प्याज के फायदे और नुकसान / onion benefits and harmful hindi

प्याज के फायदे और नुकसान / Onion benefits and harmful hindi

प्याज की मुख्य दो किस्म 

1 जंगली प्याज
2 घरेलू खाया जाने वाला प्याज


जंगली प्याज / jungle onion hindi
 एक प्याज हम जो घरों में सब्जी या सलाद के रूप में कहते है। दूसरी प्याज जंगली प्याज होती है। जंगली प्याज की चटनी बना कर खायी जाती है । जंगली प्याज दवा के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। जंगली प्याज को  अर्जुन छाल के पाउडर में बराबर मिला कर ह्रदय रोग की दवा में आर्युवेद में इस्तेमाल किया जाता है। ह्रदय रोगियों के लिये यह मिश्रण रामवाण है। मध्यप्रदेश के आदिवाशी इसका ह्रदय के दवा के रूप में खूब इस्तेमाल करते है।  इसलिये यदि ह्रदय रोग की शिकायत महसूस करते है तो किसी आर्युवेद चिकित्सक से मिल कर इसका दवा के रूप में इस्तेमाल अर्जुन छाल के रूप में कर सकते है । जंगली प्याज ज्यादातर जंगली जगहों व पहाड़ो पर होता है यह उत्तरांचल,मध्यप्रदेश, उत्तर पूर्व के राज्यो के अलावा भी देश के दूसरे हिस्से में होता है। घरों में खाने में इसका इस्तेमाल पूर्वोत्तर के आदिवाशी भी खूब करते है। इसकी चटनी खूब टेस्टी होती है।

घरेलू प्याज / Demotic  uses onion hindi
घरेलू प्याज भी मुख्य रूप से दो तरह का होता है। एक प्याज का छिलका लाल रंग का होता है जिसको हम नाशिक का प्याज कहते है। दूसरा प्याज का छिलका हल्का क्रीम कलर लिये होता है। दोनों प्याज घरों में खूब खाये जाते है।
प्याज का इस्तेमाल सब्जियो में खूब होता है सब्जी चाहे शाकाहारी हो या मांसाहारी प्याज के बिना सब्जी का मजा ही नही आता है। प्याज को दवा के रूप में भी माना जाता है
इसलिये भोजन में इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। प्याज की किसी भी रूप में कच्चा या पका कर खाया जा सकता है।

घरेलू प्याज खाने के फायदे / Demotic uses onion benefits hindi


प्याज का कोलोस्ट्रोल में फायदा /  onion benefits in cholesterol hindi

प्याज का भोजन में किसी भी रूप में प्रयोग स्वास्थ्य के हिसाब से लाभदायक है। यदि प्याज का कच्चा या पका कर
भोजन के रूप में सलाद में खाने से यह कोलोस्ट्रोल को घटाने में सहायक है। इसलिये प्याज को भोजन में किसी न किसी रूप में अवश्य खाना चाहिये। कुछ लोग गन्ध की वजह से इसे नही खाते है। वह ठीक नही है। प्याज एक दवा है। इसका भोजन में भरपूर इस्तेमाल करना चाहिये।

प्याज के फायदे  ह्रदय  में  / Onion benefits in heart hindi
प्याज के फायदे ह्रदय रोग में देखे गये है। विशेषगयो के अनुसार प्याज के अंदर खून को पतला करने का गुण है। दूसरे देशों में रिसर्च में यह पाया गया कि जिन लोगों ने भोजन में प्याज का इस्तेमाल किया वहाँ ह्रदय रोग कम देखे गये। प्याज के अंदर खून को पतला करने का गुण के कारण
भोजम में इसके लगातार इस्तेमाल से शरीर मे खून का संचार ठीक बना रहता है। प्याज के साथ लहसुन का इस्तेमाल भोजम में करने से यह कोलोस्ट्रोल व ह्रदय रोग में लाभ देता है। जो लोग जीवन मे  प्याज व लहसुन का इस्तेमाल भोजन के रूप में करते है उनको  ह्रदय समन्धित
समस्या से बचाव होता है।

प्याज के फायदे केन्सर में / Onion benefits in cancer hindi
आज सबसे भयंकर रोग कैंसर है। प्याज के फायदे कैंसर मैं भी देखे गये है। कैंसर रोग को पनपने से रोकने में प्याज सहायक है।  यह विभिन्न प्रकार से कैंसर को रोकता है। इसलिये  यदि प्याज नही खाते है तो आज ही भोजन में प्याज का इस्तेमाल शुरू कर दीजिये। यह त्वचा से लेकर दूसरे कैंसर को रोकने में सहायक है।

प्याज के फायदे लू में / Onion benefits in heat hindi
जब गर्मी पड़ रही होती है उस समय गर्म हवाएं चल रही होती है। यदि हम घर से बाहर निकलते समय कच्चा प्याज सलाद के रूप में घर से खा कर निकलते है तो यह लू व गर्मी से बचाव में सहायक है। यदि गर्मी में कही बाहर से आते है  आपको गर्मी की वजह से लू लग जाती है तो उस समय प्याज का रस निकाल कर लूं लगे ब्यक्ति को पिलाने से फायदा मिलता है। शरीर की गर्मी जो लू से परेशान कर रही थी। उसमें फायदा मिलेगा।

प्याज के फायदे सेक्स में / Onion benefits in sex hindi
प्याज का रस का फायदा सेक्स की सकती बढ़ाने में फायदा करता है। यह दो प्रकार से होता है एक तो प्याज के अंदर खून को पतला करने की प्राकृतिक शक्ति है जिससे शरीर के सभी भागों में खून की आपूर्ति ठीक ढंग से हो पाती है। सेक्स के लिये  नाड़ियों में खून का प्रभाव ठीक रहना चाहिये। जो काम यह बखूबी करता है। दूसरा इसकी तासीर गर्म होती है। गर्म तासीर के कारण यह लहसुन के साथ इस्तेमाल भोजन में मशाले के रूप में करने से यह सेक्स की शक्ति को बढ़ाता है। सेक्स कमजोरी लोगो को भोजन में प्याजनक सेवन करना चाहिये।

प्याज के रस के फायदे बालो में / onion juice benefits in hair hindi

प्याज का रस बालो को नरम व सुंदर बनाता है। यह बालों की जड़ो को मजबूत बनाता है। प्याज बालो को पोषण देता है। इसके लिये प्याज के रस को निकाल कर बालो पर लगाया जा सकता है । यह बालों को चमकदार बनाता है। अधिक जानकारी के लिये विशेषय की जानकारी लीजिये। 

प्याज के नुकसान / onion harmful hindi
प्याज के नुकसान ज्यादा नही है यह उन लोगो को कम खाना चाहिये जिनका ब्लड प्रेशर बढा रहता है। लो ब्लड प्रेशर के लिये यह वरदान है। इसकी गन्ध के कारण कुछ लोग इसको नही खाते है। प्याज का रस का नुकसान मधुमेह के रोगीयो को भी होता है। क्योंकि इसमें मिठास बहुत ज्यादा होती है। जो मधुमेह के लिये ठीक नही है। इसलिये मधुमेह रोगी प्याज का सेवन ना करे।  


Previous
Next Post »