सफलता का राज क्या है क्या यह सबको मिलती है / what is the reason of succeed ? is everyone got it ?

सफ़लता का राज क्या है क्या यह सबको मिलती है / What is the reason of succeed ? is everyone got it ? 

सफलता का मूलमंत्र जहाँ कठिन मेहनत है वही बहुत बार बुद्धि विवेक  से निर्णय लेने पर कठिन से दिखने वाला कार्य भी सरल लगता है ओर ब्यक्ति असंभव को भी संभव अपने बल पर कर दिखाता है। इसके उलट जब ब्यक्ति अपनी सद्बुद्धि विवेक से निर्णय लेने में असफल रहता है तब वह बहुत भटकता है ओर अपनी जिद ओर अज्ञानता  के कारण बहुत बार उसको वो नुकसान उठाना पड़ता है जिसका वो हकदार नही था। वो बहुत अच्छा कर सकता था परंतु अपनी बुद्धि का सही समय पर इस्तेमाल नही करने के कारण वह परेशान ओर असफल रहता है। इसलिये सही समय पर सही निर्णय ही ब्यक्ति को सफल बनाते है। बस आपको उसमे कठिन मेहनत करके दिखानी होगी। यही सफलता का राज एक सफल ब्यक्ति का है।

सफलता क्या सबको मिलती है

सफलता क्या सबको मिलती है यह सवाल आज के समय मे सबके मन को कुरेद रहा है उसका कारण यह है कि बच्चे  जब एक सी पढ़ाई करने के बाद ओर एक से नम्बर लाने के बाद भी एक समान सफल नही हो पाते है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यो। जीवन मे सफल बनने के लिये नम्बर पर्याप्त नही है। एक ब्यक्ति पास होने के लिये अपने विषय का पारंगत होता है लेकिन वही दूसरा ब्यक्ति अपने विषय के पारंगत के साथ ही दूसरी चीजो को भी अच्छे से समझ लेता है तो जो ब्यक्ति दूसरी चीजो को अच्छी समझ रखता है ओर साथ ही नम्बरो के मामले में भी वह भारी दुसरो पर है तो उसको तो सफलता पक्की मिलेगी लेकिन उसके समान दूसरे ब्यक्ति को अपने को उस समान बनाने के लिये अपने अनुभव को बढ़ाना होगा। उसे पढ़ाई के साथ ही दूसरी बाहरी चीजो में भी अपने को पारंगत करना ही होगा तभी जाकर के उसकी सफलता के मौके बढ़ जाएंगे। यह जरूरी भी नही है कि एक समान पढ़े लिखे ब्यक्ति वो सब हासिल कर ही ले जो उसका साथी कर लेता है। यह सब कुछ तीक्ष्ण बुद्धि पर भी निर्भर करता है जिसको हम किस्मत कहते है। जीवन मे आपने देखा होगा कि बहुत से ब्यक्ति कम पढ़ लिख कर भी बड़े पदों को सुशोभित करते है । आप सोच रहे होंगे कि मैने तो उससे ज्यादा पढ़ाई की फिर भी सफलता मुझे नही मिली। अमुक ब्यक्ति कम  पढ़ लिख कर भी मुझसे आगे निकल गया। आखिर उसका कारण क्या रहा। दोस्ततो उसका कारण तो उसके फैसले रहे जो उसने समय पर उठाए। आप उन फैसलों को समय पर नही ले पाए जिसकी वजह से आपको सफलता नही मिली।

सफलता के मूल मंत्र

1 दुसरो से फालतू की बहस न करे।

2 जिन लोगो ने कुछ हासिल जीवन मे किया है उनकी बातों को ध्यान से सुनो।

3 अपने फैसले सही समय पर लो। 

4 अपनी गलतियों का ठीकरा दूसरी पर फोड़ने से बचो।

5 जितनी जल्दी हो सके जीवन मे आत्मनिर्भर बनो।

6 जीवन मे अच्छा स्कूल कॉलेज चुनो।

7 यदि सही स्कूल कॉलेज से पढ़ाई नही हो पाई तो कोई बात नही । आप अपनी अधूरे ज्ञान को बढ़ाने के लिये कोचिंग का सहारा ले सकते है।

8 सबसे बड़ी बात अपने को पहचानो की आप क्या कर सकते हो। अपने को धोखे में न रखे। दुसरो को भी धोखे में न रखे। 

9 आप अपने जिद को अपनी पहचान न बनने दे। बल्कि दुसरो की बातों को सुनने की आदत डालें। हो सकता है वह भविष्य में आपको फायदा दे सकती है। 

10 जीवन मे जो भी करे जल्दी करे। बाद के चक्कर मे न पड़े।

11 सुबह जल्दी उठे। रात को जल्दी सोये। रात को जब भी मन करे तभी पढ़ने बैठ जाये। नींद पूरी लीजिये।

12 योग ब्यायाम दोस्ती को लिमिट दायरे में रखे।
Previous
Next Post »