Sapne me kapade dekhna shan se hindi/ सपने में कपड़े देखना शान से

Sapne me kapade dekhna shan se hindi / सपने में कपड़े देखना शान से 

सपने में कपड़े देखना मतलब नये कपड़े देखना बहुत ही शुभ है। यदि किसी सपने में आप नये कपड़े देखते है तो यह सपना आपको सुख देने वाला है। आपके घर खुशनुमा माहौल रहेगा। जीवन मे हर्ष उल्लाश आएगा। आप खुशी से फुले नही समाओगे।सपने में नए कपड़े देखना   खुशी देता है। आप को अपनी खुशी का अंताजा नही होगा। आप प्रसन्न रहेंगे। यही इस सपने का संकेत माना गया है।
सपने में नये कपड़े पहनना 
सपने में नये कपड़े पहनते देखना दो तरह के अनुभव देगा। जब कभी भी आपको कोई ऐसा सपना दिखाई देता है जिसमे की आप नये कपड़े में अपने को देखते है तो यह सपना आपको दो तरह के फल देता है जैसे कि नये कपड़े से दिल प्रसन्न रहता है उसी तरह से किसी सपने में नये कपड़े पहने देखने का फल हर्ष देता है। खुशी देता है लेकिन दूसरी तरह लोग पीठ पीछे आपका अपमान करते है लेकिन उस अपमान में भी आपका कही न कही सम्मान छिपा होता है। क्योंकि आपने काम तो सम्मान का किया है लेकिन कुछ लोगो की करतूत के कारण आपको परेशानी के कारण छुपा हुआ अपमान हो रहा है लेकिन आपके सामने सब आपकी तारीफ करेगे। बड़े लोग आपका सम्मान करेगे।

सपने में सफेद कपड़े देखना
सपने में सफेद कपड़े देखना शांति का प्रतीक है जैसे कि सफेद रंग शांति का प्रतीक है इसलिये यदि किसी सपने में सफेद रंग के कपड़े पहने देखते है तो यह बहुत ही शुभ ओर शांति का सपना है। आपके जीवन मे शांति रहेगी।

सपने में कपड़े का ढेर देखना
सपने में यदि किसी नये कपड़े का ढेर देखते है तो यह सपना आपको आलस से भर देगा। आप अपने उन कार्यो पर महत्व  दोगे जिनसे आमदनी होने वाली है। सेहत का ध्यान नही दोगे। जो ठीक नही है। आपको यदि इस तरह के सपने आ रहे है तो अपनी सेहत का ध्यान दीजिये। लालच में सेहत खराब न करे।
सपने में हरा रंग का कपड़ा देखना
यदि किसी सपने में हरा रंग का कपड़ा देखते है तो यह  पित्त दोष का कारक है तुरन्त अपनी सेहत की जांच करवा लीजिये।वह आपके हित मे रहेगा । जीवन अमूल्य है इसको पहचानो।

सपने में लाल रंग का कपड़ा देखना
यदि किसी सपने में लाल रंग का कपड़ा देखते है तो सावधान हो जाये। तांत्रिकों के चक्कर मे न पड़े। दूसरे कोई आपका विरोधी आपके खिलाफ कुछ कर भी सकता है या करवा सकता है क्योंकि लाल ओर काला कपड़ा तांत्रिक इस्तेमाल करते है । सपने में लाल कपड़ा देखना ठीक नही है। यदि सपने में माता की चुनरी लाल देखते है तो माता के मंदिर अवस्य जाना चाहिये। आप पर उनकी कृपा है। सब कष्ट दूर होंगे। यही संकेत मिल रहा है।

सपने में कपड़े जलना 
यदि किसी सपने में कपड़े जलने का कोई सपना देखते है तो यह अशुभ सपना है। कोई रोग आपको घेर लेगा। किसी समस्या में घिर सकते है।  खासकर वह समस्या  शरीर से समन्धित हो सकती है। अपना ध्यान रखे। 

सपने में कपड़े उतारते देखना
यदि किसी सपने में अपने को कपड़े उतारते देखते है तो यह सपना शुभ है आपका सम्मान बढेगा। जब कभी भी सपने में अपने पेंट कुर्ता अन्य कपड़ो को उतारते देखते है तो यह सपना शुभ है। आपका भाग्य प्रबल है। अच्छा ही होगा। अच्छा हो सुख भोगेंगे।

सपने में पीला कपड़ा देखना
यदि किसी सपने में पीला कपड़ा देखते है तो यह बहुत ही शुभ है । जैसे कि पीला रंग भगवान बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिये चढ़ाया जाता है इसलिये यह सपना बहुत ही शुभ है। भगवान बृहस्पति की कृपा आप पर बनी हुई है। बृहस्पतिवार के व्रत लेने से ओर भी कल्याण होगा।

सपने में रंग बिरंगे कपड़े देखना
यदि किसी सपने में रंग बिरंगे कपड़े देखते है तो यह सपना आपके जीवन को रंगों से भर देगा। इस सपने का संकेत शुभ है। आपका जीवन आगे सुखी से बीतेगा। जीवन मे हर्ष जो कही खो से गया था। वो अब वापस आ गया है। जीवन मे आपके अनेक किस्म के सुख मिलेंगे। जीवन को सुख का अनुभव आपको अब होने लगेगा।

सपने में कपड़े दान करना
यदि किसी सपने में आप किसी इस तरह का सपना देख रहे है जिसमे की आप अपने कपड़े दान कर रहे है तो यह सपना नकारात्मक का संकेत है। आपके स्वास्थ्य के प्रति सतर्क हो जाना चाहिये। जीवन अमूल्य है उसपर ध्यान दीजिये। 

सपने में कपड़े दान लेना
यदि किसी सपने में आपको कही से कपड़े दान में मिल रहे है तो यह शुभ है। इसका मतलब यह निकलता है कि आपको कोई रोग था जो परेशान कर रहा  था। वो अब परेशान नही करेगा। जीवन से रोग का छुटकारा होगा। आगे जीवन मे सुख मिलेगा।

सपने में बच्चे के कपड़े देखना
यदि किसी सपने में कोई गर्भवती महिला बच्चो के छोटे छोटे सुंदर कपड़े देखती है तो यह बहुत ही शुभ सपना है उस महिला को पुत्र रत्न प्राप्त होगा। यदि यह सपना पुरुष या अविवाहित कन्या देखती है तो उन्हें बच्चो से प्यार मिलेगा। बच्चो के साथ आनन्द से खेलेंगे।

सपने में फटे पुराने कपड़े देखना
यदि किसी सपने में फटे पुराने कपड़े दिखते है उनमे से  कुछ कपड़े मैले कुचैले हो सकते है। यदि किसी सपने में फटे पुराने कपड़े देखते है तो यह सपना आने वाले बुरे दिन का संकेत है जो गम्भीर आर्थिक क्षति  होने का बहुत बड़ा संकेत है। इसलिये सम्भल जाय ओर जिंदगी में शांति लाने के लिये ओर नुकसान को कम करने के लिये पूजा पाठ करवाना चाहिये।




How to low cholesterol harmful hindi /  कोलोस्ट्रोल कम के नुकसान 






Previous
Next Post »