हिन्दू धर्म मे पत्नी पति को नाम से क्यो नही पुकारती / Why Hindus wife not call her husband from his Name hindi

हिन्दू धर्म मे पत्नी पति को नाम से क्यो नही पुकारती / Why Hindus wife not call  her husband from his Name hindi

हिन्दू धर्म मे पत्नियां अपने पति को उनके नाम से नही पुकारती है। आज भी भारत मे 80 प्रतिशत हिन्दू महिलाये अपने पतियों को उनके नाम से नही पुकारती है। अब आप कहेंगे कि आजकल तो पढ़ीलिखी महिलाये अपने पतियों को उनके नाम से पुकारती है ओर अपने  नाम के पीछे उनका नाम भी लगाती है। आपका सोचना कहना भी ठीक है यह आजकल हिंदुस्तान में हो रहा है जो पढ़ी लिखी महिलाये है वे धर्म को उतना ही मानती है जितना कि उनको अच्छा लगे या यह कह सकते है कि अपनी सुविधानुसार ही धर्म का पालन करती है। हिंदुस्तान की अधिकतर आवादी गांव में रहती है जो आज भी अपने जुवान पर पति का नाम नही लेती है उसका कारण क्या है ओर शास्त्रों में क्या लिखा है उसको आगे जाने।

स्कंद पुराण के अनुसार
स्कंद पुराण को महर्षि वेद ब्यास के कंठ से बोला गया है। जिसको गणेश जी ने स्कंद पुराण में लिखा है।  महर्षि वेदव्यास को भगवान का अवतार माना जाता है। इसलिये उनके वचन ओर गणेश भगवान द्वारा लिखा होने के कारण इस बात का महत्व बढ़ जाता है। इस  स्कंद पुराण में महिलाओ के लिए कुछ नियम लिखे गये है जो उनके पतियों के लिये शुभ है ओर साथ ही महिलाओ को उनके पतिव्रता बने रहने के लिये भी कुछ नियम है कि जिनसे वे हमेशा अपने पतियों की प्यारी बनी रहे। वे नियम क्या है उनको  नीचे जाने।

1  स्कंद  पुराण में पतियों की सुरक्षा के लिये  उनकी लंबी आयु के लिये , पत्नी को पति का नाम नही लेने को कहा गया है।

2  स्कंद पुराण में यह भी लिखा गया है कि जब पति घर से बाहर जाये या घर से बाहर निवाश करता हो तो पत्नी को ज्यादा सजना संवारना नही चाहिये। यह खुद उसके लिये ओर साथ ही उसके पति के लिये ठीक नही है।

3 स्कंद पुराण में यह भी लिखा गया है कि जब पति घर से बाहर हो तो पत्नी को घर से बाहर पार्टी वगेरह या काम मे नही जाना चाहिये।

ये नियम पुराने जमाने के हिसाब से ठीक है ओर इन नियमो को आज भी  अच्छा ज्यादातर लोग मानते है। आज समय बदला है । पुरुष  महिलाये दोनों बराबरी का दर्जा प्राप्त है लेकिन फिर भी महिलाओ को कोशिश यही रहती है कि वे जब भी बाहर जाये तो पति के साथ ही जाना पसंद करती है । इसमे उनका प्यार तो है ही साथ ही  सुरक्षा भी तो है ।












Previous
Next Post »