अनजाने पापो से मुक्ति कैसे मिलेगी / Anjane papo se kaise mukti milegi hindi

अनजाने पापो से मुक्ति कैसे मिलेगी / Anjane papo se kaise mukti milegi hindi

अनजाने पाप के बारे में बात करे तो यह पाप वो है जिनको हम करते ही नही बल्कि वे हमसे अनजाने में हो जाते है। यह पाप इस तरह हो जाते है जैसे कि हम जमीन पर चल रहे है उस दौरान कोई चींटी कीड़ा हमारे पैर से दब जाता है ओर दूसरी चीज जो बचपन मे नासमझी के कारण समझ मे नही आती थी वो अब समझ मे आ गयी होगी। जो चींटियां पैरों के नीचे आती है उनकी संख्या भी बहुत होती है। सोचो हमने अनजाने में कितने पाप किये होंगे। दूसरा  स्वास लेते समय छोड़ते समय भी न जाने कब किंतनी हत्याएं आनजाने में होती होंगी तीसरी बात जब हम लकड़ी जलाते है घर मे या खेती की पुराली जलाते है तब न जाने कितने पाप होते होंगे। एक आदमी जो मांसाहारी है वह तो एक जानवर को मार रहा है लेकिन अनजाने में लोगो से उससे ज्यादा हत्याएं हो जाती है। राजा परीक्षित ने यह सवाल महाभारत काल के शुकदेव महाराज जी से पूछा था। शुकदेव जी ब्यास जी के पुत्र थे। वह बचपन मे ही ज्ञान प्राप्त करने के लिये जंगल मे एकांत में चले गये थे। शुकदेव महाराज ने देवताओं को रामायण सुनाई थी।

पापो से मुक्त होने के 5 उपाय
शुकदेव महाराज ने जो अनजाने पापो से मुक्ति के उपाय बताए वह इस प्रकार है।

1 रोजाना सुबह एक रोटी  गाय को देने से अनजाने पापो से मुक्ति मिलती है। गाय में तैतीस कोटि देवताओं का वाश है । जब आप रोजाना गाय को रोटी देते है तब उनकी  दुआ देवताओं के साथ लगती है।

2 चींटी को 10ग्राम आटा किसी पेड़ की जड़ में डाल देना चाहिये। यह उपाय अनजाने पापो से मुक्ति का सरल उपाय है।

3 पक्षियों को दाना डालना चाहिये। जिधर पक्षी ज्यादा आते है उन जगहों पर पक्षियों को दाना डालना चाहिये। इससे पक्षियों को दाना की समस्या दूर होगी ओर आप अनजाने पापो से मुक्त होंगे।


4 आटे की गोली बनाकर जलाशय में डालनी चाहिये। दाना भी डाल सकते है यह पापो से मुक्ति में मदद करता है।

5 रोजाना रोटी के टुकड़े करके उसमे घी चीनी डालकर हवन करना चाहिये। यह सब उपाय अनजाने पापो में मुक्ति दिलाते है।



Previous
Next Post »