देशी घी के फायदे /deshi ghee benefits hindi

देशी घी के फायदे /Deshi ghee benefits hindi
भारत मे देशी घी अधिकतर लोग अपने भोजन में शामिल करते है। जब देशी घी की बात आती है तब गाय का घी को सबसे सर्वोतम माना जाता है। गाय के घी की बात ही कुछ अलग है। आर्युवेद में इसे रसायन कहा गया है।यह शरीर मे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। गाय के घी को निरोगी कहा जाता है।यह अंदुरुनी तागत देता है। पहलवान लोग के लिये यह बहुत लाभदायक है। बहुत सारे प्राचीन हिन्दू ग्रन्थों में गाय के घी की तारीफ की गयी है व साथ ही आर्युवेद में इसके बहुत सारे फायदे बताए गये है।

देशी घी के फायदे/ Deshi ghee benefits hindi

1 पाचन में लाभदायक
2 वजन बढ़ाने में सहायक
3 सुखी त्वचा के लिये लाभदायक
4 सेक्स की कमजोरी को कम करे
5 बुखार के बाद कमजोरी को दूर  करने में लाभदायक
6 नवजात को घी से शरीर की हल्के हाथ से मालिश करे
7नवजात की मां को देशी घी खाना लाभदायक
8 गठिया में लाभदायक
9 मस्तिष्क के लिये लाभदायक। दिमाक को तेज करता है।


देशी घी के नुकसान/ Deshi ghee losses

1 फैटी लीवर के लिये नुकसानदायक।पीलिया हो सकता है।
2 हाई  कोलोस्ट्रोल में नुकसानदायक
3 बुखार में घी नही दिया जाता है


1 गाय के घी के फायदे पाचन में/ cow ghee is benefits for digestion hindi

गाय का घी पाचन के लिये बहुत लाभदायक है। अच्छा पाचनअच्छे स्वास्थ्य के लिये जरूरी है। गाय का घी पाचन के लिये ठीक रहता है।बच्चे बुजर्क सब आसान से इसे खा सकते है और साथ ही पचा भी सकते है।यह आँतों की कोशिकाओं को पोषण देता है।सूजन को कम करता है।अपरिवर्तित खाद्य पदाथो का रिसाव कम करता है।म्यूकोसल की दीवार रिपेयर करता है। कहने का मतलब है कि यह पाचन व पेट के लिये बढिया है। पेट की बहुत सारी समस्याओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य के लिये लाभदायक है। 
2 घी के वजन बढ़ाने में फायदे / cow ghee is benefit for weight gain hindi
गाय का घी वजन बढ़ाने में सहायक है। शारीरिक रूप से दुबले पतले लोगो के लिये यह वजन बढ़ाने में सहायक है।सुखी त्वचा वालो के लिये गाय का घी लाभदायक होता है।जो ज्यादा सेक्स में लिप्त होते है। उनके लिये भी लाभदायक होता है।
3 सुखी त्वचा के लिये लाभदायक/ Benefit for dry skin hindi
गाय के घी में कुछ ऐसे योगिक होते है जो सुखी त्वचा के लिये लाभदायक है। गाय का घी खाने से त्वचा नरम रहती है। गाय के घी को त्वचा पर लगाने से त्वचा नरम व सुंदर बनती है। छोटे बच्चों की गाय के घी से नरम नरम  हाथो से हल्का दबाब देकर मालिश लाभदायक होती है।
4.  सेक्स की कमजोरी को कम करे/ low sex weakness hindi
 गाय के घी में कुछ ऐसे चीजे व योगिक है जो सेक्स से होने वाली कमजोरी को दूर करते है। बशर्ते स्वस्थ्य आदमी इसको खाये। उच्च कोलोस्ट्रॉल से पीड़ित ब्यक्ति को घी नही लेना चाहिये।
5 गाय का घी बुखार के बाद फायदेमंद/ cow ghee  is good after fever weakness hindi
आर्युवेद डॉक्टर का कहना है की देशी घी बुखार में नही दिया जाता है। लेकिन जब रोगी ब्यक्ति बुखार से ठीक हो जाता है। उसके बाद जो शरीर मे कमजोरी होती है उस कमजोरी से जुझ रहा ब्यक्ति परेशान रहता है। उस समय गाय का घी कमजोरी ब्यक्ति को देने से ठीक रहता है। कमजोरी से उबरने में देशी घी सहायक है।  यह शरीर मे तागत देता है। और कमजोर ब्यक्ति शरीर मे तागत महसूस करता है।
6. नवजात की घी से मालिश करे/ massaj by deshi ghee newly born child                                        नवजात बच्चों को भी देशी घी की पांच बुंदे दे सकते है।
और बच्चों की मां को देशी घी देने से बच्चे जो दूध पीने है उनको भी लाभ होता है। बच्चा  तंदुरुस्त बनता है।। बच्चों की मां भी तंदुरुस्त रहती है। वह भोजन भी ठीक से करती है।देशी की खुश्बू से भोजन भी ज्यादा खाया जाता है। घी पौष्टिक होता है और ब्यक्ति को हेल्दी बनाता है
7 गठिया में लाभदायक/  benefit in joint pain hindi
गाय का घी गठिया में लाभदायक है। गठिया में जो जोड़ो में दर्द होता है। उसमे जो ग्रीस या लिसलिसा मोम सा पदार्थ कम हो जाता है। उस तत्व की पूर्ति घी करता है। पर ये घी जवानी में ही फायदा देता है।जब शरीर मे रोग लगने शुरू हो जाते है तब घी फायदे की जगह नुकसान ही देता है।

8 मस्तिष्क के लिये लाभदायक/ Benifit in mental health
गाय का घी मस्तिष्क के लिये लाभदायक है। इसमें विटामिन
K की अच्छी मात्रा होती है। जो दिमाक के लिए लाभदायक होता है। 

9 गाय का घी ऊर्जा के लिये लाभदायक है/ Cow ghee is benefit for engergy                   

यदि आप हेल्दी है। और भोजन में देशी घी का इस्तेमाल करते है। तो ये आपकी सेहत को ठीक बरकरार रखता है। आप को काम के लिये पर्याप्त ऊर्जा चाहिए जिसकी ये पूर्ति करते है।

देशी घी के नुकसान /Deshi ghee losses hindi

1 फैटी लिवर के लिए  नुक्सान

देशी घी फैटी लीवर के लिये नुकसानदायक है। यदि फैटी लीवर में देशी घी का प्रयोग खाने में करते है। तो आपको जोइंड्स पीलिया हो जाएगा। जो बहुत ही स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है।

2 उच्च कोलोस्ट्रॉल में  नुकसानदायक

उच्च कोलोस्ट्रॉल में देशी घी हानिकारक है। यदि आप उच्च कोलोस्ट्रॉल से पीड़ित है तो उच्च कोलोस्ट्रॉल वालो को देशी घी से दूर रहना है। यह हार्ट की समस्या को बढ़ा सकता है।

3 बुखार में देशी घी हानिकारक

यदि आप बुखार से पीड़ित है तो आपको घी नही लेना है। डॉक्टर  वैद्य के अनुसार बुखार में घी लेना नुकसान दे सकता है। डॉक्टर के अनुसार बुखार ठीक होने के बाद घी खा सकते है।
Previous
Next Post »