Sayri Romantic 2021 hindi / भारतीय नारी कविता पाठ
यह कविता पाठ भारतीय नारी पर लिखी गयी है। नारी हमारे देश मे पूजनीय रही है। हम अपने देश मे देवियों की पूजा करते है। जो नारी का रूप है।उन देवियों ने भी बहुत बार दुश्मनों का नाश किया था। आज भारतीय नारी पर हमको गर्व है। वह आगे बढ़ कर जिस तरह से देश का नाम रोशन कर रही है। देश की रक्षा में अपना योगदान दे रही है । वह अतुलनीय है।
भारतीय नारी कविता पाठ
चाँद सी शीतल हों तुम देखने में कोमल सी लगती हो तुम जब फ़ौज में दुश्मन के सामने लड़ती हो तो किसी काल से कम नही हो तुम। अग्नि से ज्यादा खतरनाक तब बन जाती हो तुम राग द्वेष भूल कर देश के नाम लड़ती हो तुम। तुम नारी होअखण्ड भारत की अखंड भारत की रक्षा करना जानती हो । दुश्मनों को सबक सिखाना जानती हो नारी की पूजा इसलिये करते है हम क्योकि नारी ही जीवन मे दुःखों से उबारती है। जब सारे रास्ते बंद हो जाते है तो नारी ही आगे का रास्ता दिखती है
इसलिये गृभ में कन्या की हत्या ना करो
क्योकि देवी बन कर
वही हमे वैतरणी पार कराती है।
इसलिये प्रण आज ये कर लो
कन्या की गृभ में हत्या महापाप है
जो ऐसा करेगा परमात्मा दंड उसे देगा।
दंड परमात्मा उसे देगा
ये हम जानते है
पर उसे ऐसे ही
छोड़ नही सकेंगे हम।
पाप का पूरा हिसाब होगा
कानून की बेड़ियों में लाएंगे उसे हम।
यही न्याय होगा उस कन्या के साथ
यदि फाँसी पर चढ़ा सकेंगे उसे हम।।