स्वास्थ्य के लिये आवश्यक टिप्स / Tips for good health

दोस्तो आज सबसे पहले हमारे लिए स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है।जब हमारा स्वास्थ्य ठीक रहेगा ,तभी हम कुछ अच्छा कर पाएंगे। स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए हमे रोजाना कसरत,योगा और हर तरह के ब्यायाम करने चाहिए। आज हम इसी पर ब्लाक में चर्चा कर रहे है  






दोस्तो हमे अपना रोजाना का रूटीन इस प्रकार बनाना चाहिए। कि सुबह से रात तक, जब भी समय मिले,आपको ब्यायाम  ओर योगा करते रहना चाहिए। ये नही होना चाहिए ,कि सुबह योगा ओर ब्यायाम कर लिया,फिर पूरे दिन आप शारीरिक गतिविधि ना करे। ये ठीक नही है। 

यदि आप स्वस्थ रहना चाहते है। हाथ  पैरो को समय समय पर हिलाते रहे। जिसका सबसे बढ़िया तरीका ये है, कि आप घर पर जितना हो सके,उतना काम खुद करे। इसका एक फायदा तो ये होगा, कि आपका स्टाफ़स रखने का खर्च कम होगा,ओर आप स्वस्थ भी रह सकेंगे ।                                

दोस्तो आप तभी काम के लिए स्टाफ़स रखे , जब आप की मजबूरी हो। आजकल कुछ लोग शान शौकत के कारण भी स्टाफ़स रख लेते है।  ये फिजूल में रखने से फायदे की जगह नुकसान ही होता है। जितना हो सके , स्टाफ़स रखने से बचे। जब आप धर पर रहते है , जितना ज्यादा हो सके ,सीढ़ियों का इस्तेमाल करे ।ओर बाहर मार्किट या मॉल में लिफ्ट से बचे ।जितना हो सके पैदल  चलाने की आदत डालें।

दोस्तो आप जितना हो सके,साइकिल का इस्तेमाल करे ।इससे  एक्सरसाइज भी हो जाती है ।ओर घुटनो का ब्यायाम भी हो जाता है। अगर आप इस तरीके से जिंदगी जीते है ।तो बहुत सारी बीमारी तो अपने आप कम हो जाएगी ।और आप स्वस्थ जीवन जी सकते है। आप को खानपान का भी उचित ध्यान रखना है। 

सब्जी ओर फल जरूर खाये। अगर पेट की समस्या है । तो बाहर  का  खाना ना खाये। कम मसालेदार खाना खा सकते है। तभी आप स्वस्थ्य रह सकते है। खानपान में ढूध ओर दही का जितना हो सके इस्तेमाल करे।मट्ठा खूब पिये। हरी सब्जी जितनी हो सके भोजन में शामिल करें।




आजकल ठंड का मौसम है। खाने में सूखे मेवे भी खाए। जितना हो सके ठंड से बचे। सुबह की  सैर पर जाने से बचे। अगर जरूरी निकलना है। तो गर्म ऊनी कपड़े पहन कर ही निकले। बच्चे बुजुर्ग ओर बीमार ठंड जे बचे। पूरी तरीके से ऊनी कपड़े पहने।

दोस्तो, जैसे कि आजकल कोरोना काल चल रहा है।आपको सरकार द्वारा दी गयी गाइड लाइन का  पालन जरूर करना चाहिए। ठंड के महीने  चल रहै है । ठंड बढ़ गयी है।इस मौसम में आपको अपनी इम्युनिटी को ठीक रखना है। 

उसका सबसे अच्छा माध्यम एक्सरसाइज़ ओर योगा है। ताजे फल  खायें , जिनसे विटामिन ABC मिलता है। विटामिन सी के लिए ठंड में गुनगुने पानी मे नीबू निचोड़ कर पिये। ठंड में सर्दी से बचने के लिये विटामिन सी बहुत फायदा करता है।ये इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है।  इसलिये फल जरूर खाये।विटामिन E के लिये सूखे मेवे खाये। विटामिन Eइम्युनिटी बढ़ाने के लिये  सहायक है।

चवनप्राश ठंड में जरूर लेना चाहिए। इन्ही सब के द्वारा आप अपनी इम्युनिटी मजबूत कर सकते है। जोकि कोरोना काल मे बहुत जरूरी है। ढूध में हल्दी भी डाल कर पिये ।कुछ लोगो को ढूध में हल्दी डालने से शरीर मे ज्यादा गर्मी महसूस होती है। तो वे  खाने में दही का सेवन करे । पर ध्यान दे कि दही जितना हो सके,दिन में ही खाये। 

जैसे कि हम जानते है। दही शरीर को ठंडा रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। कोरोना काल  ने हमे एक अच्छी चीज सिखाई है ।मास्क पहना । मास्क एक ऐसी चीज है। जिससे हम एक दूसरे से बातचीत करते समय दूसरे की छीक ओर मुंह के थूक जो कभी  कभार निकल आते  है। उससे हम बच सकते है। इससे  बचने का ये अच्छा उपाय है।

ठंड के दिनों में बुजुर्को  को घुटनों की समस्या हो जाती है ।गठिया रोग की शिकायत बढ़ जाते है। उन्हें  गर्म पानी पीने को दे। ओर सुप  गर्म पीने को दे । जिससे  उनका शरीर गर्म रहे। ठंड में बुजुर्को ओर बच्चों की गरम सरसो के तेल से मालिस जरूर करे । ये इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है।

बुजुर्को के शरीर मे यदि दर्द  होता है। तो उन्हें लहसुन की कलियों को तेल में खूब   पका कर काला  हो जाने तक पकने दे। लहसुन की कलिया जल जाये तो भी चिंता नही पकने दे। ओर उस तेल को सप्ताह भर के लिए बना ले इसी तेल से  शरीर की मालिश करे। 

दुबारा मालिश करने पर सिर्फ तेल को हल्का गुनगुना कर ले। सरसो का ये तेल किसी महा ओषधि से कम नही है ।ओर आप बाजार से  महंगा तेल खरीदने से भी बचेगे। ठंड के दिनों में हमे धूप जरूर सेकनी चाहिए। 

धूप में विटामिन डी मिलता है जो कि शरीर के लिए बहुत जरूरी है। बच्चों और बुजुर्को  को धूप जरूर सेकनी चाहिए। छोटे बच्चे खुद धूप सेक नही सकते है । इसलिए उन्हें धूप में जरूर सेकने के लिये रखना चाहिये।

यदि आप के बुजुर्ग बाहर जाने में असमर्थ है ।तो उन्हें बाहर उठा कर धूप में बैठाए ।ओर खूब धूप सिकवाये ।ओर धूप में ही सरसो के तेल से मालिश करे। ये सब करके उन्हें स्वस्थ रखा जा सकता है।

दोस्तो आज का ये ब्लॉक हम यही समाप्त कर रहे। अगले ब्लॉक में कुछ दूसरी स्वास्थ्य टिप्स लेकर आएंगे ।आशा है,की आप अगले ब्लाक का इंतजार करेगे। पढ़ने के लिए धन्यबाद। ब्लाक कैसा लगा कॉमेंट जरूर करे।




Previous
Next Post »