immunity check and strong karane ka aasan trika hindi/इम्युनिटी चेक एंड स्ट्रांग करने का आसान तरीका।इम्युनिटी स्ट्रांग के 8 सात घरेलू उपाय

Immunity check  हमे अपनी इम्युनिटी  को समय समय पर चेक करते रहना चाहिये।इसका आसान सा तरीका है।यदि हम जवान है। तब हम दौड़ कर, दंड बैठक लगा कर, या पुशअप लगा कर अपनी इम्युनिटी को चेक कर सकते है।यदि  बुजर्क है तो पैदल चल कर या योगा और दूसरी साधारण सी एक्सरसाइज के द्वारा इम्युनिटी चेक कर सकते है। इम्युनिटी के लिये बुजर्क योगा का सहारा ले। ये उनके लिये सबसे उत्तम है।जवान भी इम्युनिटी बढ़ाने के लिये योगा का सहारा ले सकते है। छोटी सी जगह पर योगा कर सकते है। इसलिये ये उत्तम है।




Q.  immunity check karana jaruri kyo he/                इम्युनिटी चेक करना जरूरी क्यो है

A. इम्युनिटी चेक करना जरूरी इस लिये है। कि यदि हमें लगता है कि हम अपनो को कमजोर महसूस कर रहे है।तब हम अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने के लिये वो सब चीजें  पर्याप्त मात्रा में खा सकते है। जिन चीजों की हमारी शरीर को सख्त जरूरत है।यदि हम अपनी इम्युनिटी को मजबूत नही करेगे तो कोई भी बीमारी आसानी जे हमे घेर लेगी। यदि हम अपनी इम्युनिटी चेक नही करते है।तब हम लापरवाह हो सकते है जिसका परिणाम होगा कि हम आसानी से बीमार हो जायेगे। इसलिये दौड़ रन, पुश उप या किसी भी एक्सरसाइज द्वारा आप अपनी फिटनेस को जांच सकते है।जैसे मरीज को इलाज से पहले ब्लड टेस्ट की जरूरत होती है।उसी तरह इम्युनिटी को टेस्ट करने के लिये, फिजिकली टेस्ट की जरूरत होती है।यदि आप फिजिकली फिट है तो बहुत सारी बीमारिया अपनेआप  आप से भाग जाएगी।इसलिये इम्युनिटी स्ट्रांग करे।

Q. Immunity strong karane ke liye kya kre/इम्युनिटी स्ट्रांग करने के लिये क्या करे

A. इम्युनिटी स्ट्रांग के लिये  बहुत सारी चीजें आज बाजार में
उपलब्ध है।आप उन चीजों को लेकर इम्युनिटी स्ट्रांग कर सकते हो।अपने डॉक्टर से भी इस बारे में सलाह ले सकते हो। पर हम आज कुछ ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बतलायेंगे।जो हमारी इम्युनिटी को स्ट्रांग करने में मदद करेंगे। ये चीजें आसान से घर मे उपलब्ध होती है।ख़ासतौर पर ग्रामीण इलाकों में आसान से मिल जाएगी।शहर वालो को खरीदनी पड़ेगी।

इम्युनिटी बढ़ाने के घरेलू चीजें

1 भोजन में अदरक, लहसुन, काली मिर्च को शामिल करें।इन्हें आप भोजन में कूट कर पीस कर या चाय में डाल कर इस्तेमाल कर सकते है।ये इम्युनिटी बढ़ाने में बहुत कारगर है।ख़ासतौर पर ये चीजें आसान से हर जगह उपलब्ध हो जाती है। गांव में तो और भी आसान से हर घर मे उपलब्ध है। भोजन में यदि इसे शामिल करते है।तो भोजन भी जायकेदार बनेगा। हमारे देश मे घरों में इसका इस्तेमाल होता है।पर आज के समय मे शार्ट कट के चक्कर मे हम इनका इस्तेमाल कम करते है।हम मैगी खा लेते है अब उसमे ये कहा पड़ेगा।ऐसे ही अन्य चीजें हम खाते है।जिनमे यह नही पड़ता है।इसलिये आज हमारी इम्युनिटी कमजोर हो गयी है।


