चुकंदर के फायदे गाजर के साथ /chukndar ke fayde gajar ke sath

चुकंदर के फायदे गाजर के साथ

चुकंदर को हम लोग सलाद के रूप में खाते है। यदि हम अपने को कमजोर महसूस करते है या हमे खून की कमी शरीर मे महसूस होती है। उस समय हमको चुकंदर को गाजर के साथ लेने से खून में वृद्धि होती है। चुकंदर जो लाल रंग का होता है उसमें अच्छा खासा आयरन होता है आयरन के साथ ही पोटेशियम, फास्फोरस, सोडियम होता है जो हीमोग्लोबिन शरीर मे बढ़ाता है। यह शरीर को शक्ति देने का काम करती है। जिन लोगो के शरीर मे हीमोग्लोबिन की कमी होती है उनको अनेक रोग घेर लेते है। शरीर की इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है। गाजर में केरोटीन पाया जाता है जो आखो के लिये बहुत लाभदायक होता है। यदि खून की कमी ओर आंखों की समस्या से   बचना चाहते है तो चुकंदर गाजर को सलाद में शामिल कीजिये। इसका जूस निकाल कर पीना भी लाभदायक रहता है।

इसे भी पढ़े







Previous
Next Post »