जीवन में असीम आनंद पाने के लिए हम क्या करे / ,what we do to get great enjoy in life hindi

जीवन में असीम आनंद पाने के लिए हम क्या करे / what to do to get great enjoyed in life hindi




जीवन में असीम आनंद पाने के लिए मनुष्य को किन चीजों पर अमल करना चाहिए।  आज अपने इस  ब्लॉक में हम उन्ही चीजों को बतला रहे है की  वे कोन सी चीजे है जिनको पढ़ने से जिंदगी में असीम आनंद की अनुभूति होगी।।जिंदगी प्रसन्नता से खुशी खुशी चलती रहेगी।

How to get enjoyed in life hindi

१ मनुष्य जीवन को पहचाने  उसकी कद्र करे । यदि वो मनुष्य को मनुष्य समझता है तो उसने कुछ पाया।।आज लोग मनुष्य को मनुष्य नही समझ रहे है जिस कारण घोर अपराध हो रहे है।

,२, भगवान को हमेशा याद करे। जो लोग भगवान को भूल जाते है उनको भगवान की कोई जरूरत नही बस जब उनको।भगवान की जरूरत होती है अपनी सुविधानुसार लाभ उठाने की सोचते है तो ये नही चलने वाला है। भगवान तो उनको चाहते है जो बिना कुछ मांगे उनकी शरण में जाए।

३ गलतियों से सीखे। आपने जीवन में जो भी कुछ गलत किया है उससे सीखने को कोशिश कीजिए।यदि आप उन गलतियों से नही सीखते है तो खुद ही परेशान रहेंगे।

४, दूसरे से ईर्षा भाव नही रखे। ऊपर वाले ने सबको उनके कर्मो के अनुसार दिया है । ईर्षा करने से कुछ नही होगा। आप अपने कर्म करे जो मिलने वाला है वह मिल जायेगा। बस आपको तो अपने रास्ते बढ़ते जाना है वाकी  परमात्मा पर झोड़ दीजिए।

५, अहम भाव नही रखे । आजकल ईगो जिसको कहते है काफी शब्द प्रचलित है। इस भावना को अपने अंदर पनपने नहीं देना चाहिए। 

६,आपके पास जो भी है उससे खुश प्रसन्न रहे। जलन करने से कुछ नही होगा।

७ अपने को पहचाने। यदि आप अपने को पूरे जीवन।पहचान नही पाए तो यह आपके हित में नहीं।।पहचानना क्या है अपनी कमियों को पहचानो, अपनी बुराइयों को  पहचानो।

८ अपने नजदीकियों से दोस्ताना व्यवहार रखे। यदि आपने उनका दिल तोड़ा तो वे एक मिनट नही लगायेगे तुम्हारे दिल को तोड़ने में। कहने का मतलब दुश्मनी शुरू। यदि इसको रोका नहीं गया इसमें सुधार नहीं किया गया तो जीवन में परेशानियां आ सकती है।

९,हमेशा अपने लोगो के टच में रहो। यदि अपनो के टच में रहते हो तो लाभ ही मिलेगा। इमरजेंसी में उनको याद करोगे तो तुम्हारा सिर अपने आप झुक जायेगा। किसी के सामने सिर झुकाने में तभी शर्म करे जब तुम झूठे मक्कार हो। अपनो को इज्जत समय पर नही देते हो।

१०.,भगवान ने जो तुमको नही दिया उसके लिए अपने को छोटा मत समझो।

११ अपनी तुलना किसी से नही करे।

१२ मोबाइल पर अपनी पसंद की चीज ही तलाश कीजिए। खासकर जो ज्ञानवर्धक हेल्थ,सपने, पढ़ाई , नॉलेज से समंधित हो। फालतू की सोशल मीडिया के चक्कर में नही पड़े।

१३ घर का भोजन ज्यादा करे।

१४ खुद पर गर्व करना सीखे।

१५ अपने को कोसे नही।
Previous
Next Post »