अच्छे स्वास्थ्य ( Heath ) की पहचान कैसे करे / How can identified & feel good health hindi
आजकल हर ब्यक्ति अपने स्वास्थ्य के बारे में चिंतित रहता है । पहले बुजर्क लोग ही अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते थे। लेकिन अब ऐसा नही है। आज हमारी लाइफस्टाइल बदली है जिस कारण से नवजवानों को भी बहुत सी स्वास्थ्य समस्याएं यंग समय से ही आने लगी है। उसका कारण हमारा लगत खानपान तो है ही साथ ही हमारी जीवन शैली भी कही न कही दोषी है।
खानपान में फ़ास्ट फ़ूड का बढ़ावा उनमे कैसे करे सुधार / reason Fast food increase and How can control it's hindi
खानपान बिगड़ने का मुख्य कारण हमारे भोजन में पोषक तत्वों की कमी है। वो कमी फ़ास्ट फ़ूड के कारण आयी है। आज हम नाश्ते में पहले तो चाउमीन मैगी जैसी चीजो का भोजन के रूप में खूब इस्तेमाल करते है ओर उसके बाद कोल्ड ड्रिंक पीना पसन्द करते है। जब भी हम किसी पार्टी जो शादी विवाह की हो या नामकरण जन्म दिन पर वहां उस पार्टी में सबक फोकस फ़ास्ट फ़ूड कोल्ड ड्रिंक आइस क्रीम की तरफ ज्यादा होता है। पोषक तत्वों वाला भोजन हम लेते नही है यदि लेते भी है तो बहुत कम जो कि हमारे शरीर के हिसाब से कम होता है। जिसकी वजह से अनेक रोग शरीर मे प्रकट हो जाते है। शरीर मे पोषक तत्वों की कमी से शरीर ढीला मतलब कमजोर पड़ जाता है। जिस कारण एनीमिया पीलिया आँखों जैसे रोग शरीर को घेर लेते है। पहले यह समस्या नही थी। पहले हमारा भोजन नाश्ते में रोटी हरी सब्जियां होती थी । आज भी होती है लेकिन कम लोग ही खाना पसंद करते है। पहले नाश्ते के बाद दूध पीना जरूरी था। आज शहर में दूध पहले मिलता कम है जो मिलता है वह मिलावटी भी होता है। लेकिन कुछ इन चीजो का बहाना करके भी दूध नही पीते है। जबकि दूध पीना शरीर के लिये जरूरी है। दूध से बने सारे उत्पाद दही ,पनीर शरीर के लिये जरूरी है। हरी सब्जियां ओर दूध हमारे शरीर के पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। जो लोग मांसाहारी है उनको अपने भोजन में चिकन मटन मछली के साथ हरी सब्जियां जरूर लेनी चाहिये। दालों में भरपूर प्रोटीन फाइवर होता है इसलिये छिलके वाली दाल को अपने भोजन में जरूर शामिल करें। फ़ास्ट फ़ूड को सप्ताह में स्वाद बदलने के लिये ही खाना चाहिये। अपने रोजाना के भोजन में हरी सब्जियां दाल रोटी चावल दूध दूध से बने उत्पाद अपने भोजन में लेना चाहिये। जो लोग मांसाहारी है उनको अपने भोजन में अंडा सप्ताह में चार दिन जरूर लेना चाहिये। मछली सप्ताह में तीन दिन ओर चिकन मटन महीने में चार से छह बार लेना पर्याप्त रहता है। एक चीज ओर अपने भोजन से पहले फल जरूर खाना चाहिये। पानी कम से कम 2 लीटर तो हर ब्यक्ति को पीना ही चाहिये।
जीवन शैली में बदलाव / How can change life style hindi
अपने जीवन मे कंप्यूटर मोबाइल लेपटॉप का सीमित प्रयोग करे। जब जरूरी हो तभी इन चीजो का प्रयोग करे। वेवजह की चीजो को मोबाइल लेपटॉप पर सर्च न करे। अगर मोबाइल कंप्यूटर लेपटॉप पर काम कर रहे है तो बीच मे इनसे गैप जरूर लेना चाहिये। आखो को धोते रहे। आखो को स्पेशल नील लैंस का प्रयोग करे। चिकित्सक को आँखे चेक कराते रहे।
एक स्वस्थ्य मनुष्य की पहचान उसके भूख से होती है। यदि कोई ब्यक्ति अपना सम्पूर्ण आहार लें रहा तो इसका मतलब यह है कि उसका लीवर सही काम कर रहा है। जब लीवर सही काम करेगा तो अनेक बीमारिया पनपेगी ही नही। दूसरी स्वास्थ्य मनुष्य की पहचान है कि उसको नींद भरपूर आती है। नींद पूरी लेना कम से कम 8 घण्टे की अनेक बीमारियों का अंत करती है। यह तभी होता है जब हमारे शरीर मे खून का संचार ठीक ढंग से हो रहा है। जो लोग पुरुष है उनकी एक पहचान यह होती है कि उनमे सुबह के समय इंद्री में तनाव आता है यह भी शरीर के स्वस्थ्य होने का प्रमाण है। ।