भारत के वीर सैनिक निबंध /bharat ke vir senik nibndh hindi

भारत के वीर सैनिक निबंध./ Bharat ke vir senik nibndh hindi 

भारत एक बहुरंगी संस्कृति का देश है। बहुरंगी संस्कृति की वजह से हमारी सेना की अपनी खूबसरती है। हमारे देश की सेना में बहुत सी बटालियन है। ज्यादातर को क्षेत्रीय जातियों के नाम या एरिया से जाना जाता है।जैसे आसाम से आसाम रेजिमेंट  उत्तराखण्ड से कुमाऊँ रेजिमेंट गडवाल राइफल जाट रेजिमेंट सिख सिखलाई ऐसी बहुत सी रेजिमेंट व राइफल की बटालियन हमारी थल सेना में मौजूद है। हमारी
सेना  दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से है।हमारी थल सेना के वीर अपनी बहादुरी के लिये जाने जाते है। बहुत से ऐसे वीर हमारी सेना ने खोये जो हँसते हँसते देश दुश्मन को मार कर देश के नाम शहिद हो गये। उनमे चाहे 1962 की लड़ाई वाले योद्धा जसवंत सिंह हो या  कैप्टन  कालिया हो एक  ने तवांग बॉर्डर पर 72 घंटे चीन को रोक कर रखा था। और बहुत से उसके सैनिक मार दिये और अंत मे खुद भी शहीद हो गये। ऐसे थे जसवंत सिंह। शहिद के बाद भी देश ने उनको इज्जत दी। सम्मान दिया।  कारगिल की जंग में कैप्टेन कालिया को को भूल सकता है। जिन्होंने कारगिल की चोटी फतह करके  देश के लिये अपना सर्वस्व बलिदान दिया। ऐसे  अनेक  बीरो ने देश को अपना सबकुछ समझ कर सपना सर्वस्व बलिदान अनेक मोको पर दिया है।
हमारी वायु सेना जो दुनिया की बेहतरीन वायु सेना है। जिसके पास एक बहुत उच्च कोटि के पायलट है। जो दुनिया की किसी भी खतरनाक चोटी पर जहाज उतार सकते है। युद्ध मे तो उनको बहुत महारत हासिल है। वे दुनिया की किसी भी वायु सेना से कम नही है। हमारे देश के पास अत्याधुनिक फाइटर प्लेन है । जो हमने दूसरे देशों से खरीदे है।  जिसमे आजकल राफेल का नाम ज्यादा आता है। और भी बहुत से फाइटर प्लेन हमारे देश  के पास है। जो किसी देश की सेना को टक्कर देने का माद्दा रखते है। आज भारत अपनी टेक्नॉलॉय इस्तेमाल कर अत्याधुनिक फाइटर प्लेन बना रहा है। दूसरे हथियार  जैसे मिसाइल टैंक हम पहले से ही बनाते है। एक दिन बहुत जल्द हम अपने हथियारों व फाइटर से युद्ध करेगे जो पूर्ण रूप से स्वदेशी होंगे।
हमारी नेवी भी समुद्र में बहुत मजबूत है। हमारी नेवी दुनिया की श्रेस्ट  पावरफुल नेवी है। हमारी नेवी के पास अत्याधुनिक समुद्र के जहाज है। अत्याधुनिक सबमिरिन है। समुद्र में युद्ध के लिये जो चाहिये वो सब हमारे पास है।  हम आज विश्व मे नेवी के मामले में बहुत पावरफुल है। हम समुद्र में  बहुत मजबूत पोजीशन में है। हमारी समुद्री सेना किसी  भी मुकाबले के लिये सदा तैयार रहती है। 
हमारी तीनो सेनाओं में बहुत बहादुर सैनिक है। ज्यादातर सैनिक गाँव से आते है। वे मेहनती व शरीर से बहुत मजबूत होते है। कुछ सैनिक शहरों से भी आते है।  हमारे देश के सैनिक निडर होते है। वे चाहे किसी भी कम्युनिटी से आते हो। हमारे देश के सैनिक देश के प्रति अपना जीवन कभी भी
न्योछावर करने को तैयार रहते है। वे कभी भी युद्ध से डरते नही।  हमारे सैनिक देश के बाहर जाकर भी देश का नाम रोशन करते है। वे कभी भी किसी भी समय युद्ध के लिये तैयार रहते है। हमारे देश की सेना का अनुशासन बहुत पक्का है। हमारी देश की  सेना राजनीति से दूर रहती है। हमारे देश की सेना का काम सिर्फ ओर सिर्फ  राष्ट भक्ति है। राष्ट भक्ति तो उनमें कूट कूट कर भरी है। हमारी तीनो सेनाओं में बहुत अच्छा मेल है। हमारी सेना हमारा गौरव है। हमे अपनी सेना पर बहुत बहुत गर्व है। 






Previous
Next Post »