प्यार से हवस के कीड़े को निकालने के उपाय / Pyar se hawas ke kide ko nikalane ke upay hindi

प्यार से हवस के कीड़े को  निकालने के उपाय / ( Method to clear dirty love virus from mind ) pyar se hawas ke kide ko nikalne ke upay hindi

प्यार से हवस के कीड़े को निकालने के उपाय 
जब कभी कोई लड़का किसी लड़की को देखता है तो कुछ इस तरह के शातिर लड़के होते है उनको लड़की से प्यार कम शरारत ज्यादा सुजती है कभी तो यह  शरारत प्यार के बहाने हवस तक पहुंच जाती है। यही वो हवस है जो शादी से पहले किसी लड़की की जिंदगी खराब करने के लिये काफी है। लड़कियों को जब भी किसी प्यार के चक्कर मे पड़ती है तब उन्हें लड़को की हवस से सावधान रहना चाहिये। बहुत से शरारती  लड़के जब अपनी हवस की भूख लड़की से मिटा लेते है । तब उसके बाद उस लड़की से दुबारा समन्ध बनाना आसान हो जाता है। दूसरी बात शरारती लड़के बहुत बार तो अपनी हरकत का वीडियो तक बना डालते है जो किसी भी लड़की के लिये आगे जाकर बहुत  परेशानी का कारण बनता है। प्यार में बहुत से हवसी लड़के लड़की को किसी तरह से बहलाफुसला कर बहुत बार तो जाती धर्म तक छुपा लेते है ओर असिन जिंदगी के सपने लड़की को दिखा कर धोखे में लड़की को रख कर शादी कर लेते है । बहुत बार इस शादी में लड़की के मातापिता की सहमति भी नही होती। लेकिन जब शादी होने के बाद उनका असली रंग रूप सामने आता है। जब वे अपनी हवस तो लड़की से मिटाते ही है ओर दूसरे तरीके से भी लड़की को परेशान करते है। बहुत बार पैसे के लिये लड़की को परेशान किया जाता है। लड़की को जॉब के लिये भेजा जाता है। लड़की की कमाई को बहुत बार लड़के हड़प जाते है। ऐसे लड़के किसी शिकारी की तरह है जो लड़की फंस जाने पर हवस तो मिटाते ही है साथ मे लड़की के पैसे का आनन्द भी लेते है। जो लड़की कमाने वाली नही होती उसको तो ओर भी परेशान करती है। आज के ब्लॉक में हम ऐसे लड़को से लड़कियों को सावधान करने आये है। खासकर उन लड़कों से जो हवस के पुजारी है। बहुत से दूसरे पुरुष भी होते है जो  पत्नी का ख्याल कम रखते है । उन्हें तो अपनी हवस पूरी करनी है । सेक्स की भूख जब इनकी मिट जाती है तब ये पत्नी को भूल जाते है उन्हें पत्नी तब ही याद आती है जब इनकी सेक्स की भूख जागती है। पत्नी को बहुत से पुरुष समान समझते है। वे पत्नी का इस्तेमाल करना जानते है। किस तरह से पत्नी से ज्यादा से ज्यादा काम कराया जाय। एक किस्म से इस तरह के पुरुष पत्नी की आजादी छीन लेते है।  बहुत बार तो पत्नी को बनने सवारने का मौका तक नही मिलता है। घर के काम किचन से लेकर बच्चो तक के जो महिला शहर की है जॉब करती है वह जॉब से पहले ओर जॉब के बाद घर की पूरी  जिम्मेदारी निभाती है जो गांव की महिलाये है वो तो खेती से लेकर जानवर तक कि देखभाल करती है । हवसी पुरुष इन महिलाओं की चिंता नही करते है। वे किसी भी किस्म की मदद इन महिलाओं की नही करते है। उन्हें तो बस अपनी हवस के लिये सेक्स  चाहिये। प्यार क्या होता है उन्हें पता ही नही। आज हम ऐसे पुरुषो से शादी से महिलाओ को बचना चाहिये। इसी पर हम अपने ब्लॉक में चर्चा कर रहे है।
     गूगल से ली फोटो

लड़कियों को हवस के पुजारियों से बचने के उपाय / Ladkiyo ko hawas ke pujari yo se bachne ke upai hindi

1 प्यार में जल्दी नही / Pyar me jaldi nahi hindi
लड़कियों को हवस के पुजारियों के जाल से बचने के लिये जब भी किसी लड़के के प्यार  या किसी लड़के की ओर आकर्षित होती है तो सबसे पहले उसके मीठे स्वभाव पर मत जाये। बहुत से लड़के मीठे स्वभाव के होते तो है लेकिन उनकी हकीकत तब पता चलती है जब कोई लड़की उनका हवस की शिकार हो चुकी होती है। जब लड़की से एक बार समन्ध बन जाते है उसके बाद तो उनका काम बहुत आसान हो जाता है। फिर वो अपनी मर्जी लड़की पर थोपते है। लड़की को भी डर हो जाता है कि अगर मेने इसकी बात नही मानी तो यह मुझसे समन्ध तोड़ लेगा। लड़की इसी डर के मारे उसकी जायज नाजायज मानगो को मानती है। जिसका परिणाम बहुत बार दुःखद भी होता है। इसलिये जब भी कोई भी लड़की किसी के प्यार में पड़ती है तो कुछ महीने या साल उस लड़के की जांचपड़ताल जरूर कर लीजिये। उसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुचे। दुनिया मे लड़को की कमी नही है बस सही लड़को की कमी है।
    गूगल से ली फोटो