2  खट्टे फलों का सेवन करे


दोस्तो इम्युनिटी मजबूत करने के लिये हमें अपने भोजन में खट्टे फलों का सेवन जरूर करना चाहिये। खट्टे फलों में विटामिन सी मिलता है जो इम्युनिटी को मजबूत करता है।
विटामिन सी के लिये नीबू, संतरा, बेर , अन्नानास, सेब जैसे फल  जरूर खाने चाहिये।आप फलों का जूस भी पी सकते है। इम्युनिटी मजबूत के लिये केला ,आम, अमरूद, अनार जैसे फलों का सेवन करे।


सूखे मेवे का सेवन


3 इम्युनिटी मजबूत के लिये सूखे मेवे जरूर खाये।मेवे में बादाम, अखरोट, पिस्ता, खजूर जरूर खाना चाहिये। इनमें विटामिन ई मिलता है।जो शरीर मे इम्युनिटी बढ़ाने के लिये जरूरी है।आप खजूर को दूध में डाल कर पी सकते है। भोजन से पहले 2 भीगे बादाम जरूर खाये। ये इम्युनिटी के लिये जरूरी है।


4 दोस्तो इम्युनिटी बढ़ाने के लिये दूध, दही, घी, बटर, मांस, मछली, अंडे का सेवन कर सकते है। यदि आप इन चीजों का इस्तेमाल करते है।तब आपकी इम्युनिटी अपने आप मजबूत हो जाएगी। 


चोकर वालाआटा दाल का भरपूर सेवन


5 भोजन में चोकर वाला आटा गेहू,ज्वार,बाजरा  का सेवन 
करे। दाल में अरहर,मूंग,चना,मसूर, बीन्स जरूर खाय।दाल में भरपूर प्रोटीन होता है।ये सब इम्युनिटी को मजबूत करते है।


शुद्ध जल का सेवन


6 जल का अपना बहुत महत्व है । पर ध्यान रहे जल शुद्ध ही पीवे। शुद्ध पानी शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। गन्दा पानी शरीर को रोगी करता है। गन्दे पानी से लीवर के रोग होते है जोंडिस जैसी बीमारी इसी के कारण होते है।पानी शरीर के लिये बहुत जरूरी है। शरीर मे पानी की कमी से भी रोग हो सकते है।इसलिये समय समय पर शुद्ध पानी ,पीते रहे। इम्युनिटी मजबूत के लिये पानी जरूरी है।


सब्ब्जियो का सेवन


7 इम्युनिटी मजबूत के लिये विटामिन का होना जरूरी है जो हमे फलो व सब्जियों में मिलते है।यदि हम अपनी इम्युनिटी मजबूत करना चाहते है तो भोजन में सब्जियो का इस्तेमाल 
जरूर करना चाहिये। हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, मूली, फूल गोभी पत्तेदार गोभी,लोकी करेला का सेवन जरूर भोजन में करना चाहिए। तभी हम स्ट्रांग इम्युनिटी रख पाएंगे। और हमे किसी एक्स्ट्रा स्ट्रांग इम्युनिटी पेय की जरूरत नही पड़ेगी।

इम्युनिटी के लिये योगा और एक्सरसाइज

8 इम्युनिटी के लिये योगा और एक्सरसाइज बहुत ही जरूरी है। आप यदि अपनी इम्युनिटी स्ट्रांग रखना चाहते है तो आपको नियमित योगा और एक्सरसाइज को अपने दैनिक जीवन मे शामिल करना होगा। भोजन, फलों, के साथ ही एक्सरसाइज भी बहुत जरुरी है।








 




Previous
Next Post »