सपने में कीचड़ में फंसना / Sapne me kichad me fansna hindi

सपने में कीचड़ में फंसना  / Sapne me kichad me ganana hindi

सपने तो सपने है कब किस रूप में कोई सपना दिख जाय यह हमको ज्ञात नही होता है। एक सपने में हम अपने को कीचड़ में फंसा देखते है यदि किसी भी सपने में हम अपने को कीचड़ में फंसा देखते है तो यह सपना नकारात्मक सपना है । इस सपने का मतलब यह है कि आप किसी मुशीबत में फंस सकते है। आपका कोई कार्य बनता है अटक सकता है। जब कभी भी आप गहरी नींद में होते है ओर इस तरह का सपना देखते है कि आप स्वयं किसी कीचड़ में फंस गये है। आप स्वयं को कही से आता देखते है ओर अचानक कीचड़ में अपने को फंसा देखते है तो यह सपना नकारात्मक सपना है बनते हुए कार्य मे रुकावट का संकेत है।

सपने में कीचड़ पार करना/ sapne me kichad par krna hindi

यदि किसी सपने में आप स्वयम को कीचड़ के ऊपर अपने को चलते देखती या देखते है या कीचड़ से निकलते अपने को देखते देखती है तो यह सपना बहुत ही शुभ है। इस सपने का मतलब यह निकलता है कि आप का बिगड़ा काम बनेगा। अब खुश हो जाय । जिस काम मे रुकावट की उम्मीद थी वो अब समाप्त हो गयी है। यह सपना एक सकारात्मक सपना है। इस सपने के परिणाम बहुत शुभ होंगे।

सपने में बदन में कीचड़ लगना  / Sapne me shrir me kichad lagna hindi

सपने तो सपने होते है हम सपने में वही देख पाते है जिन चीजो को हमने अपने जीवन मे देखा है या महसूस किया है ओर या उन चीजो से हमारा पाला पड़ा हो। एक सपने में हम देखते है कि हमारे शरीर मे मिट्टी लग जाता है यदि किसी सपने में हम यह देखते है कि हमारे शरीर मे मिट्टी लग गयी है हमारे कपड़े मिट्टी में सने है तो आप यह समझ लीजिये की आपको अपने कार्य मे सफलता मेहनत से मिलेगी। यह भी हो सकता है कि वह सफलता कृषि के क्षेत्र में भी मिल सकती है। 

सपने में बदन में गोबर लगना / Sapne me badan me gobar lagna hindi

यदि किसी सपने में बदन में गोबर लगते देखते है तो यह सपना नकारात्मक सपना है। जब कभी भी  आप नींद में होते हुये यह सपना देखते है कि आपके बदन कपड़ो में गोबर लग गया है तो इसका मतलब यह निकलता है कि आपको कोई दोष लगा है वह दोष पित्तर से समन्धित हो सकता है । इसलिये अपने पित्तरों के लिये श्राद्ध में खूब दान पुण्य कीजिये। उनके नाम से गाय को कौआ को पकवान दीजिये। दक्षिण दिशा मुँह करके एक लोटे में जल लेकर उसमे  तिल  जो  डालकर अर्पण कीजिये। ऐसा करने से पित्तर प्रसन्न होंगे। यह कार्य किसी त्योहार पर भी कर सकते है। उनकी पुण्य  तिथि पर भी कर सकते है। उत्तम उपाय है। लाभ मिलेगा।








Previous
Next Post »