अशोकारिष्ट आर्युवेदिक टॉनिक महिलाओ के लिये वरदान ( Ashokarist Benefits for women hindi)

अशोकारिष्ट आर्युवेदिक टॉनिक महिलाओ के लिये वरदान ( Ashokarist Benefits for women hindi)

अशोकारिष्ट आर्युवेदिक टॉनिक महिलाओ के लिये एक प्रकृति का  वरदान स्वरूप है। अशोकारिष्ट आर्युवेदिक टॉनिक पूर्ण रूप से  जड़ीबूटी टॉनिक है। इसको बनाने का तरीका यह है कि यह अशोकारिष्ट टॉनिक अशोक के पेड़ के अर्क में पानी गुड़  धातकी( एक विशेष प्रकार का पौधा)  स्वेत जीरा ओर मुस्ता ( एक विशेष जड़ी बूटी) को मिलाकर तैयार किया जाता है। अशोकारिष्ट टॉनिक को खासकर महिलाओं के विकारों से समन्धित कुछ विकारों में इस्तेमाल लाया जाता है। महिलाओ के जो मुख्य विकार होते है उनमें मासिक धर्म चक्र का अनियमित होना, असंतुलित हार्मोन, पेट दर्द , कमर दर्द जैसी समस्याएं शामिल है। जरूरत पड़ने पर पुरुष भी चाहे तो इसका इस्तेमाल कर सकते है।


अशोकारिष्ट के औषधीय गुण

1 ह्रदय स्वास्थ्य के लिये लाभदायक। ( कार्डियो टॉनिक)

2 महिलाओ की प्रतिरोधक क्षमता को नियंत्रित रखता है ( इम्युनिटी स्ट्रांग)

3 कार्मिनेटिव ( गेस  से राहत दिलाने वाला )

4  डाइजेस्टिव ( पाचन शक्ति बढ़ाने वाला )

5 ब्रेन टॉनिक ( दिमागी शक्ति बढ़ाने वाला)

6 शारीरिक जलन दूर करने वाला।

7  अल्सर में फायदेमंद

8 ओस्टियोपोरोसिस में राहत देने वाला

9 एन्टी ऑक्सीडेंट से भरपूर।

अशोकारिष्ट के फायदे महिलाओ में   /  Ashokarist  Benefits for women hindi

*  पेट दर्द में सहायक  
 * मासिक धर्म के चक्र को नियमित करना

अशोकारिष्ट का फायदा महिलाओ के अंदुरुनी  समस्याओं  जैसे गेस ओर पेट दर्द में  मिलता है । महिलाओ को ये दो समस्याये ज्यादा होती है। उसका कारण मासिक धर्म की अनियमता ओर पाचन  समन्धित समस्याओं के कारण पेट का फूलना ,मरोड़,  ओर गैस बनने के कारण होती है। जिसका निदान करने में अशोकारिष्ट बहुत फायदा करती है। यह पेट की गैस को कम करता है जो पेट मे गेस से होने वाली मरोड़ को कम करता है जिससे पेट हल्का महसूस होता है। उसके साथ ही यह महिलाओ के दूसरे रोगो में जैसे मासिक धर्म के चक्र के बिगड़े समय को नियमित करता है। जिन महिलाओं का मासिक धर्म समय पर नही हो रहा है या दो से अधिक महीने से मासिक धर्म नही हो रहा है ओर वे महिलाये अपना मासिक धर्म  नियमित चाहती है। जिससे कि वे अपने को अगले बच्चे की प्लानिग कर सके । उनके लिये अशोकारिष्ट किसी वरदान से कम नही है।  अशोकारिष्ट के अंदर ऐसे तत्व है जो महिलाओ के शरीर मे खून का संचार ठीक रखते है ओर उनको पोषण प्रदान करते है जिससे खून ओर प्रजनन तंत्र को नियमित ओर नियंत्रित कर सकने के गुण इसमे है। इसलिये यह महिलाओ की माहवारी की समयानुकूल रखती है। जिससे प्रजनन तंत्र भी ठीक रहता है।

अशोकारिष्ट  अल्सर में फायदेमंद
अशोकारिष्ट का फायदा महिलाओ के अल्सर में फायदे देने का काम करती है। महिलाओ का शरीर  जिस तरह की परिस्थति  से गुजरता है उसमे बहुत बार अल्सर की संभावना बनती है। अशोकारिष्ट में वो गुण है जो उनकी अल्सर की संभावना को भी कम करने का काम करती है। इसलिये हम अशोकारिष्ट को महिलाओ के लिये वरदान कह सकते है। महिलाओ के कमर दर्द पीठ दर्द पैर दर्द में अशोकारिष्ट टॉनिक का सेवन बहुत लाभकारी रहता है। जो महिलाये अशोकारिष्ट का सेवन अपनी जवानी में करती है उनको अनेक समस्याओं खासकर महामारी को नियमित करने में बहुत ही लाभकारी है। बहुत सी महिलाये माहवारी नियमित नही होने के कारण बच्चा गर्भ में धारण नही कर पाती है। उनके लिये  अशोकारिष्ट किसी वरदान से कम नही है।


अशोकारिष्ट न्यूट्रिशनल वेल्यू / Ashokarishat Nutritional value in hindi

* कार्बोहाइड्रेट

* एल्केलाइड्स

* ग्लाइकोसाइस

* टैनिन्स

* फ्लेवेनॉइड्स



अशोकारिष्ट के नुकसान 

 अशोकारिष्ट की मात्रा अशोकारिष्ट टॉनिक के बोतल में लिखी है। गुनगुने पानी से इसको दिन में भोजन के बाद  दो बार ले सकते है। जिन लोगो की शरीर की तासीर गर्म है या जिनको मुँह में छाले है उनको इसको लेने से बचना चाहिये। अशोकारिष्ट में गुड़ है इसलिये मधुमेह के रोगियों को इसको लेने से बचना चाहिये। अशोकारिष्ट में प्राकृतिक अल्कोहोल है इसलिये इसकी अधिक मात्रा एसिडिटी जलन की समस्या कर सकती है। जिनका रक्तचाप उच्च रहता है उनको भी इसको लेने से बचना चाहिये या डॉक्टर की सलाह पर ही ले। स्तनपान  कराने वाली महिलाओं को भी इसको नही लेना चाहिये। अशोकारिष्ट पूर्ण रूप से आर्युवेदिक ओषधि है अभी तक इसका कोई दुष्प्रभाव नही देखा गया है लेकिन हर ब्यक्ति के शरीर की प्रकृति अलग होती है। एक ब्यक्ति को जो दवा माफिक होती है बहुत बार दुसरो को कुछ समस्याये हो सकती है । यह समस्याये किसी भी दवा से हो सकती है।

अशोकारिष्ट कहा से खरीदे

अशोकारिष्ट को आजकल बहुत सी कम्पनी बना रही है उनमें मुख्य कम्पनी डाबर, वैद्यनाथ, पतंजलि है। दूसरी कम्पनी भी इसको बना रही है । सबका वर्णन यह पर नही किया जा सकता है। आप किसी भी कम्पनी की खरीद सकते है ओर अशोकारिष्ट का लाभ महिलाओ को अपनी समस्याओं को दूर करने में करना चाहिये।।

इसे भी पढ़े








Previous
Next Post »