क है उनमें उम्र बढ़ने के कारण यह समस्या आती है उसका कारण वो जितना खाते पीते है उतना शरीर को लगता नही है। उनके शरीर मे विटामिन्स मिनरल्स की भारी कमी हो जाती है । जिस कारण से वह हाथ पैरों के दर्द से बहुत परेशान रहते है। 

नवजवान बुजर्क हाथ पैरों के दर्द से कैसे निजात पाये/ Naujawan bujurg hath pero ke dard se kaise nijat paye hindi

नवजवान बुजर्क हाथ पैरों के दर्द से उन्हें यदि निजात पाना है तो उन्हें अपने को सुधारना होगा। जिसमें खानपान से लेकर एक्सरसाइज को भी अपनी रोजाना की जिंदगी में शामिल करना होगा। नीचे हम कुछ पॉइंट दे रहे है । उन पर ध्यान रख कर नवजवान अपने हाथ पैरों के दर्द से राहत पा सकते है । अपने को हेल्थी बना सकते है।

1 हाथ पैरों में दर्द न हो इसके लिये नवजवानों को बुजुर्को को  अपनी आदत को सुधारना होगा। जिसमें उनको रोजाना 3 किलोमीटर पैदल चलना चाहिये। जो लोग नवजवान है उनको अच्छी ब्यायाम करना चाहिये लेकिंन जो बुजर्क है उनको हल्का फुल्का ब्यायाम करना चाहिये। योग भी थोड़ा जरूर करना चाहिये।
2 नवजवान ओर बुजुर्को को नशे की लत छोड़नी चाहिये। जिसमे खैनी, सिगरेट शराब का त्याग करना चाहिये।

दर्द से निजात पाने के लिये भोजन कैसा हो / Dard se nijat pane ke liye bhojan kesa ho hindi

1दर्द नवजवान या बुजर्क जिसको भी हो उनको अपने भोजन में पोष्टिक चीजो को लेना चाहिये। जैसे नाश्ते में सप्ताह में दो से तीन बार पनीर के पराठे लेना ठीक रहता है।दही नाश्ते में ले सकते है। 
2 दिन के भोजन में काला चना कांबली चना दाल जरूर लेनी चाहिये।
3 शाम का मतलब रात का भोजन 8 बजे तक कर लेना चाहिये। जिसमे हरी सब्जियां पनीर अंडा चिकेन मछली लाभदायक रहती है। हरी सब्जियां तीनो समय ले सकते है।

भोजन से पहले फल जरूर खाने  चाहिये। अपने भोजन में फलो को जरूर शामिल करें।फलो में विटामिन्स होते है जो हमारे शरीर के लिये लाभदायक होता है। सूखे मेवे अपने भोजन में जरूर शामिल कीजिये। सूखे मेवे में विटामिन्स मिनरल्स होते है जो शरीर को  दर्द से राहत देते है। शरीर मे जो दर्द होता है वह इन्ही विटामिनों मिनरल्स की कमी से होता है। इसलिये सूखे मेवे जरूर खाने चाहिये।।









Previous
Next Post »