लड़के के बहाने को नही माने /  Ladke ke bahane ko  nahi mane hindi

जब कोई लड़की किसी की ओर आकर्षित होती है। ओर जिसकी ओर आकर्षित होती है वो लड़का भी जरूरी नही की उस लड़की की ओर आकर्षित हो। लेकिन दिल है मानता नही। जब कोई लड़की किसी लड़के की ओर आकर्षित होती है तो उसके पीछे बहुत बार लड़के के लुभावने बाते होती है।उन लुभावने बातो में लड़की पड़ जाती है ओर लड़के से प्यार कर बैठती है।जब भी कोई लड़की किसी लड़के से प्यार करती है तो उसको उसके बारे में वितार पूर्वक जान लेना चाहिये। मैं एक बार की अपनी खुद की बात बताता हूं कि आज से 25 साल पहले जब की पैड वाले मोबाइल शुरुवात में चले थे। उसी दौरान की एक घटना बताता हूं । मैं उस समय नार्थ ईस्ट में जॉब कर रहा था। उस दौरान में एक बार ट्रैन की यात्रा कर रहा था। मैं किसी प्रदेश से गुजर रहा था। ट्रैन में एक लड़की मेरे पास बैठी थी। वो अपने मोबाइल से खेल रही थी। उस समय तक मेने अपना निजी मोबाइल नही लिया था। लेकिन मैं लेने की सोच रहा था। मैं आपको अपने बारे में बता दु की मैं एक सुंदर स्मार्ट गोरा लंबा लड़का जिसकी उम्र उस समय 28 साल के करीब रही होगी। जो लड़की मेरे समीप बैठी थी। वो सांवली थी। पढ़ी लिखी थी। जॉब वाली थी। लेकिन वो एक लोकल पैसेंजर थी। लेकिन जब से लड़की ने मुझे देखा वो मेरी ओर आकर्षित होते मेने अनुभव किया। वो किस्म किस्म तरीके से लेकिंन बहुत ही सभ्य तरीके से मुझते बाते कर रही है। उस लड़की में झिझक बिल्कुल भी नही थी। मैं भी उस लड़की से खूब बातें कर रहा था। लड़की का ओर मेरा सफर कम से कम 5 घण्टे का था। यह बात हमारे देश के उत्तर पूर्व के राज्य की है। जब हम दोनों में खूब बाते होने लगी तो लड़की मेरी ओर अनायास ही आकर्षित हो गयी। मैं भी उससे खूब बाते कर रहा था। अचानक मेरी नजर उसके मोबाइल पर पड़ी तो मैने उससे कहा जरा मुझे मोबाइल पर मैसेज लिखना सीखा दो तो उसमे मोबाइल पर कुछ लिखा उसके बाद मोबाइल मुझे दे दिया। जब मैने मोबाइल देखा तो उसमे लिखा था I love you . वो संदेश पढ़ मैं भी रोमांचित हो गया था। लेकिन मुझे उससे प्यार जैसी बात नही हुई थी। जहाँ यह बात कहने का मतलब यह है कि लोग एक सफर में भी प्यार कर बैठते है। अब में आपको दूसरी कहानी बताता हूं।



एक हमारे दोस्त है उनका बेटा किसी काम से किसी दूसरे कॉलेज गया था। वहां वह किसी अनजान लड़की की मदद करता है। मदद ऐसी की उस लड़की  का कोई प्रमाण पत्र का काम  उस दिन नही होता है । जिस कारण से  वह लड़का उसकी जिम्मेदारी लेता है ओर समय पर उसके प्रमाण पत्र घर पहुँच जाते है। धीरे धीरे उनकी दोस्ती होती है । जो एक सफल दोस्ती की ओर ले जाती है। लड़की के मातापिता प्रांतवाद के चलते लड़की की शादी उस अमुक लड़के से करना पसंद नही करते है लेकिन एक दिन वह लड़की फुर हो जाती है । दोनों कोर्ट मैरिज कर लेते है। दो साल तक माता पिता नाराज रहते है । लेकिन बाद में उन्होंने देखा कि लड़का उनके लड़की योग्य है। लड़की की देखभाल ठीक हो रही है। लड़की ने कुछ गलत नही किया। उनको अपनी बेटी की बात उस समय  मान लेनी चाहिये थी। आज वे अपनी हरकत के कारण दुःखी रहते है। लेकिन बहुत के। लोगो की किस्मत ऐसी होती है जो सुखी रहते है। इसलिये लडकिया जब भी किसी लड़के से प्यार करे समय जितना उस लड़के से ज्यादा लेंगी उतना ही  अच्छा होगा। समय जब किसी  लड़की को मिलेगा तो वह उस लड़के को परख सकती है। जो लड़का धैर्य नही रख पा रहा है। इसका मतलब वह प्यार के योग्य नही है। उसे तो अपनी हवस मिटाने के लिये लड़की चाहिये। यदि ऐसा लड़का मिल भी जाता है तो उससे शादी करने से पहले अपने माता पिता को ओर उसके माता पिता को एक दूसरे से मिला देने चाहिये। जिससे कि आपके साथ ही वो भी अपने बेटी के ससुराल वालों को परख सके। यदि कोई लड़का कुछ ज्यादा ही प्यार में परेशान कर रहा है ओर शादी से पहले समन्ध बनाने को मजबूर कर रहा है तो उससे कड़क होकर ब्यवहार करे। ऐसे लड़के को प्यार की भाषा समझ नही आती है। जरूरत पड़ने पर आप कानून की  मदद ले सकती है। पुलिस में शिकायत कर सकती है। शादी से पहले आप जब कुवारी है तब उस समय आपके पास बहुत शक्ति है। अनेक लड़के आपको मिल सकते है तो दवाब किस बात का।

इसे भी पढ़े











Previous
Next Post »