why distrub Indian diplomat in Britain, Australia, Canada know hindi

 why distrub Indian diplomat in Britain ,Australia,Canada know hindi


 विदेशो में भारतीय उच्चायुक्त को कुछ देशों में टारगेट क्यों किया जाता है क्या इसके पीछे कोई चाल  है अगर उत्तर तलाश करेगे तो उत्तर  हा में ही  मिलेगा। असल में देखा जाय तो इसका जवाब तो वे  लोग ही खुद बेहतर तरीके से दे सकते हैं जो इनमे संलग्न है लेकिन कुछ लोग उनकी एक डिमांड पिछले सालों में रही है की  खालिस्तान अलग देश की चाहत लेकर कुछ न कुछ करते रहे है परंतु भारत जैसे देश  में ऐसे आंदोलन का कोई  असर नहीं पड़ता है ।  इंडिया के पहले जितने टुकड़े होने थे वो हो चुके अब इंडिया को अपना प्राचीन नाम  भारत बोल कर इसी लिए संबोधित किया जा रहा है की पहले जो इंडिया टूट चुका था या जो बिखर चुका था आजादी से पहले उसकी पुनरावृत्ति  नही हो और श्री नरेंद्र मोदी  भारत के प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश मजबूत हो रहा है और देश के लोगो की चाहत है की जो  बिखर चुका  था या टूट चुका था उनको  भी अब एक मौका मिले जो इस गणराज्य में खुशी खुशी हिस्सा बनना चाहते है वो अपनी दरख्वास्त भारत सरकार से कर सकते है । भारत की जनता अपने बिछड़े लोगो से मिल कर रहना चाहती है । देखा जाय तो यह एक सुनहरा मौका उनके लिए है नाम किसी देश का लेना ठीक नही है बस इतना समझ लीजिए की  जो भूख से, रोजगार से परेशान है  जिनको एक समय का भोजन भी नही मिल रहा है जो एक समय हमारे लोग थे अगर वे भारत का हिस्सा बनना चाहते है तो भारत की सरकार इस बारे में सोच सकती है जबरजस्ती किसी के लिए नही है।




 भारत एक हिंदू बाहुल्य देश है यहां की परंपरा सनातन की रही है जिसको सनातन पर विश्वास है जो सनातन के साथ जीने को तैयार है जो अपनी मर्यादा के साथ ही सनातन को लेकर जीना चाहता है भारत की सरकार उनके साथ नर्म रुख रखती है वैसे भारत देश की भावना तो पूरी पृथ्वी के लोगो को  एक परिवार मानती है जिस वजह से सारी दुनिया के लोग भारत से जुड़ते है तो ऐसे में भारत जैसे शक्तिशाली उभरती अर्थ व्यवस्था वाले देश में कोन नही रहना चाहेगा। बस कुछ  मुट्ठी भर लोग है जो दूसरे देशों की नीतियों पर चल कर भारतीय डिप्लोमेट का विरोध करते होगे लेकिन भारत पर इसका कोई असर  नहीं। भारत एक मजबूत था और मजबूत राष्ट  है और अब और ज्यादा मजबूत बन कर उभरा है। विरोध बस कुछ देशों में मुट्ठी  भर लोग जैसे ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया,कनाडा  में है। असल  में कुछ लोग  भारत विरोधी देशों के जाल में फंस  जाते  है जिस कारण यह सब होता है। जहा तक सिख कोम की बात है सिख एक देश भक्त कोम है देश की आजादी में उनका योगदान बहुमूल्य है। 



भारत के लोगो को सिख लोगो पर गर्व है भारत में सिख रेजीमेंट है जिसको बड़े ही गर्व से देखा जाता है। सिख गुरुओं का भारत की हिंदू जनता पर अनेक अहसान है जिनको भुलाया नही जा सकता है। आज भी हिंदू और सिख के अनेक टाइटिल आपस में मिलते है। सिख लोग गुरुद्वारा के साथ ही मंदिर भी जाते है माता के मंदिर जरूर जाते है माता पर उनका अटूट विश्वास है। भारत के हिंदू भी गुरुद्वारा जाते है उनका गुरुओ पर बहुत विश्वास। भारत में ये दोनो कोमो में बहुत प्रेम है बस  कुछ लोगो को यह हजम नही हो रहा है दूसरा इसके पीछे राजनीति भी है इसके चलते भी कुछ लोग ऐसे मुद्दों को हवा देते है जिनका होना कुछ नही है बस राजनीति के चलते कुछ लोग गलत राह पकड़ लेते है लेकिन  वे कुछ  एक दिन सब ठीक होगा ऐसी हम उम्मीद कर तो सकते है।






















Previous
Next Post »