बुद्धिमान पहेलियां ( Budhiman paheliya) hindi

बुद्धिमान पहेलियां ( Budhiman paheliya) hindi

1 प्रश्न बीसो का सर काट लिया
       ना मारा ना खून लिया।।


   उत्तर नाखून

2 प्रश्न फ़ारसी बोली आईना
तुर्की सोच न पायना।
हिंदी बोले आरसी
आए मुँह देखे जो उसे बताए।।

उत्तर दर्पण


3 प्रश्न एक थाली मोती से भरा
सबके सिर पर औघा घरा।
चारो ओर वह थाली फिरे
मोती उसमे से एक  ना गिरे।।

उत्तर  आकाश


4 प्रश्न खेत मे उपजे सब खाये
घर मे हॉवे घर खा जाये।।

उत्तर फुट

5 प्रश्न सुंदर सुंदर सपने दिखाती
पास सभी के रात में आती
थके   मादे को दे आराम
जल्द बताओ उसका नाम

उत्तर  नींद

6 प्रश्न ऐसी कोंन सी जगह है 
जहा कितने ही लोग जाए
चाहे 100 जाए 
पर उनमे से एक कम होकर आता है।

उत्तर श्मशान।


7 प्रश्न ऐसी कोंन सी चीज है जो पैदा तो समुंदर में होती है परंतु हर घर मे मिलती है। उसके बिना किसी का काम नही चलता।

उत्तर नमक

8 प्रश्न दो अक्षर का मेरा नाम
मेरे बिन न चलता काम
रंगहीन हु स्वादहीन हु 
हरदम आता हूं काम।

उत्तर पानी

9 प्रश्न ऐसी कोंन सी चीज है जो सोने की है
पर सुनार की दुकान पर नही मिलती है।

उत्तर तकिया  ओर चारपाई।















Previous
Next Post »