शनि देव को प्रसन्न ( happy) करने का सरल उपाय / shanidev ko prasann karane ka saral upai hindi

शनि देव को प्रसन्न ( happy) करने का सरल उपाय  / shanidev ko prasann karane ka saral upai hindi

शनिदेव जब भी किसी राशि मे प्रेवेश करते है तो लोग भयभीत हो जाते है। उसका कारण शनि जब थोड़ी सी भी चाल टेडी करते है तो मनुष्य रोग से पीड़ित हो सकता है। धन का किसी भी माध्यम से नुकसान हो सकता है। जीवन मे दुःखों से उबरने के लिये लोग शनिदेव की पूजा करते है। उनको प्रसन्न करने की कोशिश करते है। क्योंकि शनि कर्मो के अनुसार फल देने वाले देवता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के सरल उपाय नीचे दिए जा रहे है।

1 हर शनिवार प्रातः ओर सायंकाल पीपल  या बरगद  के वृक्ष के नीचे अंधेरे में जल चढ़ाने चाहिये।  तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिये। वृक्ष की परिक्रमा करनी  चाहिये।

2 जिनकी राशि पर शनि का प्रकोप है उनको  काली गाय की सेवा करनी चाहिये। शनिवार को काली गाय को स्नान कराने के बाद उसके सिर में रोली लगानी चाहिये। सींगों में कलावा लगाना चाहिये। उसके बाद धूप दीपक से पूजा करनी चाहिये।   गाय को समय समय पर चारा देना चाहिये।

3 काले कुत्ते को रोटी देनी चाहिये।

4 उर्द की दाल की खिचड़ी हर शनिवार खानी चाहिये।

5 बुजुर्को दुःखियों की सेवा करने से शनि का प्रकोप कम होता है।

6 हर शनिवार हनुमान जी की पूजा सायंकाल को करनी चाहिये। पूजा में तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिये। नील फूल से पूजा करनी चाहिये।।









Previous
Next Post »