कोंन लोग सट्टा बाजार शेयर बाजार में मुनाफा कमा सकते है / Who can earn profit from share market hindi

कोंन लोग सट्टा बाजार शेयर बाजार  में मुनाफा कमा सकते है / Who can earn profit  from share market hindi

सट्टा बाजार शेयर बाजार में वही लोग सफल हो सकते है जो मजबूत इच्छा शक्ति वाले होते है। एक मजबूत इच्छा शक्ति वाला ब्यक्ति ही जीवन मे आगे बढ़ सकता है। समस्या उसके आगे जरूर आएगी लेकिंन अपनी लगन से  इच्छा शक्ति से उसको आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता है। जिनकी कुंडली मे शुक्र  उच्चबक होता है वह शेयर बाजार में सफल हो सकते है।  बशर्ते वे सोच समझ कर अपनी बुद्धि का प्रयोग करे। उनकी एक  छोटी सी गलती उनका बड़ा नुकसान भी करा सकती है।  

जो बच्चे अपने माता पिता का सम्मान करते है। बड़ो का आदर करते है। भगवान पर आस्था रखते है। अपने कर्म को दिलजान से करते है। बुद्धि का प्रयोग के साथ हिम्मत भी दिखाते है। रुपयों का सदुपयोग करने और उनसे बहुत सारा रुपया कमाने में दिमाक का प्रयोग करते है। लालच एक सीमित सीमा तक ही रखते है।ऐसे लोग जीवन मे जो भी कार्य करते है उसमे वे सफल रहते है। शेयर बाजार में रुपया लगाने से डरना नही  चाहिये बल्कि बुद्धि के प्रयोग  द्वारा उसको बड़ा अमाउंट करने में मदद मिलती है।


शेयर  बाजार  में किसको नही जाना चाहिए 
जो लोग  झूठ बोलते है उनको शेयर बाजार नही जाना चाहिये। शनि देव झूठ बोलने वालों को पसन्द नही करते है। सच के दम पर शेयर बाजार में रुपया लगाओ ओर खूब पैसा कमाओ। जो लोग गुरुजनों का सम्मान नही करते है। मातापिता का सम्मान नही करते है उनको भी शेयर बाजार से नुकसान हो सकता है। जो बेईमान है उनको भी शेयर बाजार से दूर रहना चाहिये। जो पत्नी का सम्मान नही करते है उनको भी शेयर बाजार से दूर रहना चाहिये। जो मुफ्त की रोटी खाना चाहते है उनको भी शेयर बाजार से दूर रहना चाहिये। किसी भी काम को करने में मेहनत लगती है यह शेयर बाजार पर भी लागू होती है। 

शेयर बाजार से मुनाफा कमाने के लिये लंबे निवेश की जरूरत होती है। उसके साथ ही शेयर बाजार की समझ भी होनी चाहिये।  शेयर बाजार की समझ होने पर नुकसान की संभावना कम होती है। अल्पकालीन निवेश में बहुत बार लाभ होता है तो बहुत बार नुकसान भी होता है। एक अच्छी समझ शेयर बाजार की बनाने के लिये किसी माध्यम से उसकी स्किल सीख सकते है। एक अच्छा जानकार ही आपको सीखा सकता है कि आप कैसे  शेयर मार्केट से लाभ कमा सकते है।

किन राशि वालो को जुआ सट्टा  नही भाता
आज हम सिर्फ कर्क राशि की बात कर रहे है।
कर्क राशि वालो को जीवन मे कभी भी जुआ सट्टा नही खेलना चाहिये। कर्क राशि वालो को कभी भी झूठ नही बोलना चाहिये। कर्क राशि वालो को दूसरो पर दया करना नही भूलना चाहिये। कर्क राशि वालो को परोपकार की भावना सदा रखनी चाहिये। कर्क राशि वालो के समन्ध अपने लेबिल के लोगो से ज्यादा टेंस रहते है। इसलिये अपने लेबिल के लोगो को यह महसूस न होने दे। कर्क राशि हिम्मत वाकि राशि है इसलिये सोच समझ कर चले। किसी को उधार इस राशि वाले को नही देना चाहिये। पैसे डूबने के चांस ज्यादा होते है। दुसरो पर ज्यादा भरोशा भी आपको डूबा सकता है। अपने मन की बात मन मे रखे। वैसे यह वह कर नही पाते है फिर भी कोशिश करे। सफलता मिलेगी। अगली बार किसी दूसरी राशि के बारे में बतलायेंगे। हमारे ब्लॉक पढ़ते रहे। हमारा उद्देश्य  सटीक जानकारी देना अपने पाठक गणो को। 


शेयर बाजार में कितना धन लगाए
शेयर बाजार में धन लगाने से पहले ठीक से सोच लीजिये विचार कर लीजिये। शेयरों के बारे में ज्ञान इकठ्ठा कर लीजिये। किसी के झांसे में आने से बचे। अपनी आय का जितना हो सके कम  हिस्सा ही लगाना चाहिये। अपनी आय का वो हिस्सा लगाना चाहिये जिसकी जरूरत बहुत दिनों तक आपको न हो। दूसरी बात उस पैसे से वर्तमान में आपकी  आर्थिक हालात पर असर नही आना चाहिये। किसी के विवाह को सोच कर पैसा नही लगाना चाहिये। यदि विवाह को सोच कर लगा रहे है तो लंबे समय के लिये लगाना चाहिये ओर जब विवाह के साल नजदीक हो तब कम से कम छह महीने पहले जब बाजार उच्चाई पर हो तब अपना धन ले सकते है। लाभ अवस्य मिलना चाहिये।



How to low cholesterol harmful hindi /  कोलोस्ट्रोल कम के नुकसान 






Previous
Next Post »