सपने में भगवान शिव और मंदिर के दर्शन,शिवलिंग को देखना / sapne me bhagwan shiv , mandir ke darshan,shiv ling ko dekhna

Sapne me bhagwan siv ko dekhna hindi
सपने में भगवान शिव को देखना              


सपने में भगवान शिव और मंदिर के साथ शिवलिंग के दर्शन का इस ब्लॉक में वर्णन कर रहे है। हम अपने  सपने में  भगवानो के अलग अलग  रूपो और उनके मंदिर  दर्शन  करते है। आज हम सपने में भगवान  शिव के दर्शन के फलों के बारे में जानने की हमारी कोशिश  होगी। आज हम  भगवान शिव  को सपने में देखने के फलों के बारे में  विस्तृत वर्णन करेगे। । हमने  बहुत सारे ग्रंथ पढ़े,.ओर हम इस निकर्ष पर निकले की,  भगवान के विभिन्न रूपो ओर मंदिर जैसी पवित्र जगह को  सपने में देखने मात्र से ही शुभ संकेत मिलने आरम्भ हो जाते है। इन सपनो से शुभ और लाभ ही आज तक सभी को मिलते आया है। दोस्तो,  भगवान शिव को शास्त्रो में  सृस्टि के संहारक के रूप में जाना जाता है। जब कभी भी  राक्षको ने उत्पाद मचाया। सीधा साधे लोगो व ऋषियों पर अत्याचार किये। उस समय  साधारण लोगो की रक्षा भगवान शिव ने की। या उनके मदद द्वारा उनका संहार हुआ। भगवान के हाथों संहार होना भी उन राक्षस जाती को अपने पूर्व जन्म के शुभ कर्मों की बदौलत या वर्तमान में उनके जन्म के शुभ कर्मों जो भक्ति उन्होंने भगवान को प्रसन्न करने और वरदान मांगने के लिये की थी, से ही मिलता था। पहले जन्म में कोई भगवान का द्वारपाल होता है या कोई भक्त होता है। या भगवान का कोई क्रोधी अंश होता है। भगवान सबको तार देते है। ऐसे भोला शिव शंकर को भगवान को सपने भर में मात्र देख लेना ही शुभ संकेत होता है।आपके भाग्य खुलने वाले है। उन्नति आपके द्वार आनी वाली है।सुखमय जीवन के आप हिस्सेदार है। जो कुछ आपने अबतक प्राप्त नही किया है।वो अब भगवान की कृपा से आपको प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। यह एक अति सुंदर स्वप्न्न है। इसके परिणाम आगे सुखदायी होंगे।आपके सारे रुके रास्ते अपने आप खुल जाएंगे।



सपने में मंदिर देखना
Sapne me mandir dekhna


सपने में यदि आप कभी मन्दिर देखते है। तो यह एक अति सुंदर सपना है। मंदिर देखने का मतलब अनेक हो सकते है।हो सकता है कि आप बहुत दिनों से मन्दिर न गए हो और अब मंदिर जाना कि सोच रहे हो। इसलिये सपने में मन्दिर दिखाई दिया। या कोई अभिलाषा आपने भगवान से की थी। वह पूरी हुई पर आप मन्दिर नही गए। भगवान से की गयी मन्नत को  जितनी जल्दी हो पूरा करने की कोशिश करे।यदि किसी कारण कोई दिक्कत है। तो उनका नाम लेकर अमुक समय पर दर्शन का समय मांगना चाहिये। कुछ लोग मन्दिर बनाने का वादा करके पूरा नही करते है।उन्हें भी ये सपना आ सकता है। जो भी हो सपने में मंदिर देखना एक शुभ सपना है।जो आपकी रुकी अभिलाषा को पूरा करेगा।और उन्नति का रास्ता आपको दिखाई देगा। शुभ ही शुभ होगा।आप यदि बचपन मे किसी मंदिर गए हो और आगे जाकर आपकी इच्छा उस मंदिर को देखनी की हो तब भी सपने में मन्दिर दिखाई देते है। मंदिर हिन्दू धर्म मे वह पूजनीय स्थल है जो हमेशा से हमारे लिये पूजनीय के साथ ही साथ एक साफ सुथरी जगह जहाँ पर हम बचपन से आज तक पूजा के लिए जाते है। इतना  सोचकर ही हमारा मन अपने इष्टदेव में लग जाता है। बस कल्पना और थोड़ी सी श्रद्धा होगी तो परमात्मा में दिल लग जाता है। घर पर बहुत बार हम भगवान का स्मरण नही कर पाते है।पर मन्दिर में ये आसान हो जाता है।

सपने में शिव लिंग देखना
Sapne me siv ling dekhna

दोस्तो सपने में यदि आप शिव लिंग देखते है ।तो यह अति शुभ है। आपको अगले दिन किसी शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध, दही से शिव लिंग का स्नान करना चाहिये,और बेल पत्र चढ़ाना चाहिये। भगवान शिव आप पर प्रसन्न है। आपके परिवार में शुभता आने वाली है। भाग्य के द्वार खुलने वाले है।आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिये उनका  मन्त्र ओम नमो शिवाय जप करे ।बहुत जल्द उन्नति करेगे। ये एक शुभ सपना है। हिन्दू धर्म मे शिव लिंग को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। और हर पुरुष स्त्री या कन्या शिव लिंग का पूजन करते है। कन्या अच्छे वर की कामना से सोमवार के ब्रत व शिवलिंग की पूजा करती है। कहते है इससे कन्या को उसके मनमुताबिक वर मिलता है। और साथ ही साथ शिव जी गौरा जी की कृपा उस पर सदा बनी रहती है। पुरुष भी शिव लिंग की पूजा भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए करते है।  अपने कष्ट और दुःखो को हरने की अभिलाषा उनसे रखते है। महिलाएं भी शिव लिंग की पूजा अपने व पति की सकुशल जिंदगी के लिए करते है। परिवार की कुशलता की कामना भी साथ मे रहती है। धन व वैभव की अभिलाषा तो हर एक को
होति है। इसी सब की कामना भगवान शिव के लिंग जो शिव पुराण व अन्य ग्रंथो में पूजा का विधान है । सभी हिन्दू बड़ी श्रद्धा से इसकी पूजा करते है। यदि आप शिवलिंग से और भी उत्तम फल की कामना करते है। तो आपको शिव
पुराण पढ़ना चाहिये। शिव जी  के नाम से 11माला रोज जपनी चाहिये। सोमबार का व्रत कर सकते है। ब्राह्मणों को भोजन व साधुओं का भोजन करना उत्तम फल देता है। शिव जी के व्रत में साधु को बुलाना अनिवार्य है।घर पर साधु यदि नही आ सकते है। तो मन्दिर में जाकर साधु की पूजा करके पैर में प्रणाम करके आप भोजन उन्हें कर सकते है। दक्षिण आ देकर आशीर्वाद ले। तभी पूजा सफल मानी जायेगी। खुद भी रुदराक्ष की माला को गले मे धारण करे। रुद्राक्ष की माला से ही जप भी करे। आपकी पूजा भी सफ़ल  होगी।



Previous
Next Post »