चीनू बच्चे की कहानी / Chinu Children story hindi

चीनू बच्चे की कहानी /  chinu Children story hindi


बच्चो एक  चीनू नाम का बच्चा था। वह बड़ा शरारती था। सब लोग उससे परेशान रहते थे। उसका कारण यह था कि वह पढ़ाई लिखाई बहुत कम करता था। उसका कारण यह था कि उसका मन पढ़ाई में नही लगता था। जब किसी का मन पढ़ाई में नही लगेगा तो वह शरारत ही करेगा। चीनू के दोस्त पढ़ाई खूब करते थे परन्तु चीनू का ध्यान दूसरी चीजो की ओर ज्यादा था जैसे वह खेलकूद कर लिया करता था। बच्चो आजकल खेलकूद करने से भी आप अपना नाम पैसा दोनों कमा सकते हो। आज खेलो में हमारे देश के बच्चे बहुत नाम ओर पैसा पद सब मिल रहा है । सरकार भी बच्चो की भरपूर मदद कर रही है। चलो हम  चीनू की कहानी को आगे बढ़ाते है। जब चीनू का मन पढ़ाई में नही लगा तो उसने अपना उद्देश्य ब्यापार को बना लिया। मात्र 13 साल की उम्र से ही उसने पेंट की दुकान में बैठना शुरू कर दिया। धीरे धीरे वो पेंट का ब्यापार का ज्ञान अपने  दिमाक में बैठाते गया। जब वो पेंट का जानकार हो गया तो उसने अपनी पेंट की दुकान खोली। चीनू जैसे कि गरीब घर का लड़का था तो उसने सरकार से मदद लेकर लोन लेकर अपना ब्यापार शुरू किया । 

उस ब्यापार को उसने आगे बढ़ाया ओर अब वो बड़ा ब्यापारी बन गया। आज वो शहर का बड़ा ब्यापारी है शहर में उसकी पेंट की बहुत सी दुकानें है। उसके पास बहुत से लड़के भी नॉकरी करते है जो ब्यापार में उसकी मदद करते है। चीनू खुद तो वलास 8 पास है परंतु उसकी पत्नी ग्रेजुएट है। अब चीनू शहर का बड़ा ब्यापारी बनने की वजह से लोग उसको बहुत सम्मान की नजर से देखते है। चीनू को राजनीतिक पार्टी पद भी दे रही है। परन्तु वो अभी अपने ब्यापार पर ही ध्यान केंद्रित कर रहा है।

 बच्चो आप किसी भी क्षेत्र में नाम कमा सकते हो बस आपमे काम करने की ललक होनी चाहिये। दूसरी बात अपने से बड़ो का सम्मान जरूर करना चाहिये। क्योंकि जो बड़े होते है उनके पास अनुभव होता है। अनुभव लेने के लिये बहुत बार जिंदगी घिसनी पड़ती है बहुत बार तो यह मिल जाता है लेकिन कई बार अनुभव काम करने के बाद भी नही मिलता है। जो लोग होशियार  कर्मठ होते है वह कम  समय मे ही चीजो को सिख जाते है। जिस वजह से उनकी उन्नति जल्दी होती है। बच्चो जीवन मे कोई भी काम छोटा बड़ा नही होता है आदमी की सोच छोटी बड़ी होती है। काम सब काम होते है। हर काम हर ब्यक्ति नही कर सकता है। इसलिये जो जिस काम मे पारंगत है वह उस काम का मास्टर है।।




Previous
Next Post »