भारत के वीर जवान / Bhart ke vir jawan poem hindi

 भारत के वीर जवान  / Bhart ke vir jawan poem hindi

भारत के वीर जवान
सरहद पर रहते 
चुस्त हमारे जवान
नींद पर लगाते विराम
दुश्मन का काम करते तमाम।

जब बॉर्डर पर पहरा देते जवान
दुश्मन को लेते निशाने पर जवान
दुश्मन कांपता दिखता
मुँह तोड़ जवाब देते
जब बॉर्डर पर खड़ा भारत का जवान।

किसी भी मौसम से लड़ते भारत के जवान
हिमालय की बर्फीली हवा की चिंता न करते
रेगिस्तान की धूल ओर गर्म हवाओं 
को  सीना ताने झेलते
इसलिये देश का  सच्चा  सपूत हम इनको मानते।

कभी चीन कभी पाकिस्तान
कभी आतंकवाद 
को सबक सिखाते हमारे जवान
मौत से कभी न डरे 
हमारे भारत के  वीर जवान।

दुश्मन के घर मे घुस कर 
दुश्मन को सबक सिखाते
दुश्मन की नींद को हराम कर
दुश्मन को पहरा देने को मजबूर करते
ऐसे है भारत के वीर जवान।

होली  दीवाली बॉर्डर पर होती
गर्म जोश से स्वागत उसका करते
बॉर्डर की सुरक्षा का पूरा ध्यान
त्योहारों पर भी रखते
ऐसे है भारत के वीर जवान।

मरने से कभी डरते नही
भारत के वीर जवान
दुश्मन को सबक सिखाते
कारगिल में जवान
ऐसे है भारत के वीर जवान।

           2
लदाक में चीन को सबक
 सिखाते हमारे वीर जवान
एक जवान चार चीनी जवान पर भारी
धक्का मार कर 
चीनी को पीछे धकेलते
देखे जा सकते है।

बॉर्डर पर हमारे वीर जवान
जो पीछे न हटे
या अंदर घुसते दिखे चीनी जवान
उन्हें कूटते मारते लहू लुहुलवान
कर मिशाल पेश की
अपनी वीरता की भारतीय जवानों ने।

यह पहचान भारत की 
दुबारा भारत मे न घुसने का सबक 
हर चीनी को देते ये  भारत के जवान
हर पाकिस्तनी का माथा नीचा करते भारतीय जवान
जो पाकिस्तानी घुसपेटिया भारत मे घुसने की कोशिश करता 
उसका  काम तमाम करते दिखे भारतीय सेना।

 भारत वाशियो भारत की सेना पर गर्व करो
सेना का मनोबल बनाये रखो
अपनी राजनीति के चलते
सेना को नीचा दिखाने की कोशिश न करो
यदि मनोबल सेना का कमजोर होगा
तो दुश्मन को सबक सिखाने में कमजोर हमारा वतन होगा।










Previous
Next Post »