किशमिश खाने के फायदे/ kishmish khane ke fayde

 किशमिश खाने के फायदे /Kishmish khane ke fayde

किशमिश एक बहुत ही सुंदर सूखा मेवा है। यह अंगूर से बनता है। यदि पानी मे इसको भिगो दें तो यह फिर अंगूर
बन जाता है। किशमिश क्योकि अंगूर से बनता है। इसलिये इसमे विटामिन सी के अलावा आयरन, तांबा,विटामिन ए,  बी,के,बी2 बी6 व साथ ही सेलेनियम आयरन और भी बहुत सी विटामिन्स व खनिज पाये जाते है।अंगूर खाने में बहुत टेस्टी होता है। अंगूर में जो विटामिन्स मिलते है । वे स्वास्थ्य के हिसाब से बहुत लाभकारी है।
किशमिश खून बढ़ाने में सहायक

अंगूर में आयरन व विटामिन्स की पर्याप्त मात्रा  होने से यह शरीर मे खून की कमी नही होने देता है। इसलिये यदि शरीर मे खून की कमी व कमजोरी थकावट महसूस करते है तो रोजाना एक मुट्ठी किशमिश का सेवन करना चाहिये। किशमिश खाने के बहुत से तरीके है। किशमिश को हलुवे में डाल कर खा सकते है। सुबह या दिन में किसी भी वक्त किशमिश खा सकते है। किशमिश विटामिनों से व खनिजो से भरपूर है। दूध में पका कर भी इसका इस्तेमाल कर सकते है। यह गुणकारी है।स्वास्थ्य के लिये हर तरह से लाभकारी है।

किशमिश कोलोस्ट्रोल कम करे

किशमिश कोलोस्ट्रोल  को कम करने में सहायक है। जिनलोगों का कोलोस्ट्रोल बढा हुआ रहता है। उनको किशमिश भीगा कर उसका पानी पीना चाहिये। यह बढ़े
कोलोस्ट्रोल को कम करता है।  खाना खाने के बाद कोलोस्ट्रोल की शिकायत वालो के लिये यह लाभकारी है।कोलोस्ट्रॉल कम कीजिये साथ मे किशमिश का आनंद भी लीजिये।

किशमिश ह्रदय में लाभकारी

किशमिश के नियमित खाने से ह्रदय समन्धित समस्याओ में लाभकारी है। यह कमजोर इम्युनिटी को मजबूत करता है।ब्लड क्लॉट के खतरे को कम करता है। रक्क्त वाहिकाओं की क्षति में संरक्षण प्रदान करता है। किशमिश में पोटेशियम होने की वजह से यह उच्च रक्तचाप पीड़ित लोगों को शरीर मे  सोडियम को कम करता है।लेकिनध्यान रहेकिथायराइड
वालो को यह कम सेवन ठीक रहता है।

किशमिश के कब्ज में फायदा

किशमिश कब्ज वालो के लिये गुणकारी है। जिन लोगो को कब्ज की समस्या हमेशा बनी रहती है। उन लोगों को किशमिश का सेवन करते रहना चाहिये। रात को किशमिश
भिगोकर रख दीजिये और सुबह उसका सेवन लाभकारी रहता है। यह कब्ज के साथ ही दूसरी समस्याओ को भी फायदा करता है। 

किशमिश के फायदे हड्डियो व जोड़ो के दर्द में

किशमिश में बहुत से विटामिन्स व मिनरल्स पाये जाते है।जो हड्डियो व जोड़ो के दर्द को दूर करने में सहायक है। किशमिश को लगातार खाते रहने से हड्डियो व जोड़ो के दर्द पनपते नही है। यदि हैं। यदि हड्डियो व जोड़ो में दर्द रहता है।तब दवा के साथ किशमिश खाने से आराम जल्दी मिलता है। दूध या देशी घी का हलुवा में किशमिश डालकर खाने से 
बहुत फायदा मिलता है।

किशमिश इम्युनिटी को मजबूत में फायदा

किशमिश इम्युनिटी को मजबूत करता है। किशमिश विटामिनों व खनिजो का खजाना है। इसलिये इसको
हलुवे में देशी घी के साथ खाने से इसके गुणबढ़ जाते है।
किशमिश को दूसरे सूखे मेवे जैसे बादाम के साथ लेने से व साथ ही दूध पीने से यह इम्युनिटी को काफी फायदा पहुँचता है। इसलिये मिक्सरूप से इसका सेवन ज्यादा लाभकारी है।

किशमिश के नुकशान
किशमिश के नुकशान उन लोगो को  है। जिन लोगो को शुगर डियाबिटीज से ग्रस्त है। ऐसे लोगो को यदि वे दवा का सेवन नही कर रहे है। तब उनको किशमिश खाने से उनकी शुगर में बढ़ोतरी हो  सकती है। वाकी दूसरे लोगो को किसी तरह की समस्या नही होती है।।

Previous
Next Post »