How to celebrate Holi in Bharat / India know hindi / होली कैसे मनाए

How to celebrate Holi in Bharat / India know hindi  / होली कैसे मनाए

होली हिंदुओ का त्योहार है। इस त्योहार को मनाने का उद्देश्य होलिका दहन से है । जब बचपन में श्री कृष्ण को मारने के लिए उनके मामा ने होलिका को भेजा था  और होलिका को वरदान था की वो आग में जल नही सकती बसरते वो सत्य के मार्ग पर हो  लेकिन होलिका ने कंस के कहने पर  कृष्ण को बचपन में मारने का प्रयास किया था वो आग में लेकर कृष्ण को बैठ गई। होलिका ने अपने वरदान का दुरुपयोग किया था इसलिए उसका दिया वरदान निष्फल हो गया और वो आग में जल गई। कृष्ण भगवान के अवतार थे वे सकुशल बाहर आ गए और तभी से सभी सनातनी हिंदू जिनको इस बारे में जानकारी थी वे सभी इस त्योहार को होली के रूप में मनाते है। होली फाल्गुन के महीने में मनाया जाने वाला त्योहार है जिसकी तिथि जोतिषो द्वारा समय समय पर अलग अलग हो सकती है लेकिन त्योहार होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है  उसके बाद अगले दिन होली होती है। होली का त्योहार उत्तराखंड में  शिवरात्रि से ही शुरू हो जाती है जो एक महीने पहले लगभग पड़ती है उत्तराखंड में बैठकी होली, खड़ी होली के अनेक रूप दिख जायेगे। महिला और पुरुष की अलग अलग टोली होली की होती है जिसको लोग बड़े उत्साह से मनाते है। लोगो के घरों में होलियारो की टीम जाति है वहा वह होली के गीत गाते है और बधाईयां उस घर के लोगो को देते है। उस घर के लोग उनको पकवान के रूप में आलू के गुटखे पकोड़ी या गुजिया खिलाते है। लोग फिर अगले घर में होली के लिए निकल जाते है यह सिलसिला होली तक चलता रहता है। पहले लोगो के पास पर्याप्त समय था लोग खुद एंजॉयड करते थे लेकिन अब समय का अभाव है लोग सीमित ही इस आयोजन को करते है। त्योहार सुंदर है बस भावना भी सुंदर होनी चाहिए। होली भारत के त्योहारों की जान है इतना समझ ले। भारत में होली के अनेक रंग है उनको पहचाने और मनाए।






होली को कुछ लोग खराब क्यों कहते है

होली को कुछ लोगो ने  खराब कर देते है कुछ लोग शराब पीकर हल्ला मचाते है जिस कारण दूसरे लोगो को परेशानी होती है । कुछ लोग शराब पीकर कानून को हाथ में ले लेते है। कुछ लोग डीजे चलाते है जिससे दूसरे लोगो को परेशानी होती है। सरकार को चाहिए की होली पर शराब पीने वाले डीजे जोर की साउंड में चलाने वाले के खिलाफ कारवाही करनी चाहिए। होली एक बहुत सुंदर त्योहार है इसमें गलत रंग का प्रयोग नहीं करे। आजकल बाजार में हर्बल रंग उपलब्ध है उन्ही का प्रयोग करे। होली में गलत संगत में जाने से बचे । ये भारत सनातन की होली आज पूरे विश्व में सनातनी लोग मना रहे है। होली खूब धूम धड़ाके से मनाए ढोल बजाए  होली के गीत  गाए और किसी को  तकलीफ देने के बारे में सोचे भी नहीं।







होली के पकवान


होली में वैसे तो अनेक पकवान बनते है लेकिन कुछ लोग खासकर भांग का लड्डू किसी चीज में मिला कर या पकोड़ी में मिला कर खास लोगो को देते है खासकर जो इनके शौकीन होते है। लेकिन जब पकवान की बात चलती है तो गुजिया, पापड़, चिप्स, मटरी,आलू के गुटके ,सैम,नमकीन और दही बड़े तो जरूर बनते है । लोग रंगो के साथ इन चीजों का भी आनंद लेते है। होली के दिन मांसाहारी लोग शराब और मांस का भी सेवन करते है। भारत में हो या विदेश जहा भी सनातनी हिंदू रहते है वह अपने त्योहार जरूर मनाते है। भारत में नरेंद्र मोदी जी की सरकार है इसमें होली का आनंद ही अलग होगा उसका कारण देश में कानून व्यवस्था अच्छी है लोग शांति से अपने त्योहार मनाते थे और अब और अच्छा से मना पाएंगे। 









