jab koi rasta na dikhe to kya karna chahiye

Jab koi rasta na dikhe to kya karna chahiye hindi  /  जब कोई रास्ता न दिखे तो क्या करना चाहिये 


जब कोई रास्ता ना दिखे तो क्या करना चाहिए। आज के समय मे यह सवाल बहुत बार हमारे देश के नोजवानो के, किसानों के , ब्यापारियों के सामने आता है। उसका कारण
यह है कि देश मे हमारा नोजवान बेरोजगार है। बेरोजगारी का कारण जनसंख्या का बेतहासा वृद्धि है।जिन देशी की आबादी कम है।

 वहा पर बड़े आराम से जॉब मिल जाती है।
हमारे भारत मे जनसंख्या वृद्धि के कारण जॉब का मिलना इतना कठिन हो गया है कि जिसका कोई जवाब हमारे देश
के पास आज नही है।आज हमारे देश का  युवा बड़ी बड़ी डिग्रियां लेकर घूम रहे है।लेकिन जॉब का कहि कोई पता नही है। ऐसे युवा क्या करे। उनके सामने इस तरह के सवाल उठते  है। 

हम आज अपने युवाओं को यही कहना चाहते है कि रोजगार तो देश मे सीमित है।इसलिये आप के पास जो भी स्किल है। उसी के हिसाब से अपने के लिये कोई ढंग का रोजगार देख ले। जिससे कि आपकी जीविका सुविधानुसार
चल सके।आज देश मे आपकी डिग्रियों के मुताबिक रोजगार
नही है। जो भी स्किल है।आप रुपए कमाना शुरू कर दे।यदि आज रुपए नही कमाओगे तो बाद में पछताना पड़ेगा।
इसलिये उचित यही है कि जो भी काम मे आप दक्ष है उसको करो।


किसान आज परेशान है। वह देख रहा है।कि उसके पास जितना खेती की कमाई आनी चाहिए।वह उतनी नही आ रही है। वह सोच रहा है कि क्या करे।किसानों से अनुरोध है।
सरकार जो कर रही है वह सब आपके लिये कर रही है।आपके पास तो जमीन है।आप खेती से अनाज व दूध पैदा कर के खा लोगो।लेकिन जिसके पास कुछ नही है वह इस महंगाई के दौरान क्या करे।नॉकरी, घर, जमीन कुछ नही है।थोड़ा उसके बारे में भो सोचो।
ब्यापारी आज परेशान है। उसको अपना उचित मुनाफा नही 
मिल पा रहा है।सरकार की जेब मे पैसा है।पर ब्यापारी की जेब खाली है।कुछ ब्यापारी अमीर हो रहे है।कुछ गरीब हो रहे है।समझ मे नही आ रहा  की क्या करे। ब्यापारी सरकार
से खुश बहुत है।पर क्या करे।देश मे हर बेरोजगार आज ब्यापारी हो गया है।जिसके कारण ब्यापारियों का काम सही 
से चल नही पा रहा है। ब्यापारी क्या करे।

इसलिये सवाल उठता है कि जब कोई रास्ता न दिखे तो क्या करे। 
दोस्ततो जब इस तरह का सवाल आपके जीवन मे उठता है । तब आपको साहस के साथ समय का मुकाबला करना चाहिए।एक दिन आपकी समस्या अवश्य दूर होगी।ऊपर वाले ने जिसको जन्म दिया है। उसका बंदोबस्त भी वह करता है। हिम्मत से  काम लो।वो समय दूर नही जब आपका भी ढंका बजेगा। आपके  अच्छे दिन भी आएंगे।

लेकिन दोस्ततो मुसीबतों से कभी हारना नही। सुदामा जी बहुत दिन भूखे रहे पर उन्होंने कभी हिम्मत नही  हारी। उनका परिवार बच्चे पत्नी सब भूखे पानी पीकर बहुत बार सोते  थे। पर कोई गलत काम नही किया। अंत मे भगवान
श्री कृष्ण के पास गये।फिर भी उनसे कुछ नही मांग पाये।
लेकिन प्रभु की इच्छा को कोन जानता है कि एक दिन सुदामा जी खुद तो धनी बने।अपने पड़ोसियों को भी धनी
बना दिया।

इसलिये हिम्मत से  काम लो। घबराओ मत । घबराकर कोई गलत कदम नही उठाना चाहिए। जिससे बाद में आपको आपके परिवार को पछताना पड़ जाय। सकारात्मक सोच रखो।सब ठीक होगा।भगवान जिसको भी आप मानते हो
उसका एक माला जप जरूर करनी चाहिये। सब ठीक होगा।







Previous
Next Post »