Pitro ke chitra ghar me kaha sthapit kare hindi / पित्ररो के चित्र घर मे कहा स्थापित करे।

हम सभी अपने परिजनों से बहुत प्यार करते है। हमारे जीवन मे हमारे परिजन एक विशेष स्थान रखते है।जब वही परिजन हमारे पूर्वज बन जाते है। 

तो हमे वे बहुत याद आते है। हम उनकी यादों को संजोकर रखते है। वे यादे तस्वीर,चित्र में संजोकर रखते है। हम अपने बच्चों से उनका परिचय करवाते है। हमारे जीवन मे पूर्वजो का स्थान बहुत उच्च होता है। हम साल में एक बार उन्हें याद करते है। 

Pitro ke chitra ghar me kaha sthapit
Pitro ke chitra ghar me kaha sthapit



उनके गुजरने के बाद सिर्फ उनकी यादें रह जाती है। उन यादों को हम बहुत बार सहेज  कर तस्वीरों में रखते  है। आज हम आपको बताएंगे की घर पर उनकी तस्वीरों,चित्रों को कहा लगाया जाए। वास्तु शास्त्र के नियम से जिससे  घर मे शुभता बनी रहे।

1) पूर्वजो की तस्वीर को वास्तुशास्त्र के अनुसार उत्तर पश्चिम दिशा की ओर लगाना चाहिए। उनकी तस्वीर दक्षिण दिशा की ओर  चित्र का मुंह अर्थात चेहरा होना चाहिये।  ऐसा वास्तुशास्त्र में कहा गया है। इससे अकाल मृत्यु ओर कष्ट दूर होते है।जब भी उनकी पूजा करे  दक्षिन दिशा की ओर तस्वीर रख कर करे।

2) पुर्वजो की तस्वीर को कभी भी मंदिर में नही रखना चाहिये।इससे देवता नाराज हो जाते है। 

3) पूर्वजो की तस्वीर को कभी भी घर के मध्य वाले कमरे में नही रखना चाहिये।इससे  धन हानि होती है।घर मे बरकत नही आती है।

4) पूर्वजो की तस्वीर को कभी भी शयनकक्ष में नही लगाना चाहिये।

5) पूर्वजो की तस्वीर को आवाजाही वाली जगह पर नही लगाना चाहिये।

6) पूर्व दिशा की ओर भूल कर भी उनकी तस्वीर को नही लगाना चाहिए। पूर्व दिशा में देवताओं का वास है।

7) पूर्वजो की तस्वीर को गेस्ट रुम में नही लगाना चाहिय

8) पूर्वजो के चित्र पर माला जरूर पहनानी चाहिये। उनके सामने नतमस्तक होना चाहिये। धूप भी दिखानी चाहिये विशेष अवशर पर।
Previous
Next Post »