होली रंगों का त्योहार

होली रंगों का त्योहार है । बाजार में अनेक होली के रंग उपलब्ध है एक पानी में  घुलने वाले रंग और दूसरे बिना घुलने वाले रंग जिसको अबीर कहते है। आजकल बाजार में हर्बल कलर उपलब्ध है कोशिश करे की उन्ही का इस्तेमाल करे। रेतीले रंग से बचे। गलत रंग का इस्तेमाल करने से बचे। होली भाई बंधुत्व प्यार का त्योहार है इसको शराब पीकर खराब नही करे। होली में शराब का विरोध करे। होली जो रंगो का त्योहार है उसका आनंद रंग लगा कर ले। किसी बहन भाई को रंग लगाने से पहले उनकी अनुमति जरूर लीजिए। अनजान व्यक्ति को रंग लगाने से उनकी अनुमति लेना अच्छा रहता है। कुछ लोग होली पर किसी बहन भाभी को टारगेट करके रखते।है की उनको होली में ठीक से रहना है लेकिन।इसका गलत फायदा आपको किसी झगड़े का कारण भी बन सकता है। किसी की बहन को जबरजस्ति रंग लगाना आपको महंगा पड़ सकता है। होली है तो उसको अपने लोगो और खासकर अपने पडोडियो के साथ ही मनाए और होली के दिन दूर के रिश्तेदार के यहां जाने से भी बचे।








होली मिलन में क्या पहने


होली मिलन में जाते समय नया कपड़े पहने और यदि नए कपड़े हिंदुस्तानी हो जिसमे कुर्ता और पजामा  धोती तो होली
मिलन समारोह या घर पर चार चांद लग जाते है। होली त्योहार को सुंदर ढंग से मानना चाहिए। होली में कुछ लोग फूहड़ नाच गाना करते है उनसे बचे पर हा आप होली पर स्वांग जरूर कर सकते है। स्वांग में किसी पुरुष को महिला या महिला पुरुष रूप धरती है जिससे  महिला पुरुष में समानता हमारे समाज में प्रकट होती है। होली पर आपके दोस्त।मित्र होली मिलन को आते है तो उनका भरपूर स्वागत दिल खोल कर करे। उन्हें अपने घर के पकवान जरूर खिलाने चाहिए। जब बात पकवान की आती है तो उन्हें दही बड़ा खिलाना नही भूले। दही बड़ा बढ़िया बना हो साथ ही गुजिया का आनंद भी अपने मेहमानों को दे। त्योहार पर  शुद्ध भोजन बनाए और समान खरीदारी करते समय शुद्धता का ध्यान रखे। आजकल बाजार में नकली मावा लोग त्योहारों पर बाजार में भेजते है  सरकार के कानून कठोर है फिर भी कुछ लोग बदमासी कर जाते है ऐसे लोगो से सावधान रहे। खुद भी अच्छा खाना चाहिए और मेहमानों को भी अच्छा खिलाना चाहिए।









देवर भाभी की  होली कैसे खेले

देवर  भाभी की होली जरूर खेले । देवर भाभी की होली की मिसाल दी जाती है। लेकिन भाभी  मां भी है और बड़े भाई की पत्नी भी है इसलिए उनका सम्मान जरूर करे। भाभी को गलत नीयत से नही छुए। गांव घर पड़ोस में भी अनेक भाभी होती है उनके साथ रंग का आनंद जरूर ले सकते है लेकिन ध्यान रहे की उन्ही के साथ होली खेले जो आपकी परिचित हो और जिनसे आपकी बातचीत हो। उनको सम्मानपूर्वक रंग लगाना चाहिए। किसी किस्म की गलत हरकत नही करे। शराब पीकर लोगो के बीच जाने से बचना चाहिए। मोहल्ले की बहन बेटियों को अपने घर की बहन बेटी समझे और उसी हिसाब से रंग खेले। हिंदू सनातन धर्म में यही सिखाया गया है उसका पालन जरूर करे।












Previous
Next Post »