ठंड के मौसम में रखे सेहत का ख्याल / Thand ke mausam me rakhe sehat ka khayal

दोस्तो Thand ke mausam me rakhe sehat ka khyal hindi ठंड का मौसम है इस मौसम में हमे ठंड से अपने को बचाना है  आप सभी को पता है ठंड आने पर हम ऊनी कपड़े या तो खरीद लेते है या जो बक्से में पड़े है उनको निकाल कर पहनते है। ठंड में रजाइयों का इस्तेमाल भी हम करते है। 



पर क्या हमें पता है कि ठंड में नहाना भी जरूरी है बहुत सारे लोग ठंड की वजह से नहाते नही है जो कि ठीक नही है ठंड में रोज नहाए अगर रोज नहाना संभव न हो तो हर दूसरे तीसरे दिन जरूर नहाना चाहिए इससे शरीर मे खाज खुजली नही होती है। 
Thand ke mausam me rkhe sehat ka khyal hindi
दूसरी बात ये है कि ठंडे मौसम में शरीर खुश्क हो जाता है तो हमे शरीर मे क्रीम मॉइज़र या तेल जरूर लगाना चाहिए। इससे शरीर मे नमी बनी रहती है  त्वचा फटती नही है। यदि हम  शरीर मे क्रीम और तेल लगाते है तो शरीर मे चिपचिपापन आता है इसलिए ठंड में नहाना बहुत जरूरी हो जाता है।

अब हम नहाने के तरीके पर आते है कि ठंड में किस तरह नहाया जाए तो आपको ये ध्यान रखना है ठंड में ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। आप नहाने के लिए गुनगुना पानी कर ले ओर जब नहाए उससे पहले गुनगुने तेल से मालिश कर ले। 

फिर नहाए,लेकिन नहाने का तरीका इस प्रकार होना चहिये की पानी पैरो पर पहले  डाले उसके बाद शरीर के दूसरे हिस्सों में डालें । सिर पर पानी डालने से सीधे  बचे। ठंडे के दिनों में अगर आप ठंडे पानी से नहाते भी है आदतन तो सिर में ठंडे पानी को सीधे ड़ालने से बचे जो कि स्वस्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।

ठंडे दिनों में ज्यादातर  ब्रेन स्ट्रोक ओर फालिस के अटैक ज्यादा पड़ते है। इसलिए नहाने से पहले यदि तबियत ठीक नही है तो बी पी की जाँच जरूर करवा लें। बीच बीच मे बी पी की जांच जरूर करवा लें और यदि बीपी की शिकायत है हो दवा जरूर ले। स्ट्रोक से बचने के लिए भोजन और बी पी
दोनों महत्वपूर्ण है। भोजन में आप नीबू के साथ काली मिर्च का सेवन बडा दे। सूखे मेवे जरूर ले।
Thand ke mausam me rkhe sehat ka khyal hindi
सर्दियों में ठंड से हमे सर्दी लग जाती है। जुकाम हो जाता है। हमे अपने को जुकाम से बचाना चाहिए।ठंड की वजह से निमोनिया भी हो जाता है जो खतरनाक होता है। ठंड में घर से बाहर निकलने पर गर्म उनी कपड़े पहन कर ही निकले। सिर पर टोपी भी पहने। जब घर पर काम करे। कपड़े पहन कर करे। बदन में ठंड ना लगने दे। बुजुर्को ओर बच्चों का ठंड में खास ख्याल रखे। 

ठंड आने पर हमें गुनगुनी धूप का आनंद अवश्य उठाना चाहिए। ये हमारे लिए बहुत फायदेमंद होती है। छोटे बच्चों और बुजुर्को को धूप में जरूर  बैठाना चाहिए। नहाने के बाद गुनगुने तेल से उनकी मालिश भी करनी चाहिए।उससे उन्हें नींद अच्छी आएगी। वे स्वास्थ्य रह सकेंगे, ये पोस्ट हमारी  ठंड से समन्धित थी आपको केसी लगी।कॉमेंट करे। धन्यबाद।

              
Previous
Next Post »