नीम के पत्ते के फायदे / Neem ke patte ke fayde hindi

 नीम के पत्ते के फायदे / Neem ke patte ke fayde hindi

नीम के पेड़ भारत मे लगभग हर जगह पाये जाते है। नीम के पेड़  ज्यादातर उत्तर भारत मे ज्यादा देखने को मिलते है। यह गर्म जगहों का पेड़ है। नीम की दातुन हम बचपन से ही करते आये है। नीम के इसी प्रयोग के कारण आज इसके हर्बल  दातुन पेस्ट बनाये जा रहे है। नीम के पत्ते  ओर बकाइन के पत्ते आपस मे मिलते है अगर दोनों को मिला दिया जाय या मुँह में दातुन इस्तेमाल किया जाय तो इस बात का पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि किस चीज से दातुन हमने की।  बकाइन नीम की जाती का ही पेड़ है यह दोनों  पेड़ के पत्ते टहनी बहुत ही उपयोगी है इनकी छाल भी बहुत उपयोगी है।  नीम के पत्ते शरीर मे जो फोड़े फुंशी हो जाते है उसमे लाभकारी है। 




नीम के पत्तों को पानी मे भीगा कर इनसे नहाया जाता है। जो शरीर के बाहर की दुर्गंध फोड़े फुंशियो में लाभदायक है। जब शरीर मे गर्मी ज्यादा बढ़ जाये या शुगर ज्यादा बढ़ जाती है तब नीम के पानी को पी कर इससे कम किया जा सकता है। नीम जो बहुत उपयोगी पेड़ है इसका प्रयोग पेट  की  के कीड़े मारने में भी किया जाता है। नीम का पेड़ जिन जगहों में होता है वहा की हवा भी शुद्ध होती है। इसलिये हमको अपने घर के आसपास नीम के पेड़ जरूर लगाने चाहिये। नीम के पेड़ की  छाया बहुत अच्छी होती है। अपने घर के आंगन या आसपास नीम के पेड़ जरूर लगाने चाहिये। नीम की दातुन के लिये आपको दृर नही जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य  भी ठीक रहेगा।










Previous
Next Post »