सपने में दरवाजा देखना का फल/ sapne me darwaja dekhna hindi

दोस्तों हमे अपने जीवन मे बहुत सारे सपने आते है। अपने जीवन मे हम बहुत कुछ देखते है। अलग अलग माहौल में हम रहते है। जीवन मे बहुत सारी  चीजें अपनी छाप हमारे मस्तिष्क में छोड़ जाती  है। कुछ चीजें से हमे अपने दैनिक जीवन मे  पाला पड़ता है। ओर कुछ चीजों को हम अपने जीवन मे ज्यादा महत्व देते है। दोस्तों दरवाजा भी उनमे से एक है। इसका हमारे जीवन मे बहुत महत्व है। हम बहुत सारे मोको पर द्वार पूजन भी करते है। जब कभी यही द्वार सपने में आ जाता है । तो इसका भी अपना एक महत्व है। सपने में द्वार या गेट को देखने के अलग अलग महत्व है। आज के हमारे ब्लॉक में इसी पर वर्णन कर रहे है।

 सपने में खुला दरवाजा देखना

दोस्तों किसी सपने में यदि आप खुला दरवाजा देखते है। तो यह सपना का अपना एक विशेष फल है। यदि ये सपना हम सुबह के समय देखते है तो यह अत्यंत शुभ सपना है। और बहुत जल्दी शुभ फल देता है। एक सपने में यदि  आप बाहर से किसी घर को देखते है। ओर उसके दरवाजे खुले है। तो यह एक उत्तम सपना है। इस सपने का अर्थ है कि आपके भाग्य के दरवाजे खुल गए है। आप का जो भी काम आजतक रुका था। वो अब खुल गया है। किस्मत के सारे सितारे बुलुन्द है। आप रुके नही सिर्फ अपना काम करे। आपकी  नोकरी, रोजगार, के सारे काम पूर्ण होंगे। आप कह सकते है कि भाग्यशाली समय है। सपना अति शुभ है। धन से सम्पन्न आप रहेंगे। घर मे खुशहाली रहेगी। आपके रुकते काम अब बनने लगेंगे।  सपना यही संकेत दे रहा है।


सपने में बंद दरवाजा देखना

दोस्तों सपनो पर किसी का वश नही होता है पर यही सपने हमे जीवन मे एक बड़ा संकेत देकर जाते है।इन सपनो के फलों से हमे जीना आता है। हमारा रास्ता सुगम बनता है।सिर्फ हमे उन सपनों के बारे में शुभ और अशुभ परिणामो के बारे में पता होना चाहिये। एक सपने में हम बन्द दरवाजा देखते है। तो यह सपना नकारात्मक है। आपको हानि या नुकसान का सपना है। आपके बनते काम मे रुकावट का संदेश है। आप सावधान हो जाय । सभी बनते काम मे रुकावट है। धन , नोकरी, ब्यापार में रुकावट का संदेश है। सपना अशुभ है आप इसको टालने के उपाय करें। एक माला रोजाना जपे। इष्टदेव से प्राथना करे। कि बुरे समय को अति शीघ्र टाल दे। सपने को दो  या चार आदमियों में प्रकट कर दे। किसी मंदिर में जाकर पूजन करे।और तुलशी  माता को सपना गुपचुप तरीके से प्रकट कर दे। अशुभ फल दूर होंगे। तुलशी कि पूजा घर मे करे। अशुभ का समाधान अवश्य लेगा।


Previous
Next Post »