देश प्रेम हेम चंद्र पंत द्वारा

देश प्रेम  हेम चंद्र पंत द्वारा

देश प्रेम ऐसी चीज जिसको हो जाता है। वह ब्यक्ति देश के लिये अपने को कुर्बान करने के लिये सदा तत्पर रहता है। उसका कारण देश प्रेम की शक्ति उसको देश के लिये कुछ न कुछ करने के लिये सदा तैयार रखती है। यदि कोई देश प्रेम के आड़े आता है तो वह उसके लिये बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने को तैयार रहता है। 

आपने देखा होगा कि आज हमारे देश के फौजी जवान जिसमे सिर्फ आर्मी ही नही है चाहे वो देश की कोई भी फ़ौज या फोर्स से समन्ध रखता है। वह हमारी फ़ौज व फ़ोर्स के जवान देश  के लिये ओर अपने यूनिट अपनी फ़ौज अपनी बटालियन के लिये कुर्बानी से पीछे नही हटता है। देश के लिये कुर्बानी ओर देश के गद्दारों की जान लेना तो उसका मानो शोक है। जो लोग इस तरह से देश भक्ति से देश के लिये काम करते है। 

उनके देश पर बुरी नजर डालने से पहले दुश्मन सो बार सोचेगा। देश प्रेम एक अमूल्य चीज है। जिसको पेसो के बदले खरीदा  नही जा सकता है। यह तो दिल लगाने व दिल दिमाक से समझने वाली चीज है। देश प्रेमी फ़ौज या फ़ोर्स में ही नही है। देश का हर नोजवान जो जिस काम से भी जुड़ा है और बड़ी तन्मयता से उसे कर रहा है । वह देश पर ही तो है। 

कोरोना के समय फ्रंट लाइन वर्कर जिनमे डॉक्टर, सफाई कर्मी,पुलिस जवान जिन्होंने दिन रात  एक करके देश की सेवा की वे सब देश प्रेमी ही तो है। हमारे वैज्ञानिक जिन्होंने एक से एक बढ़ कर सेटेलाइट बनाई। टैंक व आधुनिक हथियार बनाये। वे सब क्या है। वे सब देश भक्ति व देश को आगे ले जाने में उनका असीम योगदान ही तो है। जिसके बल पर हम आज अपने को दुनिया के चुनिंदा देशों में मानते है। जिनकी गिनती टॉप लेबिल पर होती है।

देश भक्ति की शक्ति यदि देखना चाहते है तो सियाचिन में जाकर देख सकते है। सियाचिन में देश के जवान माइनस 40 डिग्री पर रहते है। वे वहां रह कर दुश्मन को सबक सिखाने बैठे है। देश भक्ति देखनी है तो राजस्थान बॉर्डर पर जाकर देखो जहाँ तेज गर्मी में तापमान 50 डिग्री पहुँच जाता है।

इसको कहते है देश भक्ति। जिस देश मे ऐसे देश प्रेमी होते है वह देश हमेशा आगे बढ़ेगा। बस देश का नेतृत्व
करने वाले लोग ईमानदारी व मेहनती के साथ देशप्रेमी यदि हो जाये तो भारत फिर विश्व  गुरु बनेगा। लोग हमारे पास आएंगे सपनी समस्याओ को निपटाने के लिये। कोरोना काल मे हमने  विश्व गुरु की भूमिका व कर्तब्य निभाये है। जिसको दुनिया ने खूब सराहा है।
Previous
Next Post »